Hot News

March 16, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री गणेशा अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad Crime News| (रांची) : धनबाद जिले के बारामुडी स्थित श्री गणेशा अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के भूली निवासी 40 वर्षीय योगेश पासवान के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार योगेश शनिवार की सुबह काम पर आएं थे और शाम तक बिल्कुल ठीक थे. देर रात अचानक उनकी मौत हो गई. जिसके बाद अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस और उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न अपार्टमेंट के लोगों ने आर्थिक सहायता देने का किया फैसला मृतक योगेश पिछले सात सालों से श्री गणेशा अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे. मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार को आए इस संकट की घड़ी में अपार्टमेंट के लोगों ने परिवार को 1.40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है. अंतिम संस्कार के लिए परिवार को त्वरित 20 हजार रुपए दिए गए. इसे भी पढ़ें 16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम The post श्री गणेशा अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: मागे मिलन महोत्सव में मांदर और नगाड़े की थाप पर झूमे ग्रामीण, MLA दशरथ गागराई ने मागे गीत से बांधा समां

Jharkhand News: खरसावां (सरायकेला खरसावां) शचिंद्र कुमार दाश-खूंटपानी प्रखंड की दोपाई पंचायत के आराहासा मैदान में मागे मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने मागे मिलन महोत्सव का उद्घाटन किया. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मागे क्षेत्र की परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है. उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारा बनाए रखने और एक-दूसरे का सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकजुटता बनी रहती है. विधायक दशरथ गागराई ने मागे गीत गा कर समां बांधा मागे मिलन महोत्सव में विधायक दशरथ गागराई मंझे हुए कलाकार के रूप में नजर आए. मांदर और नगाड़े की थाप पर उन्होंने समाज के लोगों के साथ नृत्य भी किया. इस दौरान हो भाषा में मागे गीत को अलग-अलग अंदाज में पेश कर समां बांधा. निमिन बुगिन मागे जो पोरोब, रोसा आंदाओ आ, बाजी गोजेन बाटी गोजेन…, मागे ना पोरोब, ताराबु मेंटे, निमिन बुगिन मागे ना पोरोब… आदि मागे गीतों पर लोग मांदर की थाप पर झूमते नजर आए. सुसुन इनुंग आकड़ा उनचुड़ी को प्रथम पुरस्कार मागे मिलन समारोह में विभिन्न गांवों से पहुंचे नृत्य दलों ने मांदर की थाप पर लय से लय मिलाते हुए नृत्य किया. इस दौरान उत्कृष्ट नृत्य का प्रदर्शन करने वाले मागे नृत्य दल को पुरस्कृत किया गया. सुसुन इनुंग आकड़ा उनचुड़ी की टीम को प्रथम पुरस्कार, कोटसोना की मागे नृत्य दल को द्वितीय पुरस्कार, केयाडचालोम हाथी ग्रुप को तृतीय, बालेए सागेन सुसुन दुरंग गति चुरगुईं की टीम को चतुर्थ पुरस्कार, हो दोस्तुर ग्रुप सिंबाडीह को पांचवां और सुनीता एंड गीता बोदरा मागे नृत्य दल ठकुरागुटू को छठा पुरस्कार दिया गया. विधायक दशरथ गागराई और बासंती गागराई ने सभी नृत्य दलों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन उर्फ नायडू गोप, जिप सदस्य यमुना तियु, मोनिका बोइपाई, धमेन्द्र मुंडा, मुन्ना सोय, दुर्ग चरण पाड़ेया, बबलू गोडसोरा, ज्योति बोदरा, प्राण सिंह लेयांगी, डिम्बू तियु, पांडू बोदरा, राम सोय, बबलू बोदरा, विरेन्द्र जामुदा, जय सिंह बोदरा, जयसिंह पुरती, सालूका हाईबुरू, लक्ष्मी तियू, पुष्षा जामुदा, सुभाष तियू, बाबूराम तियू, विनोद बोदरा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की इसी हफ्ते हो सकती है धरती पर वापसी, फ्लोरिडा के तट पर होगी लैंडिंग The post Video: मागे मिलन महोत्सव में मांदर और नगाड़े की थाप पर झूमे ग्रामीण, MLA दशरथ गागराई ने मागे गीत से बांधा समां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री को लेकर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन सर अलग डायरेक्शन में शो…

