Hot News

April 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ranchi news : रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल में गुड फ्राइडे की विशेष आराधना

रांची. बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल में गुड फ्राइडे की विशेष आराधना में बड़ी संख्या में विश्वासी शामिल हुए. विश्वासियों ने क्रूस पर से उच्चारे गये प्रभु की सात क्रूस वाणियों पर मनन किया. आराधना की भूमिका, सात क्रूस वाणियों की भूमिका का निर्वहन पेरिश प्रिस्ट रेव्ह एस डेविड ने किया. उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे दुख का नहीं, बल्कि प्रेम, बलिदान और विजय का दिन है. सात कारण हैं, जिसकी वजह से आज के दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है रेव्ह डेविड ने कहा कि सात कारण हैं, जिसकी वजह से आज के दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है. इसमें पहला है इस दिन मानव जाति के पापों का प्रायश्चित हुआ. यीशु ने हमारे सारे पापों का मूल्य चुकाकर हमारे पापों का प्रायश्चित किया. दूसरा कारण है आज का दिन विश्वासियों के लिए उद्धार का द्वार खुला. तीसरा, गुड फ्राइडे की घटना यीशु के प्रेम का सबसे बड़ा उदाहरण है. चौथा कारण है यीशु ने परमेश्वर और मानव जाति के बीच की दूरी को मिटाया. पांचवां कारण है चंगाई अर्थात यीशु के चोटों, उसके घावों की वजह से हम चंगे हुए. छठा कारण है न्याय और दया का मेल. क्रूस पर परमेश्वर का न्याय यीशु पर हुआ और हम पर दया प्राप्त हुई. सातवां कारण नया जीवन है. इसका अर्थ है मसीह में हम नया जीवन का अवसर मिलता है. आराधना के दौरान रेव्ह एस डेविड को रेव्ह अनिल डाहंगा, रेव्ह सामुएल भुइंया, रेव्ह जस्टिन भुइंया, रेव्ह यूजे सांगा, रेव्ह विकास कुजूर, रेव्ह जोन भेंगरा, रेव्ह ग्लोरिया डाहंगा और डीकन एसएस मुर्मू ने सहयोग किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ranchi news : रांची के संत पॉल्स कैथेड्रल में गुड फ्राइडे की विशेष आराधना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आयोग की मदद से वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे फर्जी नाम : पार्थ

टीटागढ़ में तृणमूल ने आयोजित किया बंगाल वोट सुरक्षा कार्यक्रम बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ स्थित दमदम बैरकपुर सांगठनिक जिला तृणमूल कार्यालय में शुक्रवार को बंगाल वोट सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक के दौरान संवाददाता सम्मेलन में राज्य तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक ने दावा किया कि चुनाव आयोग की मदद से विभिन्न राज्यों से फर्जी मतदाताओं को लाकर पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर फर्जी मतदाताओं की पहचान कर, उनका नाम सूची से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने मुहिम शुरू की है. बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में भी यह अभियान शुरू किया गया है. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सजग किया गया है. इस बैठक में राज्य की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी उपस्थित रहीं. इस मौके पर वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप घोष को शादी की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी शादी में आमंत्रित किया होता तो अच्छा होता, हम भी इसमें शामिल होकर बधाइयां देते. इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगी कि दिलीप बाबू का वैवाहिक जीवन सुखमय हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आयोग की मदद से वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे फर्जी नाम : पार्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइपीएल मैच के दिन 21 को चलेगी मध्य रात्रि स्पेशल मेट्रो

