Hot News

March 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

WPL Award Winners Full List: Women’s Premier League (स्त्री प्रीमियर लीग) 2025 का सीजन एक बार फिर मुंबई इंडियंस की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ. दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में अपनी लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाने के बाद मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 141 रन पर रोककर 8 रनों से जीत दर्ज की. WPL Final DC vs MI. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और हेले मैथ्यूज क्रमशः 8 और 3 रन पर आउट हो गईं. खराब शुरुआत के बाद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला. नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंद पर 66 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. दोनों ने मिलकर 62 गेंद पर 89 रन की साझेदारी की. इन पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी, जेस जोनासेन और मारिजाने कैप ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट लिया. WPL 2025 में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत भी खराब रही. मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा क्रमशः 13 और 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए, जबकि मारिजाने कैप ने 40 रनों का योगदान दिया. हालांकि, अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन में कमी के कारण दिल्ली की टीम 141 रन ही बना पाई और आठ रन से हार गई. मुंबई के लिए नेट साइवर ने 3 विकेट लिए तो वहीं स्पिनर अमेलिया केर ने 2 विकेट झटके.   यह मुंबई इंडियंस की दूसरी WPL खिताबी जीत थी. इससे पहले टीम ने 2023 के उद्घाटन सत्र में भी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला WPL खिताब जीता था. मुंबई के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया. इसमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाली, विकेट लेने वाली खिलाड़ी और इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज सहित तमाम अवार्ड्स दिए गए.  पुरस्कार विजेताओं की सूची विजेता: मुंबई इंडियंस (पुरस्कार- 6 करोड़ रुपये) उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स (पुरस्कार- 3 करोड़ रुपये) एमवीपी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर): नेट साइवर-ब्रंट (523 रन, 12 विकेट) (पुरस्कार- 5 लाख) ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): नेट साइवर-ब्रंट (523 रन) (पुरस्कार- 5 लाख रुपये) पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): अमेलिया केर ( 18 विकेट) (पुरस्कार- 5 लाख) इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: अमनजोत कौर (पुरस्कार- 5 लाख रुपये) फेयरप्ले अवार्ड: गुजरात जायंट्स सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट: चिनेल हेनरी सबसे ज्यादा छक्के: एश्ले गार्डनर ( 18 छक्के- पुरस्कार- 5 लाख रुपये) सबसे बढ़िया कैच: एनाबेल सदरलैंड सबसे ज्यादा डॉट बॉल: शबनम इस्माइल मुंबई इंडियंस की इस जीत ने टीम के दबदबे को और मजबूत कर दिया है. नेट साइवर-ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स को अपनी रणनीति और संयोजन पर फिर से काम करने की जरूरत होगी ताकि वे अगले सत्र में फाइनल में अपनी हार के सिलसिले को तोड़ सकें. WPL में पैसों की बारिश, हारकर भी करोड़पति बनी दिल्ली कैपिटल्स, जानें मुंबई इंडियंस कितनी हुई मालामाल मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सातवें आसमान पर हरमनप्रीत, दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद इसको दिया श्रेय The post WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर्वे पार्क : ठगी के आरोप में युवक गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता गत महीने 14 फरवरी की रात सर्वे पार्क थाना क्षेत्र के किशोर हिंदुस्तानी स्टेडियम के पास एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के दौरान दो लोग ठगी के शिकार हुए थे. एक ने करीब 25 हजार रुपये, तो दूसरे व्यक्ति ने करीब एक लाख रुपये गंवाये. उक्त मामले की जांच में कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद साहिल (37) है. उसे महानगर के गुलशन काॅलोनी इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसके ठिकाने से तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड रिडर, एक मोबाइल होल्डिंग स्लाॅट, एक ब्लैक कैप, एक ब्लैक/व्हाइट शर्ट, दो एटीएम कार्ड, दो हेल्पलाइन नंबर प्रिंटआउट, राष्ट्रीयकृत बैंक का 22 लोगों का प्रिंटआउट, एक ब्लैक स्प्रे व अन्य सामान बरामद हुए हैं. गौरतलब है कि गत महीने एटीएम में डेबिट कार्ड डालने व पिन नंबर टाइप करने के बावजूद जब रुपये नहीं निकले, तब पीड़ितों ने एटीएम के अंदर उपलब्ध टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर अपने मोबाइल फोन से कॉल किया था. फोन पर उनसे बैंक से संबंधित जानकारी मांगी गयी और उन्हें फोन पर कुछ निर्देश दिये गये थे. इसके बाद ही दोनों लोगों के मोबाइल फोन पर उनके बैंक खाते से रुपये निकाले जाने से संबंधित मैसेज मिलने लगे. ठगे जाने का अहसास होते ही दोनों ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. बाद में मामले की जांच साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने संभाला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सर्वे पार्क : ठगी के आरोप में युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम विभाग ने दी दक्षिण बंगाल में सोमवार तक लू चलने की चेतावनी