Anupama: पॉपुलर शो अनुपमा सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो है. इस शो में अनु का किरदार रुपाली गांगुली निभाती हैं, जबकि गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था. लीप आने के बाद अनुज का किरदार शो से खत्म कर दिया गया था. गौरव इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिख रहे हैं और अपने खाने से जजेस को इम्प्रेस कर रहे. दूसरी तरफ अनुपमा में उनके लौटने की समाचार अक्सर आती रहती है. अब इसपर गौरव ने रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं कि इस बारे में उन्होंने क्या कहा. क्या सीरियल अनुपमा में वापस लौटेंगे गौरव खन्ना? गौरव खन्ना ने एंटरटेनमेंट न्यूज चैनल Buzzzooka से बातचीत में अनुपमा में दोबारा एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक्टर ने कहा, अभी तो ऐसी कोई बात है नहीं, ना ही राजन सर ने ऐसा कुछ बोला. राजन सर अलग डायरेक्शन में शो को ले जाना चाहते थे. गौरव से एक और सवाल किया गया कि अनुज इस शो में अभी भी चर्चा में है, तो उन्होंने कहा कि इस शो के डायरेक्टर राजन शाही ने किरदार बनाया है. उन्हें शो में अनुज या किसी भी किरदार का नाम और फोटो का उपयोग वह कर सकते है. rajan shahi has no plans to bring Anuj Kapadia/GK back in the show! this is probably the closure we #MaAn fans needed, thanks! 🙂#Anupamaa #AnujKapadia #GauravKhanna pic.twitter.com/qkkE8bat8s — Gumnaam✨ (@RajxSimran) March 14, 2025 शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद किस शो में दिखेंगे गौरव खन्ना? रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 जल्द शुरू होने वाला है. हालांकि शो के तरफ से अभी तक इसकी तारीख नहीं बताई गयी है. हर सीजन की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे. ऐसी अफवाहें सामने आ रही है कि इस सीजन में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट गौरव को इस शो के लिए ऑफर दिया गया है. फिलहाल इस बात पर गौरव ने कोई जवाब नहीं दिया है और शो के तरफ से भी कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है. The post Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री को लेकर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन सर अलग डायरेक्शन में शो… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोलू हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लोग हिरासत में, गंडक में तैरता मिला था शव

Bihar Crime, चंद्रप्रकाश आर्य : पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में पटखौली थाना पुलिस ने विवेक उर्फ गोलू हत्या मामले में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि मृतक के पिता राजेश पंडित के आवेदन पर पटखौली थाने में अज्ञात लोगों पर हत्या मामले का प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है . 12 मार्च से गायब था गोलू विवेक उर्फ गोलू पिता राजेश पंडित बगहा शहर के वार्ड-1 मलकौली निवासी था जो 12 मार्च से की दोपहर से अपने घर से गायब था. इसी बीच 14 मार्च को दोपहर नगर के कालीघाट के समीप गंडक नदी से स्थानीय ग्रामीणों ने उसके शव को बरामद किया . शव के मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया एवं परिजनों इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार करने लगे. परिजनों ने एनएच किया जाम घटना की सूचना पर कालीघाट पहुंचे एसडीपीओ कुमार देवेंद्र एवं पटखौली थाना प्रभारी अनीश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया था. बाद में शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया था. लेकिन परिजन शनिवार की सुबह मलकौली चौक के पास एनएच 727 बी को जाम कर हंगामा करने लगे. परिजन इस मामले में पुलिस पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे थे . परिजनों ने करीब आधे घंटे तक एनएच 727 बी को पूरी तरह से जाम रखा. शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, पटखौली थाना प्रभारी अनीश कुमार ,पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाठक एवं नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता मलकौली चौक पहुंचे. जहां परिजनों को समझा बूझकर मामले में शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजन ने सड़क जाम को हटाया. पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है . पुलिस ने अब तक इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट इसे भी देखें : Video: दानापुर की खुशबू को अचानक दिल्ली से आया मोदी के मंत्री का फोन, दिया मदद का भरोसा नया विचार प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध The post गोलू हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लोग हिरासत में, गंडक में तैरता मिला था शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NCET 2025 Registration: NCET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 31 मार्च तक करें आवेदन

