Hot News

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी? 1911 से यहां हो रही थी नमाज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. हैदराबाद में उन्होंने कहा कि यह मस्जिद 1911 से मौजूद है और यहां लगातार नमाज पढ़ी जाती रही है.

उन्होंने उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रशासन पर हमला बोला और कहा, “योगी एडमिनिस्ट्रेशन हायर कोर्ट पर भरोसा ही नहीं करता है. इतनी जल्दी क्या थी? हायर कोर्ट में ये लोग अपनी बात रखते, लेकिन सुबह 5 बजे इलाके की नाकाबंदी कर मस्जिद को शहीद कर देना यह साबित करता है कि बीजेपी की योगी प्रशासन इस मामले को हायर कोर्ट तक नहीं जाने देना चाहती थी.”

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर

ओवैसी ने सवाल किया कि एक ऐसी मस्जिद को कैसे गिराया जा सकता है, जहां एक सदी से ज्यादा समय से इबादत होती रही है. उन्होंने कहा कि हाल में बने नए वक्फ कानून में भी मौजूदा ‘Waqf-by-user’ की वैधता को बरकरार रखा गया है.

The post सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी? 1911 से यहां हो रही थी नमाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top