Hot News

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला

मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 18 मई को उस समय हलचल मच गई, जब इमारत के नीचे एक सांप दिखाई दिया. सांप मिलने की समाचार के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्नेक हैंडलर को बुलाया. मौके पर मुंबई पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले को सावधानी से संभाला गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सांप सलमान खान के घर के नीचे देखा गया था. इसके बाद सुरक्षा टीम ने बिना देर किए विशेषज्ञ स्नेक हैंडलर को बुलाया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हैंडलर ने बड़ी सावधानी से सांप को पकड़ा और उसे एक बैग में सुरक्षित रखा. रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप वहां कैसे पहुंचा था.

सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं सलमान खान

सलमान खान लंबे समय से अपने परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. उनके घर के बाहर रोज बड़ी संख्या में फैंस अभिनेता की एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यह जगह हमेशा चर्चा में बनी रहती है.

‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे फैंस

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिज़ी हैं. इस फिल्म का टेम्पररी नाम ‘एसवीसी 63’ बताया जा रहा है. इसके अलावा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी फैंस में काफी उत्साह है. फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं. इसमें चित्रांगदा सिंह अहम रोल में दिखाई देंगी. पहले इस फिल्म को ईद 2026 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है. सलमान के राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. की सुपरहीरो फिल्म में नजर आने की भी चर्चा है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

The post सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top