Hot News

April 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. बारिश की पानी के कारण सरकारी व प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों को परेशानी

भागलपुर गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह को ओले गिरने के साथ तेज बारिश से जहां निगम के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी. वहीं भाेलानाथ पुल से शितला स्थान रोड में लोगों को जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी तिलकामांझी स्थित पथ परिवहन निगम का बस स्टैंड व डिक्सन मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. दोनों बस स्टैंड में बारिश का पानी व कीचड़ रहने के कारण यात्रियों को बस में बैठने में परेशानी हुई. जिस कारण बस को सड़क पर लाकर लगाना पड़ा, जहां यात्री बैठे. ऐसा करने पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. बारिश की पानी के कारण प्रशासनी व प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों को परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. स्टूडेंट प्रोग्रेस रिपोर्ट अपडेट में सुस्ती, डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

भागलपुर : प्रशासनी स्कूलों में परीक्षा समाप्त हो चुकी है. रिजल्ट जारी कर नया सत्र शुरू हुए 15 दिन से अधिक बीत चुके हैं. बावजूद स्टूडेंट प्रोग्रेस रिपोर्ट अब तक पूरी तरह ई-शिक्षा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सकी है. इसे लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों को जल्द रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया है. कक्षा एक से पांच तक के 2,53,323 छात्रों की रिपोर्ट अपलोड होनी है. अब तक सिर्फ 1,40,985 रिपोर्ट ही पोर्टल पर डाली गई है. नवगछिया प्रखंड सबसे फिसड्डी है, जहां सिर्फ 15.78 फीसदी रिपोर्ट अपडेट हुई है. वहीं, जगदीशपुर प्रखंड सबसे आगे है, जहां 76.09 फीसदी रिपोर्ट अपलोड हो चुकी है. कक्षा नौ से 12 तक की स्थिति और भी खराब है. कुल 1,35,152 छात्रों की रिपोर्ट में से अब तक सिर्फ 22,835 रिपोर्ट ही अपडेट की गई है. नगर निगम क्षेत्र की स्थिति सबसे खराब है, जहां सिर्फ 40 छात्रों की रिपोर्ट अपडेट हुई है. इस्माइलपुर प्रखंड सबसे बेहतर प्रदर्शन में है, जहां 72 फीसदी रिपोर्ट अपलोड हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. स्टूडेंट प्रोग्रेस रिपोर्ट अपडेट में सुस्ती, डीईओ ने दिए सख्त निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी के समय में बदलाव

भागलपुररेलवे ने 20 अप्रैल से पूर्व मध्य रेलवे के पटना स्टेशन पर 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पटना में 11:00 बजे के बजाय 10:40 बजे पहुंचेगी. पटना से 11:10 बजे के बजाय 10:45 बजे रवाना होगी. मालदा आनंद विहार एक्सप्रेस का किया वैकंप, तीन मिनट रुकी ट्रेन भागलपुरमालदा आनंद विहार एक्सप्रेस शुक्रवार को यात्रियों के वैकंप करने के कारण तीन मिनट के लिए रूक गयी. जिससे रेलवे अधिकारियों तुरंत हरकत में आ गये. शुक्रवार को 12:34 बजे भागलपुर स्टेशन पर आयी यह ट्रेन 12:39 बजे खुली. जैसी ही खुली कुछ यात्रियों ने वैकंप कर दिया. जिससे यह ट्रेन रूक गयी. तीन मिनट बाद यह ट्रेन खुली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी के समय में बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. तातारपुर आत्महत्या मामले में यूडी केस दर्ज, हुआ पोस्टमार्टम

भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक में गुरुवार शाम 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी. मामले में मृत किशोरी की मां के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया. शुक्रवार को तातारपुर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. काजवलीचक विस्फोट मामले में जेल में बंद मृतका के पिता को कोर्ट बंद होने की वजह से पेरोल नहीं सका. परिजनों ने बताया कि कोर्ट खुलने के बाद मृतका के पिता को पेरोल पर बाहर लाये जाने के लिए अर्जी दी जायेगी. विशेष अभियान में 17 गिरफ्तार, 12 वारंट निष्पादित भागलपुर. जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान में 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें 3 विभिन्न कांडों के आरोपित हैं वहीं 6 लोगों को शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार कर कुल 31 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गयी हे. शराब पीने के आरोप में 4 लोगों की गिरफ्तारी की गयी. अभियान के दौरान 12 वारंटों का भी निष्पादन किया गया. 4 वारंटी गिरफ्तार किये गये. गिरफ्तार किये गये वारंटियों में दो बबरगंज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये. वाहन जांच के दौरान कुल 438 वाहनों की जांच की गयी. जिनसे कुल 54 हजार रुपये की राशि बतौर जुर्माना वसूली गयी. आग से बचाव को लेकर किया गया जागरूक भागलपुर. जिला अग्निशमन विभाग की ओर से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत टीम शुक्रवार को मायागंज अस्पताल पहुंची. जहां जीविका चिराग दीदी की रसोई के कर्मियों को आग से बचाव और निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर जागरूक किया गया. सभी कर्मियों को मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी. इसमें गैस चूल्हे से लगने वाली आग, बिजली शॉट सर्किट से लगने वाली आग आदि से बचाव की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रशिक्षु अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय, फायरमैन दुर्गेश कुमार, तरुण कुमार हिंदुस्तानी, चंद्र भूषण, नितम कुमार, जलंधर कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. तातारपुर आत्महत्या मामले में यूडी केस दर्ज, हुआ पोस्टमार्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. जूनियर रेसिडेंट और पीजी छात्रों के बीच मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज