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के एस्प्लेनेड स्टेशन से हावड़ा मैदान को मध्यरात्रि 12 बजे एक ट्रेन रवाना होगी, जो 12.08 बजे हावड़ा मैदान स्टेशन पर पहुंचेगी संवाददाता, कोलकाताक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) और मेसर्स गेम प्लान स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (कोलकाता नाइट राइडर्स ) के अनुरोध पर मेट्रो रेलवे ने 21 अप्रैल (सोमवार) को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस दिन एस्प्लेनेड स्टेशन से रात 12 बजे दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष स्टेशन के लिए मेट्रो ट्रेन रवाना होगी. यह मध्यरात्रि स्पेशल ट्रेन मार्ग में सभी स्टेशनों पर रुकेगी.इसी तरह से ईस्ट-वेस्ट के एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान मार्ग पर मध्यरात्रि 12 बजे एक मेट्रो हावड़ा मैदान के लिए रवाना होगी और 12.08 में हावड़ा मैदान पहुंचेगी. मेट्रो प्रबंधन के इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों को काफी सहूलियत होगी और वह देर रात मैच समाप्ति के बाद मेट्रो से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. उल्लेखनीय है कि सोमवार को इडेन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के साथ टी-20 मैच होना है. इस दिन ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन-2 में विशेष मेट्रो सेवाएं चलाने की घोषणा की गयी है. इस दिन स्मार्ट कार्ड, टोकन और पेपर आधारित क्यूआर टिकटों की बिक्री के लिए बुकिंग काउंटर केवल ओल्ड एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन और न्यू एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पर खुले रहेंगे. इन विशेष सेवाओं के लिए सामान्य किराये के अतिरिक्त 10 रुपये अतिरिक्त टिकट शुल्क यात्रियों को देना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आइपीएल मैच के दिन 21 को चलेगी मध्य रात्रि स्पेशल मेट्रो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्र का निर्माण करने वाले विचारों का उल्लंघन करता है वक्फ कानून : डेरेक

एजेंसियां, कोलकाता/नयी दिल्ली तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 समानता, व्यक्तिगत स्वायत्तता, संघवाद और उस विचार का उल्लंघन करता है, जिस पर राष्ट्र का निर्माण हुआ है. एक ब्लॉग पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि मुद्दा केवल भूमि या कानून के बारे में नहीं है, बल्कि सम्मान का है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर अधिकारों को एक व्यक्ति के लिए फिर से लिखा जा सकता है, तो इसे सभी के लिए दोबारा लिखा जा सकता है. उन्होंने आगे कहा, ‘वक्फ संशोधन विधेयक केवल भूमि या कानून के बारे में नहीं है. यह सम्मान के बारे में है. ब्रायन ने ब्लॉग का शीर्षक ‘क्या मैं पर्याप्त हिंदुस्तानीय हूं’ दिया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि “लाखों हिंदुस्तानीयों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक एवं हाशिए पर पहुंच चुके समुदायों के लिए यह केवल एक सवाल नहीं है, बल्कि एक वास्तविकता है. यह एक बोझ है. यह उनके होने पर गहरा संदेह है. उनका अस्तित्व, हर कानून, हर नीति, वक्फ संशोधन विधेयक केवल एक विधायी प्रस्ताव नहीं है. यह एक आईना है और इसमें जो हम देखते हैं, उससे हम सभी को परेशान होना चाहिए – चाहे हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, कोई भी धर्म हो या फिर किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए. क्योंकि अगर किसी एक के लिए अधिकारों को फिर से लिखा जा सकता है, तो वे सभी के लिए फिर से लिखे जा सकते हैं. यह विधेयक समानता का उल्लंघन करता है. यह व्यक्तिगत स्वायत्तता का उल्लंघन करता है. यह संघवाद का उल्लंघन करता है और, सबसे बढ़कर, यह उस विचार का उल्लंघन करता है, जिस पर हमारा महान राष्ट्र बना है. संविधान यह नहीं पूछता कि हम कितने जुड़े हैं. यह गारंटी देता है कि हम जुड़े हैं.’’ तृणमूल के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता ने अधिनियम को संघवाद पर हमला बताया और कहा, ‘‘संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची दो के तहत भूमि राज्य का विषय है. कल केंद्र प्रशासन को हिंदू मंदिर बोर्डों या चर्च द्वारा प्रबंधित भूमि पर कब्जा करने से कौन रोक सकता है. यह सुधार के लिए नहीं है. यह नियंत्रण के लिए है और इस तरह की अतिशयता हिंदुस्तानीय संघवाद पर सीधा हमला है.’ उन्होंने अधिनियम में कुछ प्रावधानों की ओर इशारा किया, जिसमें ‘पांच साल का मानदंड’ भी शामिल है, जो कहता है कि कोई व्यक्ति वक्फ को भूमि तभी समर्पित कर सकता है, जब वह कम से कम पांच साल से इस्लाम धर्म का पालन कर रहा हो. उन्होंने कहा, ‘‘यह न केवल मनमाना है, बल्कि गहरा भेदभावपूर्ण भी है. अन्य धार्मिक बंदोबस्तों (समानता के अधिकार का उल्लंघन) के लिए ऐसा कोई प्रतिबंध मौजूद नहीं है. हिंदू, ईसाई या सिख किसी भी समय अपनी धार्मिक संस्थाओं को संपत्ति दान कर सकते हैं. धर्मार्थ बंदोबस्त करने से पहले अकेले मुसलमानों के लिए धर्म का पालन करने की समय सीमा क्यों निर्धारित की जानी चहिए’’ ओ ब्रायन ने ‘वक्फ बाय यूजर’ को हटाने को एक गंभीर मुद्दा बताया. ‘‘वक्फ बाय यूजर’’ लंबे समय से धार्मिक या परोपकारी उद्देश्य से इस्तेमाल की जा रही संपत्ति होती है, जिसके लिए लिखित दस्तावेज या रजिस्ट्री की जरूरत नहीं होती. मुस्लिम संस्थाओं को इसी मान्यता से वंचित करके, प्रशासन धार्मिक समुदायों के बीच एक कानूनी पदानुक्रम बना रही है. यह संविधान के अनुच्छेद 14 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो कानून के समक्ष समानता की गारंटी देता है.” उन्होंने सवाल किया कि क्या कानून व्यापक भलाई के लिए बनाए जा रहे हैं या सांप्रदायिक वर्गीकरण के लिए. सांसद ने कहा, ‘‘यह सब सिर्फ़ जमीन या कानून के बारे में नहीं है. यह सम्मान के बारे में है. इस बारे में कि क्या हमारा संविधान अब भी हम सभी के लिए मायने रखता है या सिर्फ कुछ लोगों के लिए.’’उन्होंने वक्फ पैनल में गैर-मुस्लिमों को शामिल किए जाने और किसी संपत्ति के वक्फ होने या न होने की घोषणा करने का अधिकार प्रशासनी अधिकारी को सौंपकर सत्ता के केंद्रीकरण के बारे में भी चिंता जतायी. एक समूह की याचिकाओं के जवाब में, शीर्ष अदालत ने गुरुवार को वक्फ भूमि की अधिसूचना रद्द करने पर रोक लगा दी और पांच मई को होने वाली सुनवाई तक संपत्तियों और नियुक्तियों पर यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्र का निर्माण करने वाले विचारों का उल्लंघन करता है वक्फ कानून : डेरेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीनियर डॉक्टरों ने सीएम को लिखा पत्र