संवाददाता, कोलकाता दक्षिण बंगाल में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले सोमवार तक बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है. वहीं, अन्य जिलों में भी तेज गर्मी और उमस बनी रहेगी. हालांकि, राहत की उम्मीद है, क्योंकि बुधवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना जतायी गयी है. गुरुवार-शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले शनिवार को बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में लू चलने की संभावना है. रविवार को भी इन जिलों के साथ-साथ पुरुलिया में भीषण गर्मी का असर रहेगा. सोमवार को भी इन इलाकों में मौसम शुष्क और तपती गर्मी वाला रहेगा. कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पूर्व बर्दवान, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है. उत्तर बंगाल में रविवार को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, रविवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में भी बारिश हो सकती है. हालांकि, उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौसम विभाग ने दी दक्षिण बंगाल में सोमवार तक लू चलने की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जोगेश चंद्र लॉ कॉलेज में लगेगा बायोमेट्रिक सेटअप

संवाददाता, कोलकाता जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज में ‘बाहरी लोगों’ के प्रवेश को रोकने के लिए नयी व्यवस्था की गयी है. कॉलेज में बायोमेट्रिक सेटअप लगाये जाने की तैयारी की गयी है. बाहरी लोगों के परिसर में घुसने और अराजकता पैदा करने के आरोपों से संबंधित एक मामले के बाद यह कदम उठाया गया है. जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज यह सुनिश्चित करेगा कि केवल वास्तविक छात्र ही बायोमेट्रिक उपस्थिति सुविधा के माध्यम से परिसर में प्रवेश करें, यह बात कॉलेज की ओर से उपस्थित एक वकील ने कही. हालांकि कॉलेज पहले से ही वास्तविक छात्रों के प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली शुरू करने की योजना बना रहा था. अब इसको शीघ्र ही शुरु किया जा रहा है. कॉलेज के छात्रों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता अर्क नाग ने आरोप लगाया कि होली से पहले से ही कुछ बाहरी लोग कॉलेज परिसर में घुस आये थे और होली मनाते समय उन्होंने जहरीले रसायनों और मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया था, जिससे काफी हंगामा हो गया था. जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज और जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज प्रिंस अनवर शाह रोड पर एक ही परिसर में चलते हैं. कॉलेज के अधिकारी ने बताया कि केवल वास्तविक छात्र ही परिसर में प्रवेश करें, यह सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सुविधा स्थापित की जायेगी. हम इसे पहले कक्षाओं के बाहर स्थापित करेंगे. इसके बाद हमारी योजना मुख्य द्वार पर भी यह सुविधा स्थापित करने की है. चूंकि हमारा परिसर साझा है, इसलिए हमें यह देखना होगा कि इसमें क्या किया जा सकता है. इस सुविधा को स्थापित करने से पहले जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज के अधिकारियों से बातचीत की जायेगी. लॉ कॉलेज एक प्रातःकालीन कॉलेज है, जबकि जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज में सामान्य विषयों में स्नातक की पढ़ाई दिन में होती है. हमारी शासी संस्था की अध्यक्ष माला रॉय (दक्षिण कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस सांसद) पहले ही बायोमेट्रिक सुविधा के बारे में निर्देश दे चुकी हैं. बैठक में उन्होंने फिर यह मुद्दा उठाया. बायोमेट्रिक प्रणाली से हमें उपस्थिति जांचने में भी मदद मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जोगेश चंद्र लॉ कॉलेज में लगेगा बायोमेट्रिक सेटअप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्लब के सदस्यों पर हमला, एक ही परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार

बांसद्रोणी. आरोपी के घर मुलाकात करने पहुंचे थे क्लब के सदस्यसंवाददाता, कोलकाता बांसद्रोणी थाने की पुलिस ने विद्यासागर पार्क इलाके के एक क्लब के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम टिंकू दास (36), राहुल दास (31) और रुद्र राय (19) हैं. बताया जा रहा है कि उस परिवार के सदस्यों पर विद्यासागर पार्क इलाके में असामाजिक गतिविधियों का आरोप लग रहा था. गत शुक्रवार को स्थानीय क्लब के सदस्य अमर राय, बबन सामंत, रतन दास, अभिजीत प्रशासन व अजय सिंह आरोपी परिवार के घर मुलाकात करने पहुंचे थे. आरोप है कि उसी दौरान परिवार के सदस्यों ने उन पर हमला किया. अजय सिंह को जान से मारने की कोशिश की गयी, जबकि क्लब के एक सदस्य की मोटरसाइकिल में आग लगा दी गयी. घटना को लेकर क्लब की ओर से बांसद्रोणी थाने में गिरफ्तार तीन आरोपियों के अलावा राजेंद्र राय के खिलाफ भी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिंदुस्तानीय न्याय संहिता(बीएनएस) की धाराओं 115(2), 126(2), 109, 324(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तार लोगों पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप यह भी आरोप है कि बाहरी लोगों को बुलाकर क्लब के सदस्यों की पर हमला किया गया. जांच के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार लोगों पर किस तरह की असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post क्लब के सदस्यों पर हमला, एक ही परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कसबा में तालाब से युवक की लाश मिली

संवाददाता, कोलकाता कसबा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश तालाब से मिली, घटना शनिवार की सुबह की है. इस दिन सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि रूबी पार्क इलाके में मीठा तालाब में एक युवक की लाश पड़ी है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उसके मृत होने की पुष्टि हुई. मृतक की शिनाख्त राजू पटेल उर्फ फुटून (27) के रूप में हुई है. वह बिहार के पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना अंतर्गत जलहा गांव के भंगिया टोली का निवासी था. होली के उपलक्ष्य में वह महानगर के कसबा के शांतिपल्ली इलाके में अपने रिश्तेदार के घर आया था. मृतक की शिनाख्त उसके रिश्तेदार सोनू राय ने की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के सटीक कारण का पता चल पायेगा. हालांकि, आशंका जतायी जा रही है कि डूबने से युवक की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि राजू गत शुक्रवार को ही अपने रिश्तेदार के घर आया था. होली स्पोर्ट्सने के बाद वह रात करीब नौ बजे तालाब में स्नान करने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद उसकी लाश तालाब से मिली. मृतक का मोबाइल फोन भी उसी तालाब से बरामद किया गया है. राजू पेशे से ट्रक चालक था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कसबा में तालाब से युवक की लाश मिली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर कोर्ट ने जतायी नाराजगी

संवाददाता, कोलकाता व्यवसायी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं होने के बावजूद उसे थाने में बुलाकर परेशान करने और धमकी देने के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट ने कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जतायी है. इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने पूछा कि जब उक्त व्यवसायी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की गयी है, तो पुलिस किस आधार पर उसे तलब कर रही है? कोर्ट ने कहा कि व्यवसायी जांच में पुलिस को बिल्कुल सहयोग करेंगे, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकती है. गिरफ्तारी तो दूर की बात है. बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मयनागुड़ी के एक होटल व्यवसायी का बैंक खाता हैक हो गया था. इस घटना के तीन दिनों के बाद एक दूसरे खाते से उनके खाते में 88 लाख रुपये जमा हो गये. उन्होंने मयनागुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी. इस बीच, कोलकाता पुलिस के साइबर थाने ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर तलब किया. कोलकाता पुलिस ने व्यवसायी से कहा कि उनके खाते में जो रकम दूसरे खाते से जमा हुई है, वह उसे लौटा दें. रुपया लौटा देने से मामले को सुलझा लिया जायेगा. आरोप है कि कोलकाता पुलिस ने उन्हें धमकी भी दी. आखिरकार, परेशान होकर उन्होंने कोलकाता पुलिस के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर कोर्ट ने जतायी नाराजगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेयू: अस्पताल से घर लौटे वीसी, सोमवार को कैंपस में लौटेंगे