भागलपुर मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 16 अप्रैल की रात जूनियर रेजिडेंट और पीजी छात्रों के बीच हुई मारपीट मामले में बरारी थाना में काउंटर केस दर्ज कराया गया है. जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टर पक्ष की ओर से सुपौल निवासी डॉ कैलाश कुमार के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 109/25 दर्ज किया गया है. इसमें मारपीट, जानलेवा हमला करने के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा भी लगायी गयी है. जबकि पीजी छात्रों की ओर से पूर्णिया निवासी डॉ विनित कुमार के लिखित आवेदन पर मारपीट और छिनतई की धारा में केस दर्ज किया गया है. जूनियर रेजिडेंट डॉ कैलाश कुमार का आरोप है कि 16 अप्रैल को उनकी ड्यूटी आइसीयू में लगायी थी. पर तबीयत खराब होने पर वह वहां मौजूद अन्य डाॅक्टरों को बोल कर वहां से अपने ओल्ड पीजी हॉस्टल सोने के लिए चले गये. जहां कुछ देर बाद ही कुछ पीजी छात्रों ने घुस कर जातिसूचक गाली देना शुरू कर दिया और खींच कर कमरे से बाहर निकाल दिया. पीजी छात्रों पर लोहे के रॉड, लाठी-डंडे से उनपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर देने का आरोप लगाया गया है. घटना के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पीजी छात्रों द्वारा लगातार उनपर दबाव बना कर ज्यादा काम कराया जाता है. इसका वह हमेशा विरोध भी करते थे. इधर पीजी छात्र के पक्ष से डॉ विनित कुमार के द्वारा दिये गये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 16 अप्रैल को रात करीब 12 बजे वह अपने हॉस्टल में खाना खाने गये थे. जहां अचानक कुछ जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टर आ गये. कॉलर पकड़ कर गाली गलौज कर उन्हें मुक्का से मारना शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपितों ने उनका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की. मारपीट के दौरान गिरे गले के सोने के चेन को उठाकर आरोपितों द्वारा रख लिया गया. बरारी थानाध्यक्ष एसआइ बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. जूनियर रेसिडेंट और पीजी छात्रों के बीच मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. 17 मार्च को हुई दो घटना : सड़क हादसे में केस दर्ज नहीं, तलवार से काटने के मामले में कार्रवाई नहीं