डॉ अविक दे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग कोलकाता. सीनियर डॉक्टरों के संगठन ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा गया है. इस पत्र के जरिए आरजी कर कांड के बाद एक अन्य संदिग्ध डॉ अविक दे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है. चिकित्सकों ने अपने पत्र में लिखा है कि डॉ अविक दे के संबंध में विभागीय कार्रवाई जिस दिशा में जा रही है, उससे हम संतुष्ट नहीं हैं. संगठन की ओर से लिखा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को बार-बार और उचित संचार के बावजूद, कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गयी है. वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग डॉ अविक डे के खिलाफ कोई निर्णायक और दंडात्मक कार्रवाई करने से बच रहा है. यदि इस निष्क्रियता का परिणाम दंडात्मक परिणामों के बिना जांच को बंद कर दी जाती है, तो यह एक बहुत ही परेशान करने वाली मिसाल कायम करेगा. और इससे चिकित्सा बिरादरी में बड़े पैमाने पर अशांति फैलने की आशंका है, जिसका असर स्वास्थ्य परिसेवाओं पर भी पड़ सकता है. ज्ञात हो कि जनरल सर्जरी में प्रथम वर्ष की सेवा पीजीटी डॉ अविक दे को डब्ल्यूबीएसआर 1971 के नियम 7(1)(ए) के तहत विभागीय कार्रवाई लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीनियर डॉक्टरों ने सीएम को लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चल रही परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आज

