Hot News

हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Chirag Paswan: बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रा) उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है. चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी का इरादा यूपी के हर वर्ग तक पहुंचने का है.

पंडित से पासवान वाले फॉर्मूले पर आगे बढ़ेंगे चिराग

उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की रणनीति साझा करते हुए चिराग पासवान ने एक खास समीकरण का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब वे यूपी में पंडित से लेकर पासवान तक की बात करते हैं, तो इस दायरे में हर जाति, धर्म और समुदाय के लोग अपने आप शामिल हो जाते हैं. लोजपा (रा) सभी को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी ताकि एक मजबूत विकल्प दिया जा सके.

पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनावी हुंकार भरने की तैयारी

चिराग पासवान ने बताया कि उनकी पार्टी का विस्तार सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहने वाला है. वे बहुत जल्द पंजाब का दौरा करने वाले हैं, जहां अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही उत्तराखंड की राज्य इकाई ने भी वहां चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर काम चल रहा है.

बिहार-झारखंड से शुरू हुआ पार्टी का विस्तार अब राष्ट्रीय स्तर पर

अपनी पार्टी के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार से शुरू हुआ यह सफर अब कई राज्यों तक पहुंच चुका है. झारखंड और नागालैंड के बाद अब लोजपा (रा) उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे बड़े राज्यों में अपनी नेतृत्वक जमीन मजबूत कर रही है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

चुनाव आते ही दिए जाते हैं ऐसे बांटने वाले बयान

चिराग पासवान ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, समाज को बांटने वाली सोच रखने वाले ऐसे कई बयान सामने आने लगते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे बयानों पर ध्यान देने के बजाय साल 2047 तक विकसित हिंदुस्तान बनाने के बड़े लक्ष्य पर फोकस करें. उन्होंने जोर दिया कि यह सपना तभी सच होगा जब बिहार, यूपी, पंजाब और देश का हर गांव-जिला तरक्की करेगा.

इसे भी पढ़ें: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला

The post हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top