NCET 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर अपना NCET 2025 आवेदन भर सकते हैं. अब उम्मीदवार 31 मार्च तक रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च को रात 11:50 बजे तक होगी. पहले यह तिथि 16 मार्च थी. इसलिए बढ़ाई गई समयसीमा (NCET 2025 Registration in Hindi) आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) और अन्य बोर्ड परीक्षाओं के कारण छात्रों और अन्य संस्थाओं से मिले कई अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस NCET 2025 परीक्षा तिथि (NCET News in Hindi) NTA 29 अप्रैल को NCET 2025 परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा केंद्रीय और राज्य संस्थानों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश के लिए होगी. परीक्षा ऑनलाइन और कंप्यूटर के माध्यम से कराई जाएगी. यह परीक्षा कई भाषाओं में होगी और इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू आदि शामिल हैं. NCET 2025 Registration कैसे करें? NCET 2025 Registration करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं- चरण 1: आधिकारिक NCET वेबसाइट exam.nta.ac.in/NCET पर जाएं चरण 2: होमपेज पर, NCET 2025 के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक देखें और उस पर क्लिक करें चरण 3: आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए “नया पंजीकरण” विकल्प चुनें. चरण 4: सभी जानकारी सावधानी से भरें औरआगे बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए जानकारी को दोबारा चेक कर लें कि कोई गलती नहीं है. चरण 5: विवरण की समीक्षा करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें. अपने डिवाइस पर एक डिजिटल कॉपी रख लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. यह भी पढ़ें- CUET Exam 2025: NTA ने 25 मार्च तक होने वाली सीयूईटी पीजी के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, यहां से करें डाउनलोड The post NCET 2025 Registration: NCET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 31 मार्च तक करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Macedonia Fire: नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Macedonia Fire: उत्तर मैसेडोनिया के दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइट क्लब में भीषण हादसा हो गया है. शनिवार देर रात लगी आग में 51 लोगों की मौत हो गई. हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं. गृह मंत्री पांसे तोशकोवस्की ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी. तोशकोवस्की ने बताया कि आग देर रात करीब ढाई बजे भड़की, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :क्या चाहता है हिंदुस्तान का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ आतिशबाजी के कारण भड़की आग गृह मंत्री पांसे तोशकोवस्की ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि क्लब में जाने वाले युवाओं की आतिशबाजी के कारण नाइट क्लब में आग धधकी. तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार शख्स की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है. पॉप म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान लगी आग रिपोर्ट के मुताबिक  नाइट क्लब में स्थानीय पॉप ग्रुप का संगीत कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ. उस समय नाइट क्लब में करीब 15 सौ लोग मौजूद थे. पटाखों की चिंगारी से आग पकड़ी. 100 से ज्यादा लोगों की मौत आग के कारण क्लब में मौजूद लोगों में 51 की मौत हो गई. वहीं हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  The post Macedonia Fire: नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jail Adalat: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में लगी जेल अदालत, तीन बंदी किए गए रिहा

