Hot News

सूर्य-शनि का ‘षडाष्टक योग’ 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना?

Shadashtak Yog Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक दूसरे का शत्रु बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य-शनि से षडाष्टक दृष्टि योग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि यह षडाष्टक योग मेष समेत 5 राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा नहीं है. इन राशि के जातकों को धन और करियर को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

1. मेष राशि

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र या कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है. बिजनेस में बनते हुए अचानक बिगड़ जाएंगे, जिससे तनाव हो सकता है. परिवार में बिता या बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हो सकता है.

2. वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों के परिणाम निराशा उत्पन्न करने वाले होंगे. प्रशासनी नौकरी करने वाले जातक कार्यस्थल पर अधिकारियों की बात का बुरा मान लेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा. कोर्ट का मामला पक्ष में न आने की वजह से निराशा होगी. रोजमर्रा की आमदनी प्रभावित होगी. सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि पेट या हड्डी से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

3. कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. नौकरी करने वाले जातकों का कोई बड़ा काम प्रभावित होगा. निवेश से जुड़ा कोई बड़ा कार्य अचानक रुक सकता है. परिवार में पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी.

4. सिंह राशि

आंख से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है. सामाजिक कार्य से जुड़े जातकों के सम्मान में कमी देखने को मिल सकती है. कोई भरोसेमंद साथी उम्मीद के खिलाफ काम करेगा, जिससे कष्ट हो सकता है. व्यापार करने वाले लोग आर्थिक सफलता न मिलने से परेशान रह सकते हैं.

5. तुला राशि

नौकरी करने वाले लोग में कार्यक्षेत्र में अपमान के कारण निराश रह सकते हैं. जमीन का किसी बड़ी प्रॉपर्टी को लेकर भाई से विवाद हो सकता है. परिवार में पिता से बहस करना भारी पड़ सकती है. आर्थिक तरक्की में बाधाएं आएंगी.

ये भी पढ़ें: Venus in Libra: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश 5 राशि वालों के लिए वरदान जैसा! धन और करियर में होगा जबरदस्त फायदा

कब बनेगा षडाष्टक योग?

सूर्य-शनि के षडाष्टक दृष्टि योग को दर्शाती तस्वीर. इमेज- एआई.

कैसे बनता है षडाष्टक योग?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, षडाष्टक योग तक बनता है जब कोई दो ग्रह एक दूसरे छठे और आठवें भाव में विराजमान रहते हैं. दूसरे अर्थों में जब कोई दो ग्रह 150 डिग्री कोणीय अंश का निर्माण करते हैं तब षडाष्टक योग बनता है.

The post सूर्य-शनि का ‘षडाष्टक योग’ 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top