कोलकाता. राज्य प्रशासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव मनोज पंत शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. राज्य सचिवालय नबान्न भवन में होने वाले इस बैठक में 12 विभागों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की जायेगी. इस बैठक में संबंधित विभागों के सचिवों के साथ-साथ सभी जिलों के डीएम, एडीएम को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मुख्य सचिव राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग, बिजली विभाग, नागरिक स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, गृह विभाग, सिंचाई, भूमि एवं भू-राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा शहरी विकास विभाग के अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सभी विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट देंगे. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मुर्शिदाबाद हिंसा व नकली दवाओं की आपूर्ति पर नियंत्रण के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है. बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज पंत शनिवार को समीक्षा बैठक कर रहे हैं, ताकि यह देखा जा सके कि विभिन्न विभागों के तहत परियोजनाओं का काम कितनी प्रगति पर है. मुख्य सचिव कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे अथवा यदि कोई कार्य प्रगति पर नहीं है तो वह क्यों नहीं हुआ, इसकी जानकारी लेंगे. बैठक के बाद मुख्य सचिव इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष पेश करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चल रही परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : एचइसी क्षेत्र में 87 एकड़ पर आवास बोर्ड नया टाउनशिप बसायेगा

रांची. एचइसी क्षेत्र में नया विधानसभा भवन के समीप झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 306 एकड़ जमीन है. इनमें से 87 एकड़ में आवास बोर्ड रांची स्मार्ट सिटी की तरह नया टाउनशिप बसायेगा. आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि बोर्ड ने इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार किया है. जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा. सभी तरह की सुविधाएं होंगी इस टाउनशिप में फ्लैट, डुप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, स्कूल, अस्पताल व गार्डेन भी होंगे. यहां वाई-फाई, बिजली, ड्रेनेज सिस्टम व पेयजल समेत तमाम तरह की सुविधाएं होंगी. सड़कें भी चौड़ी होंगी. सड़क किनारे केबल डक्ट भी होंगे. अंडरग्राउंड पार्किंग की भी व्यवस्था की जायेगी. श्री पासवान ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद टाउनशिप डेवलप करने के लिए निविदा निकाली जायेगी. बेहतरीन कंपनी को रखा जायेगा, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप का निर्माण करेगी. शेष भूमि पर भी बन रही है योजना अध्यक्ष ने बताया कि 306 एकड़ में से 87 एकड़ में टाउनशिप बसाया जायेगा. शेष भूमि के इस्तेमाल की भी योजना बन रही है. यहां हरमू कॉलोनी की तरह प्लॉटिंग कर आवास के लिए भूमि आवंटन करने पर विचार चल रहा है. पर अभी इसके लिए कोई योजना नहीं बनी है. पुराना विधानसभा भवन के पास पांच एकड़ भूमि की होगी प्लॉटिंग श्री पासवान ने बताया कि एचइसी में ही पुराना विधानसभा भवन के पास आवास बोर्ड की पांच एकड़ खाली जमीन है. इसकी प्लॉटिंग करके आवास के लिए आवंटन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : एचइसी क्षेत्र में 87 एकड़ पर आवास बोर्ड नया टाउनशिप बसायेगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एयरक्राफ्ट के साथ आसमान में दिखायेगी करतब

रांची. नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में हिंदुस्तानीय वायुसेना का एयर शो 19 व 20 अप्रैल को है. इस दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखायेगी. टीम की कमेंटेटर और प्रशासक कंवल संधू ने बताया कि लोग रांची के आसमान में विमान द्वारा तिरंगे को लहराते देख सकेंगे. एयर शो दो भागों में बंटा है. पहले भाग में 09 विमान एक साथ पांच मीटर की दूरी मेंटेन करते उड़ान भरते नजर आयेंगे. वहीं, दूसरे भाग में सभी 09 विमान अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति और अनुशासन का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनायेंगे. इसके अलावा विमान उल्टी उड़ान भरते भी नजर आयेंगे. टीम ने छह माह के कठिन परिश्रम कर अपनी तैयारी पूरी की उन्होंने बताया कि टीम के पायलट हिंदुस्तानीय वायु सेवा के बेहतरीन फाइटर पायलट हैं. टीम ने छह माह के कठिन परिश्रम कर अपनी तैयारी पूरी की है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि रांची के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और शो कामयाब होगा. टीम की प्रशासक कंवल संधू ने कहा कि शो का उद्देश्य युवा व बच्चों को उत्साहित करना है. ताकि, वे वह भविष्य में इंडियन आर्म्ड एयर फोर्स जॉइन करें और देश सेवा में अपना योगदान दें. प्रेस वार्ता के दौरान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के डिप्टी लीडर सिधेश कार्तिक, सीनियर इंजीनियरिंग ऑफिसर अभिमन्यु त्यागी, दिवाकर शर्मा व गौरव पटेल मौजूद थे. विदेशों में भी सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने दिखाये करतब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की ओर से बताया गया कि अब तक टीम ने कई एयर शो किये हैं. विदेशों में भी टीम द्वारा शो किया गया है. दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन में टीम द्वारा आसमान में करतब दिखाये गये हैं. बताया गया कि हमारा उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदुस्तानीय वायु सेवा की कार्य कुशलता और अनुशासन का प्रमाण देना है. एयर शो में इंट्री फ्री, ज्यादा से ज्यादा लोग आयें : डीसी एयर शो को लेकर समाहरणालय में डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. मौके पर डीसी ने कहा कि एयरफोर्स द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदुस्तानीय वायुसेना की जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में वायु सेवा में अपनी सेवा देने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गयी है. एयर शो में एंट्री निःशुल्क है. ज्यादा से ज्यादा लोग एयर शो देखने के लिए आयें. एयर शो में सीएम एक्सीलेंस स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ जिला के सभी स्कूलों को भी आमंत्रित किया गया है. ताकि, शिशु शो का आनंद उठा सकें. जिला प्रशासन द्वारा पीवीटीजी परिवार को भी आमंत्रित किया गया है. लोग सुबह 8:30 बजे तक अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर लें. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एयर शो को लेकर कार्यक्रम स्थल आर्मी ग्राउंड में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. क्राउड मैनेजमेंट के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रतिनियुक्ति की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एयरक्राफ्ट के साथ आसमान में दिखायेगी करतब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : दो विवि में अब तक वीसी की नियुक्ति नहीं, दो माह में फिर खाली हो जायेंगे तीन पद