संवाददाता, कोलकाता जादवपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटकर आये हैं. वाइस चांसलर भास्कर गुप्ता सोमवार को कैंपस लौटेंगे. दो दिन दोल की छुट्टी के बाद सोमवार को कैंपस खुलेगा. स्वास्थ्य कारणों से पिछले दो सप्ताह से वीसी परिसर से बाहर रहे. सोमवार को वह जेयू अधिकारियों से मिलेंगे और प्रतिक्रिया पर निर्णय लेने के लिए कानूनी राय लेंगे. जेयू के एक अधिकारी ने बताया कि जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सोमवार को परिसर का दौरा करेंगे और कोलकाता पुलिस के प्रस्ताव पर जेयू की प्रतिक्रिया तय करेंगे, जिसमें ‘सुरक्षित और संरक्षित वातावरण बनाये रखने’ के लिए परिसर में चौकी और बैरक स्थापित करने के लिए जगह मांगी गयी है. ध्यान रहे, पुलिस ने विश्वविद्यालय से शीघ्र’ प्रतिक्रिया की मांग करते हुए कहा कि परिसर में छात्रों के मौजूदा असंतोष को देखते हुए पुलिस बंदोबस्त आवश्यक है. जेयू उस अदालती आदेश का भी अध्ययन कर रहा है जिसका हवाला पुलिस ने सोमवार को रजिस्ट्रार को भेजे अपने पत्र में दिया था. उन्होंने कहा, “चूंकि जेयू राज्य प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त है, इसलिए राज्य प्रशासन को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया जाना चाहिए. किसी भी प्रतिक्रिया को अंतिम रूप केवल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद, (ईसी) जो हमारी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, की बैठक में ही दिया जा सकता है. जेयू अधिकारी ने कहा, हम परिसर में कुलपति की उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं. इससे पता चलता है कि “शीघ्र” प्रतिक्रिया की संभावना नहीं है. जेयू के कार्यवाहक रजिस्ट्रार इंद्रजीत बनर्जी गुरुवार शाम कुलपति के आवास पर उन्हें परिसर की स्थिति से अवगत कराने के लिए गये थे. वीसी ने कहा मुझे सोमवार को जेयू जाने की उम्मीद है. कैम्पस में जाने देने से पहले डॉक्टर मेरी जांच करेंगे. वहां पहुंचने के बाद मुझे वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी होगी और विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह तय करने के लिए कानूनी राय लेनी होगी. चूंकि कार्यकारी परिषद को ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने का अधिकार है, इसलिए हमें परिषद की बैठक बुलानी पड़ सकती है. उल्लेखनीय है कि वामपंथी और अति वामपंथी छात्रों द्वारा 1 मार्च को शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को कथित रूप से घेरने और उसके बाद हुई हिंसा के बाद रक्तचाप में वृद्धि के कारण कुलपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. छात्र कैम्पस में चुनाव पुनः शुरू करने पर चर्चा करने की शिक्षा मंत्री से मांग कर रहे थे. जेयू के एक अधिकारी ने कहा कि अगर ईसी की बैठक बुलानी है तो बसु के विभाग से अनुमति लेनी होगी, क्योंकि श्री गुप्ता एक ””अधिकृत”” कुलपति हैं, पूर्णकालिक कुलपति नहीं. राज्य प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जेयू जैसे राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों, जिनके प्रमुख अधिकृत कुलपति हैं, उन संस्थानों को अपने शीर्ष निर्णय लेने वाले निकायों की बैठकें आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग से अनुमति लेनी होगी. पुलिस द्वारा जेयू को पुलिस चौकी के लिए 2,000 वर्गफुट और बैरकों के लिए 2,000 वर्गफुट जगह मांगने के लिए पत्र लिखने से एक दिन पहले, विश्वविद्यालय की प्रशासनिक समिति की बैठक में अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया और परिसर में पुलिस को न बुलाने की अपनी “परंपरा” पर कायम रहने का संकल्प लिया. अब सोमवार की बैठक के बाद अंतिम फैसला लिया जायेगा. वहीं दो तृणमूल समर्थक शिक्षकों प्रो. ओम प्रकाश मिश्रा और मनोजीत मंडल – को वामपंथी समर्थक छात्रों के “बहिष्कार ” आह्वान के बाद कक्षाएं लेने की अनुमति नहीं दी जा रही है, इसको लेकर भी तनाव की स्थिति है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेयू: अस्पताल से घर लौटे वीसी, सोमवार को कैंपस में लौटेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वर्णरेखा नदी की धारा से पैदा हो रही है बिजली

आइआइटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं को मिली बड़ी सफलता, नदी पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावाजीतेश बोरकर, खड़गपुर आइआइटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने स्वर्णरेखा नदी में नये तरीके से जलविद्युत उत्पादन में सफलता हासिल की है. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना अंतर्गत भरसाघाट इलाके में यह सफलता मिली है. इस पर वर्ष 2018-19 में शोध शुरू हुआ था. यह विधि पिछले वर्ष सितंबर में व्यवहार में आयी थी. इस परियोजना को आइआइटी खड़गपुर और हनीलुप टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त उद्यम में केशियारी ब्लॉक की नच्छीपुर पंचायत अधीन अमिलासाई इलाके में लॉन्च किया गया था. शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि नयी विधि जल पर्यटन को बढ़ावा देगी और रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी. उल्लेखनीय है कि स्वर्णरेखा नदी की धाराओं से बिजली उत्पन्न की जा रही है. शोधकर्ता ओंकार वेंकटाई आला और सैकत नंदी का कहना है कि कोयला और डीजल कम हो रहा है. सौर ऊर्जा के लिए भी कुछ सीमाएं हैं. इस परियोजना से लोगों को नये तरीके से कम लागत पर बिजली मिलेगी. हालांकि, बिजली उत्पादन के लिए कुछ शर्तें हैं. नदी वर्तमान में 0.5 मीटर प्रति सेकंड से बह रही है. 6 से 10 फीट की गहराई की आवश्यकता होती है. तभी बिजली को जनरेटर द्वारा समानांतर और ऊर्ध्वाधर धाराओं को एक रोटेशन स्ट्रीम में बदलकर उत्पन्न किया जा सकता है. परियोजना का स्थान बदला जा सकता है. धाराओं के अनुसार जगह को बदलना संभव है. इस परियोजना को नयाग्राम में दाही घाट के पास लॉन्च किया गया था. बाद में, वर्तमान स्थान पर लाया गया, क्योंकि धाराओं में कमी आयी है. शोधकर्ताओं का कहना है कि एक किलो वाट बिजली उत्पन्न करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये का खर्च आयेगा. हालांकि, यह अभी भी प्रयोगात्मक स्तर पर है. इस पद्वति का नाम ‘वर्टेक्स इंडस्टेड वाइब्रेशन’ है. टरबाइन के बिना बिजली उत्पादन किया जा रहा है. शोधकर्ता सैकत नंदी ने कहा: प्रयोगात्मक तौर पर िबजली उत्पादन का काम पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था. यहां से बिजली उत्पन्न करना और गांव या पावर ग्रिड को बिजली भेजना संभव है. हम इस कार्य में फिलहाल सफल है. शोधकर्ता ओंकार वेकेंटाई आला ने बताया कि नदी के प्रवाह से एक निश्चित तरीके से शक्ति उत्पन्न की जा रही है. हमारे देश में जल स्रोत कई हैं. उन धाराओं से कम लागत की आपूर्ति करना संभव होगा. इससे जल पर्यटन भी प्रगति करेगा. हिंदुस्तान नयी दिशा दिखायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वर्णरेखा नदी की धारा से पैदा हो रही है बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सैंथिया में दो गुटों में झड़प के बाद 21 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद

क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर पुलिस कर रही गश्त प्रतिनिधि, बीरभूमबीरभूम जिले के सैंथिया में शुक्रवार शाम को इलाके के दो समूहों में हुई झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त में लग गयी है. अब तक झड़प को लेकर कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत शनिवार को पुलिस ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में हालात नियंत्रण में हैं. अभी तक झड़प के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच घटना को लेकर द्वेषपूर्ण प्रचार को रोकने के इरादे से इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गयी हैं. एहतियात के तौर पर सैंथिया शहर और सैंथिया थाना क्षेत्र के पांच अन्य निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं आगामी सोमवार तक बंद रहेंगी. बताया गया कि शुक्रवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में किया. फिलहाल वहां स्थिति शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सैंथिया में दो गुटों में झड़प के बाद 21 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top