Jail Adalat: रांची-राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बंदियों के सात मामलों को निबटारे के लिए रखा गया था. जेल अदालत में तीन बंदियों को जेल से रिहा कर दिया गया. होटवार जेल के बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक भी किया गया और लीगल एड क्लिनिक की भी जानकारी दी गयी. जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन झालसा के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से रविवार को होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें वादों के निबटारे के लिए बंदियों के सात आवेदन रखे गए. जेल अदालत के मौके पर तीन बंदियों को कारा मुक्त किया गया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन, जिनका पीएम मोदी के साथ एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट आज होगा जारी बंदियों को दी गयी लीगल एड क्लिनिक की जानकारी रांची के विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों के निष्पादन के लिए होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सात बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था. तीन बंदियों को जेल अदालत का लाभ दिया गया और कारामुक्त किया गया. इनमें अजीत कुमार महतो, शंकर तिर्की एवं विशाल पुरकायत के नाम शामिल हैं. जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को लीगल एड क्लिनिक के बारे में भी जानकारी दी गयी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास जेल अदालत के मौके पर ये थे मौजूद जेल अदालत के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में न्याकि दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मनोज कुमार इंदवार, सार्थक शर्मा, प्रशांत गुप्ता, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय यादव, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के कारापाल, काराकर्मी, अधिवक्तागण, न्यायालयकर्मी एवं बंदीगण उपस्थित थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Yemen Attack: यमन पर हमला, डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर कौन? The post Jail Adalat: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में लगी जेल अदालत, तीन बंदी किए गए रिहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के साइंटिस्ट की पार्किंग विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जानिए उस रात की पूरी कहानी

Jharkhand Scientist Murder| रांची : झारखंड के साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार की पंजाब में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पंजाब पुलिस ने मोंटी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार के परिवार ने आरोपी मोंटी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है. सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा धनबाद के कतरास के रहने वाले वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार अपने माता-पिता के साथ पंजाब में रहता था. जहां मंगलवार की शाम पड़ोसी के साथ पार्किंग को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या हो गई थी. पार्किंग विवाद में हुई इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिसमें दिख रहा था कि बाइक पार्किंग की वजह से विवाद शुरू हुआ अभिषेक स्वर्णकार के पड़ोसी मोंटी ने उसे धक्का दिया और वह गिर गया. एक बार उठने के बाद वह फिर गिर गया. इसके बाद उसके माता-पिता ने उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया. मृतक के परिजनों ने बताया की हाल ही में उसकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी. परिजनों का आरोप है कि मोंटी ने अभिषेक के पेट में घूसा मारा, जिससे उसकी जान गयी. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न कई देशों में काम कर चूका है अभिषेक मृतक अभिषेक के मामा के बेटे ने बताया कि वह अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में काम कर चुका था. कुछ समय पहले उसकी तबीयत खराब होने लगी थी. परिवार को उसकी सेहत की चिंता रहती थी. इसलिए वह हिंदुस्तान आ गया. परिवार में दो बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं. पिता पहले ज्वेलरी का काम करते थे. बेटियों की शादी हो चुकी है. कुछ समय पहले अभिषेक की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी. उसकी बहन ने अपनी किडनी दी थी. विज्ञान जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति IISER से पता चला है कि साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार के रिसर्च प्रतिष्ठित जर्नल साइंस में प्रकाशित हुआ था. इसिलए उसे IISER में काम करने का मौका मिला. उधर, IISER में काम करने वालों का कहना है कि विज्ञान जगत के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है. इसे भी पढ़ें 16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम The post झारखंड के साइंटिस्ट की पार्किंग विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जानिए उस रात की पूरी कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunita Williams Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुनीता विलियम्स? ‘अंतरिक्ष उड़ान’ के लिए ली ये डिग्री