भागलपुर किसी भी थाना से नहीं लौटे फरियादी, फरियादियों के आवेदन पर कार्रवाई करें, दूसरे क्षेत्र का मामला होने पर तत्काल जीरो एफआइआर दर्ज करें और अगर सूचना गलत हो तो सूचक के विरुद्ध कार्रवाई करें. उक्त निर्देश कुछ दिन पूर्व ही बिहार डीजीपी विनय कुमार ने दिया था. यह निर्देश भागलपुर सहित राज्य के सभी पुलिस जिलों के लिए जारी किया गया था. पर भागलपुर पुलिस जिला में डीजीपी के निर्देशों की धड़ल्ले से अनदेखी की जा रही है. भागलपुर पुलिस जिला में एक माह पूर्व घटित दो अलग अलग घटनाओं में थाना स्तर से की जा रही अनदेखी का मामला सामने आया है. एक घटना 17 मार्च को तिलकामांझी इलाके में हुए सड़क हादसे का है तो दूसरा मामला नाथनगर में तलवार से हमला कर बेरहमी से घायल करने का है. केस 1. 17 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल की प्राइवेट अस्पताल में हुई थी मौत तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर के समीप 17 मार्च 2025 को मुख्य सड़क को पार करते वक्त टोटो के धक्के से रानी तालाब इलाके के रहने वाले परशुराम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उस वक्त परिजन उन्हें लेकर पहले मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल गये थे. चिकित्सकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को देख परिजन उन्हें लेकर जीरोमाइल स्थित एक निजी अस्पताल गये. जहां से घायल को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था. इलाज के क्रम में 26 मार्च 2025 को उनकी मृत्यु हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में आरटीए संबंधित दस्तावेज भी परिजनों को सौंपे थे. मामले में क्रिया कर्म पूरा करने के बाद विगत 10 अप्रैल से ही मृतक के बेटे प्रशांत अपने परिवार के लोगों के साथ कभी यातायात थाना तो कभी तिलकामांझी थाना का चक्कर लगा रहे हैं. जहां पदाधिकारी उन्हें इस थाना से उस थाना दौड़ा रहे हैं. मामले में परिजनों ने बताया कि काफी दिनों तक इलाज में रहने के बाद हुई मौत के बाद परिवार को सदमा लग गया था. कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने की वजह से उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. इसके बाद उन्हें बताया गया कि मामले में केस दर्ज कराया जाना था. वे लोग थानों का चक्कर लगा रहे हैं. केस 2. ब्राउन शुगर पीने का विरोध करने पर तलवार से हमला कर रेता दिया था गला मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 के रहने वाले फणिकांत झा पर विगत 17 मार्च 2025 को तलवार से हमला कर गला रेत दिया गया था, घटना में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आयी थी. उक्त घटना के बाद परिजनों ने उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था. सूचना देने पर भी मधुसूदनपुर पुलिस न तो घटनास्थल पहुंची और न ही घायल का बयान लेने पहुंची. काफी गुहार लगाने के बाद 22 मार्च को बरारी पुलिस ने मामले में फर्द बयान कर मधुसूदनपुर थाना को भेज दिया. जहां फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी. 1 अप्रैल को केस दर्ज किये जाने के बाद से लेकर अब तक मधुसूदनपुर पुलिस मामले में पीड़ित पक्ष का न तो बयान लेने पहुंची और न ही दर्ज केस में आरोपितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई कर रही है. अस्पताल में भर्ती घायल के परिजन लगातार थाना का चक्कर लगा रहे हैं. अस्पताल में भर्ती फणिकांत झा ने बताया कि एक युवक द्वारा उनके घर के पास ब्राउन शुगर पीने का विरोध करने पर उन्होंने उसके घर वालों से इसकी शिकायत की थी. ब्राउन शुगर के नशे में युवक ने उन्हें तलवार लेकर बेरहमी से काट दिया और घायल कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. 17 मार्च को हुई दो घटना : सड़क हादसे में केस दर्ज नहीं, तलवार से काटने के मामले में कार्रवाई नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल भानु सप्तमी 2025 पर करें ये मंत्र जाप और पाएं शुभ फल

Bhanu Saptami 2025: हिंदू धर्म में भानु सप्तमी व्रत का अत्यधिक महत्व है. इसे रथ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है और यह व्रत सूर्य देव को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार, भानु सप्तमी का दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ करने और व्रत रखने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है. इसके अलावा, कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. आइए, जानते हैं कि अप्रैल में भानु सप्तमी का व्रत कब होगा और इसके शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करें. भानु सप्तमी 2025 की तिथि पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 19 अप्रैल को शाम 6:21 बजे प्रारंभ होगी. यह तिथि 20 अप्रैल को शाम 7 बजे समाप्त होगी. इसलिए, उदया तिथि के अनुसार भानु सप्तमी 20 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. यहां देखें 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल भानु सप्तमी पूजा का इच्छित फल त्रिपुष्कर योग में ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने जानकारी दी है कि भानु सप्तमी के दिन एक विशेष त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है. यह योग सुबह 11:48 बजे प्रारंभ होगा और शाम 07 बजे समाप्त होगा. इस अवधि में सूर्य देव की पूजा और उपासना करने से साधक को उनके इच्छित फल की प्राप्ति होगी. भानु सप्तमी पूजा मंत्र ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा..ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:. The post कल भानु सप्तमी 2025 पर करें ये मंत्र जाप और पाएं शुभ फल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बालू स्टॉक करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बेरमो. राज्य प्रशासन द्वारा बालू उठाव को लेकर पेटरवार प्रखंड के चांपी, खेतको व चलकरी घाट की नीलामी की गयी है. संवेदक जेएसएमडीसी द्वारा बालू उठाव को लेकर शिव मंदिर समीप दामोदर नदी के घाट पर स्टॉक करने का काम शुरू किया गया तो खेतको के ग्रामीणों का विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि इस घाट में प्रत्येक दिन स्त्रीएं नहाने आती हैं. बेरमो एसडीओ और पेटरवार बीडीओ व सीओ से मांग है कि दूसरे स्थान पर बालू स्टॉक बनाया जाये. जेएसएमडीसी के प्रतिनिधियों ने कहा की जिस स्थान मे स्टॉक बनाया जा रहा है, वह प्रशासन द्वारा चिह्नित की गयी है. इसका सर्वे व निरीक्षण पेटरवार प्रखंड के कई अधिकारियों ने भी किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बालू स्टॉक करने का ग्रामीणों ने किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बांस के सामान बना कर जीवन यापन कर रहे पिछरी के 20 परिवार

