Hajipur Murder News : हाजीपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी नया टोला में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राम नरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने ठेकेदार को नजदीक से ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रोज की तरह टहलने निकले थे ठेकेदार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राम नरेश राय कंस्ट्रक्शन का काम करते थे. वह हर दिन की तरह सुबह में टहलने के लिए निकलते थे आज भी सुबह में वह निकले थे लेकिन उनके साथ कोई भी उनके साथ ही नहीं था हर दिन उनके साथ लगभग 5 से 6 लोग सुबह में रहते थे.
बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर लौटे स्वजन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में शव को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए ही स्वजन शव को अपने घर वापस ले आए. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन में जुट गई है.
परिवार का विवरण
मृतक राम नरेश राय अपने घर पर माता-पिता के साथ रहते थे. उनकी पत्नी पटना में रहकर उनके इकलौते बेटे की पढ़ाई-लिखाई संभाल रही हैं. वही परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है.
समाचार अपडेट हो रही है…
Also Read : हाजीपुर में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, 98 लाख लूट और हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार
The post हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की पांच गोली मारकर हत्या, बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर लौटे परिजन appeared first on Naya Vichar.