Sunita Williams Education in Hindi: सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा प्रेरणादायक है. उनका जन्म सितंबर 1965 में ओहियो, अमेरिका में हुआ था और वे हिंदुस्तानीय मूल की हैं. नासा में उनके योगदान और अंतरिक्ष में किए गए रिकॉर्ड तोड़ कार्यों के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया और वहां सांस्कृतिक वस्तुएं भेजने के लिए भी जानी जाती हैं. सुनीता विलियम्स अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं. इसलिए यहां आपको बताएंगे कि सुनीता विलियम्स कितनी पढ़ी-लिखी हैं (Sunita Williams Education) और ‘अंतरिक्ष उड़ान’ के लिए उन्होंने कौन सी पढ़ाई की है. सुनीता विलियम्स का शुरुआती जीवन और पढ़ाई (Sunita Williams in Hindi) सुनीता विलियम्स का का जन्म 19 सितंबर 1965 को ओहियो के यूक्लिड में डॉ. दीपक और बोनी पांड्या के घर हुआ था. विलियम्स ने 1983 में मैसाचुसेट्स के नीधम हाई स्कूल से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की.  फिजिक्स में ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में किया मास्टर सुनीता विलियम्स ने 1987 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी से फिजिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. 1995 में उन्होंने फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की. यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की इसी हफ्ते हो सकती है धरती पर वापसी, फ्लोरिडा के तट पर होगी लैंडिंग 2006 में शुरू हुई थी पहली अंतरिक्ष यात्रा (Sunita Williams Education) 9 दिसंबर 2006 को उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा हुई थी. अभियान (9 दिसंबर 2006 से 22 जून) 2007 तक चला और सुनीता विलियम्स ने फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम किया. नासा का कहना है कि जहाज पर रहते हुए उन्होंने 29 घंटे और 17 मिनट की कुल चार स्पेसवॉक करके स्त्रीओं के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाया. Sunita Williams का दूसरा अंतरिक्ष मिशन 14 जुलाई 2012 को शुरू हुआ और अभियान 32/33 18 नवंबर 2012 तक चला. विलियम्स ने परिक्रमा प्रयोगशाला में अनुसंधान और अन्वेषण का संचालन करते हुए चार महीने बिताए. वह अंतरिक्ष में 127 दिन बिताने के बाद 18 नवंबर 2012 को कजाकिस्तान में उतरीं. इस समय चर्चा में क्यों हैं सुनीता विलियम्स? हिंदुस्तानीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams in Hindi) अंतरिक्ष में जून 2023 से अंतरिक्ष में फंसी हैं. हालांकि अब व अपने साथी बुच विल्मोर के साथ इसी सप्ताह पृथ्वी पर वापस आ सकती है. क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री उनकी जगह लेंगे. सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर जून 2023 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं. उन्हें धरती पर वापस लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन लॉन्च किया है. The post Sunita Williams Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुनीता विलियम्स? ‘अंतरिक्ष उड़ान’ के लिए ली ये डिग्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prayagraj News: रंग लगाने में महिला से अभद्रता, विरोध जताने पर कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल

प्रयागराज के झूसी क्षेत्र में रंग लगाने को लेकर एक स्त्री ने भाजपा के सेक्टर संयोजक पर जबरन रंग लगाने एवं कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है. जिसका वीडियो शनिवार को काफी वायरल हुआ एवं लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. पीड़िता के पति के तरफ से झूसी थाने में तहरीर दी गई है. पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. झूंसी के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली एक स्त्री ने आरोप लगाया है कि शनिवार को वह अपने पति एवं बच्चों के साथ अपने दुकान पर थी. इसी दौरान आरोपी अनुराग अग्रवाल आया एवं जबरन रंग लगाने लगा एवं उससे अभद्रता करने लगा जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसके कपड़े फाड़े. एवं जाते हुए उसे जाति सूचक शब्द एवं अभद्र बातें भी कहीं. घटना के बाद पति ने बताया की इस घटना से आहत होकर हमारे परिवार में सभी सहमे हुए हैं. सुबह उठकर स्त्री ने पहले स्त्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई एवं झूसी थाने में नामजद तहरीर दी. एक तरफ उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ एवं लोगों के बीच चर्चा का विषय बना इस 8 सेकंड की वीडियो में आरोपी एक स्त्री का कपड़ा फाड़ते नजर आ रहा है. थाना प्रभारी झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा तुरंत दर्ज कर लिया गया था जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. The post Prayagraj News: रंग लगाने में स्त्री से अभद्रता, विरोध जताने पर कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top