फुसरो. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी उत्तरी पंचायत में डोम समाज के लगभग 20 परिवार दयनीय स्थिति में रह रहे हैं. इनलोगों ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व मिले इंदिरा आवास जर्जर हो गये हैं. बांस से सूप, दउरा, धुकनी (पंखा), टुकनी, खिलाैने और सजावट के सामान आदि बना कर जीविका चला रहे हैं. त्योहार व शादी के समय ही कुछ अच्छी कमाई होती है. काली सिंह, सुलोचना देवी व मेनकी देवी ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण शिशु उच्च शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाये. जीतू डोम ने कहा कि हमारा आवास जर्जर हो चुका है. कभी भी ढह सकता है. यहां के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराये जाये. धनीया देवी ने कहा कि हमलोगों के लिए बेहतर रोजगार की व्यवस्था हो, ताकि परिवार का जीवन यापन ठीक से हो सके. सुलोचना देवी ने कहा कि मेहनत का वाजिब दाम नहीं मिलता है. विवशता में सस्ते दामों पर ही बांस से बने सूप और टोकरी को बेचना पड़ता है. माला देवी ने कहा कि प्रशासन से कोई लाभ नहीं मिला है. कई लोग भीख मांगने को विवश हैं. प्रशासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रयास करना चाहिए. माधुरी देवी बोली कि रोजगार का काफी अभाव है. मुखिया ने कहा पंचायत के डोम समाज के लोगों को भी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है. युवतियों व स्त्रीओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ सहित वद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ दिलाया गया है. उनके जर्जर आवासों का सर्वे कराया गया है. कई लाभुकों को आवास मिल चुका हैं. बाकी लोगों को भी जल्द आवास मिलेगा. उनकी सुविधा के लिए सोलर जल मीनार लगाया है. उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बकरी व सुअर दिये जायेंगे, इसके लिए शेड बनाया गया है. कल्पना देवी, मुखिया, पिछरी उत्तरी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बांस के सामान बना कर जीवन यापन कर रहे पिछरी के 20 परिवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : पहले दिन तीन राउंड के खेल में आठ खिलाड़ियों को तीन-तीन अंक मिले

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान और एसआर रुंगटा ग्रुप के सौजन्य में शुक्रवार से तीन दिवसीय 14वीं पद्माबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई. संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 110 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 28 खिलाड़ी हैं. अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेटर जयंत कुमार भुइयां मुख्य निर्णायक हैं. पहले दिन तीन राउंड का स्पोर्ट्स हुआ. इसमें आठ खिलाड़ियों ने तीन-तीन अंक अर्जित किये. पहले दिन के स्पोर्ट्स में राजेश कुमार ने एकांश शाह को, मनीष शर्मा ने पुरुषोत्तम सर्राफ को, कमल किशोर देवनाथ ने ललित बानरा को, मणिदीप मुखी ने अन्वेष महानता को, तनीश कुमार ने देराज कुमार को, सशमित त्रिपाठी ने पसमीर पूर्ति को, विश्वदीप ठक्कर ने सुमित कर्मकार को, कुश मुंधड़ा ने सौम्या प्रभा सोय को हराकर तीन अंक अर्जित किये. वहीं नरेंद्र नाथ पांडे और उमेश साव का मुकाबला बराबरी पर रहा. सीताराम रुंगटा रिक्रिएशन हॉल टाउन क्लब में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ वीणा मुंधड़ा, संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष लड्डू खिरवाल और पवन खीरवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शतरंज हिंदुस्तान की देन, छठी सदी में चतुरंग नाम से स्पोर्ट्सा जाता था : डॉ वीणा मुंधड़ा संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने कहा कि संघ जिले में शतरंज के विकास के लिए अग्रसर है. जिले में कई खिलाड़ी निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मुख्य अतिथि डॉ वीणा मुंधड़ा ने कहा कि शतरंज हिंदुस्तान की देन है. यह छठी सदी में चतुरंग के नाम से स्पोर्ट्सा जाता था. पिछले वर्ष हिंदुस्तानीय मेंस टीम और वूमेंस टीम के फिडे ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने तथा गुकेश डी के विश्व चैंपियन बनने से एक बार फिर विश्व में हिंदुस्तान का डंका बजा. उन्होंने बच्चों को राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया. मंच का संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन अनंत लाल विश्वकर्मा ने किया. इस मौके पर सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, अर्पित खिरवाल, ईशान चौबे, हर्ष शर्मा, जुएल गागराई, सूरज तियू व अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : पहले दिन तीन राउंड के स्पोर्ट्स में आठ खिलाड़ियों को तीन-तीन अंक मिले appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top