रांची. सिदो-कान्हू मुर्मू विवि और विनोबा भावे विवि में दो वर्ष बाद भी कुलपति की स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है. जबकि अगले दो से तीन माह में रांची विवि, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि व झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में कुलपति का कार्यकाल पूरा हो जायेगा. लेकिन, अब तक आवेदन मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं सकी है. वहीं, रांची विवि, विनोबा भावे विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि व कोल्हान विवि में लगभग दो वर्ष बाद भी प्रतिकुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी है. राजभवन द्वारा गठित सर्च कमेटी ने कुलपति व प्रतिकुलपति के लिए देश भर से योग्य उम्मीदवारों का आवेदन मंगाया. इन्हीं आवेदन में से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि में कुलपति के पद पर डॉ राम कुमार सिंह, स्त्री विवि जमशेदपुर की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता को कोल्हान विवि का कुलपति तथा नीलांबर-पीतांबर विवि में डॉ दिनेश कुमार सिंह को कुलपति नियुक्त किया गया. डॉ अंजिला गुप्ता की नियुक्ति पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के कार्यकाल में स्त्री विवि जमशेदपुर में कुलपति के पद पर रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा व डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य के साथ जून 2022 में हुई थी. उन्हीं को कोल्हान विवि का तीन वर्ष के लिए कुलपति बनाया गया. उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्यपाल श्री बैस के जाने के बाद उनके समय में मंगाये गये आवेदन के आधार पर बने पैनल को तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रद्द कर फिर से आवेदन मंगाने का कार्य किया. इसके बाद मार्च 2024 में भी कई उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किये. लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी. वर्तमान में स्त्री विवि जमशेदपुर में कुलपति का प्रभार कोल्हान विवि की कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में कुलपति का प्रभार प्रतिकुलपति डॉ विमल कुमार सिंह तथा विनोबा भावे विवि के कुलपति का प्रभार नीलांबर-पीतांबर विवि के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह को दिया गया है. रांची विवि व डीएसपीएमयू में कुलपति का कार्यकाल जून 2025 में तथा झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यकाल जुलाई 2025 में समाप्त हो रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : दो विवि में अब तक वीसी की नियुक्ति नहीं, दो माह में फिर खाली हो जायेंगे तीन पद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news.जगदीशपुर में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में दो घायल

भागलपुर. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही दिन पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के दौरान एक पक्ष ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया तो दूसरे ने लाठी डंडे से. इधर चाकू लगने की वजह से वहीं के रहने वाले मदन यादव घायल हो गये. तो दूसरे पक्ष से विश्वकर्मा चौधरी घायल हुए हैं. दोनों को देर रात इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक खरीदने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news.जगदीशपुर में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में दो घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top