इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के हिंदुस्तानीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्चा हीरो’ बताया है. फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच अचानक हाथापाई शुरू हो गई थी.
इस दौरान को-पायलट ने स्मित पर चाकू से हमला कर दिया. घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया.
इसके बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्य अंदर पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की. बाद में विमान का रुख सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया और तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “मैं हिंदुस्तानीय पायलट कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम करता हूं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला जारी रखा. उनकी हिम्मत से यात्रियों और क्रू के सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली. कैप्टन स्मित की इस बहादुरी से विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में मदद मिली. इनमें इजराइली नागरिकों के साथ दूसरे देशों के लोग भी शामिल थे. मैं उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं.”
इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा. को-पायलट ओमान का नागरिक था और उसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान महज 30 सेकंड में करीब 14,000 फीट नीचे आ गया.
कैप्टन स्मित मच्छार सच्चे हीरो : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘’“कैप्टन स्मित मच्छर एक सच्चे हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के लिए पूरी मजबूती से डटे रहे. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली. पूरे हिंदुस्तान को कैप्टन स्मित मच्छर पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.”
ये भी पढ़ें: Watch Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलटों के बीच झड़प, इजराइल ने भेजा लड़ाकू विमान, जानें पूरा मामला
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार ?
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई के उस विमान के हिंदुस्तानीय पायलट हैं, जिन पर कॉकपिट में को-पायलट ने चाकू से हमला किया था. वह गुजराती मूल के हिंदुस्तानीय नागरिक हैं और कमर्शियल एविएशन में उन्हें 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. स्मित जून 2022 में फ्लाईदुबई से कैप्टन के तौर पर जुड़े थे. इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम किया. वह बोइंग 737 विमान उड़ाने में एक्सपर्ट हैं और उड़ान की सुरक्षा व नियमों के पालन पर खास ध्यान देते हैं. अपने करियर में उन्होंने दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग भी दी है. स्मित ने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है.
The post 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’ appeared first on Naya Vichar.

