Hot News

सदर अस्पताल में तीन घंटे तक बिजली रही गुल, मरीज परेशान

जमुई . जमुई सदर अस्पताल में रविवार को तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही. इस कारण पूरा सदर अस्पताल अंधेरे में डूबा रहा. जबकि इलाज के लिए आये मरीजों एवं उसके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली गुल होने के कारण मरीज का पर्चा नहीं कट सका और चिकित्सक बिना पर्ची के ही मरीजों का इलाज करने के लिए मजबूर हो गया बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के बिजली कंट्रोल रूम का वायर जल गया था जिससे पूरे अस्पताल में विद्युत आपूर्ति खत्म हो गई थी इमरजेंसी में इलाज करने के लिए पहुंचे नीमा रंग मोहल्ला निवासी मोहम्मद खाद अंसारी ने बताया कि मैं सुबह 11:00 बजे से अपनी मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन बिजली न होने करना तो पर्चा नहीं कट पाया और ना ही समय पर इलाज शुरू हो सका. जबकि सदर थाना क्षेत्र के लठाने गांव निवासी गोपाल यादव ने बताया कि मेरा पुत्र ठंड लगने के कारण बीमार हो गया है रविवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण एक घंटे से इलाज के इंतजार में खड़ा हूं. इलाज के लिए पहुंचे अन्य मरीज और उनके परिजन ने सदर अस्पताल की इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने का दावा करती है लेकिन इसके इतर जमीनी हकीकत कुछ और बंया कर रही है. हालांकि इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद डॉ मनीष कुमार द्वारा बीना पर्चा के ही मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया जिस कारण मरीजों को कुछ राहत मिली.

कहते हैं प्रबंधक

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी हुई थी जिसे अविलंब दुरुस्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सदर अस्पताल में तीन घंटे तक बिजली रही गुल, मरीज परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top