Hot News

April 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: ओडिशा की शिल्पकला से सजेगा भगवान जगन्नाथ का नया रथ

सरायकेला. सरायकेला की रथयात्रा में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ नये रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाएंगे. रथ का निर्माण अक्षय तृतीया के दिन शुरू होगा. रथ के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे. रथ का निर्माण ओडिशा के कोर्णाक शहर के कारीगर करेंगे. रथ बनाने के लिए कारीगरों को चार लाख रुपये दिये जाएंगे. पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ के रथ का होगा निर्माण सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर परिसर सभागार में शुक्रवार को श्रीश्री जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस वर्ष पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ के रथ निर्माण होगा. इसके लिए ओडिशा के रथ निर्माणकर्ता गुरुपद महाराणा से समिति ने चार लाख रुपये का एकरारनामा किया है. लंबे समय से रथ निर्माण का हो रहा था प्रयास बैठक के बाद राजा सिंहदेव ने बताया कि हर वर्ष श्रीश्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष भी समिति, जगन्नाथ भक्त व विधायक चंपाई सोरेन के सहयोग से रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबे समय से भगवान जगन्नाथ के नये रथ के निर्माण की मांग को लेकर प्रयास किया जा रहा था. इस वर्ष समिति ने भगवान के नये रथ का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है. अक्षय तृतीया को रथ निर्माण शुरू होगा, सरायकेला राजा व पूर्व सीएम होंगे शामिल अक्षय तृतीया के दिन राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव व पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रथ का निर्माण कार्य शुरू होगा. उन्होंने कहा कि रथ के निर्माण के लिए आवश्यक लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है. रथ निर्माण में 40 दिन लगेंगे बैठक में विधायक प्रतिनिधि सानद कुमार आचार्य ने बताया कि 30 अप्रैल को इस वर्ष अक्षय तृतीया है. उसी दिन से कारीगर रथ का निर्माण शुरू करेंगे. रथ का निर्माण 40 दिनों में पूरा होगा. बताया कि उस दिन पुरी की तर्ज पर कार्यक्रम आयोजित कर रथ का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. उस दिन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के अलावे काफी संख्या में जगन्नाथ भक्त शामिल होंगे. बैठक में ये थे उपस्थित बैठक में मंदिर के पुजारी ब्रह्मनंद महापात्र, प्रशांत महापात्र, बादल दुबे, पार्थ सारथी दास, सुदीप पटनायक, गणेश सतपथी, चित्रा पटनायक, लीपू मोहंती, शंकर सतपथी, राजेश मिश्रा, मनबोध मिश्रा, दीपेश रथ एवं सुमित महापात्र सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: ओडिशा की शिल्पकला से सजेगा भगवान जगन्नाथ का नया रथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम और रांची के बीच खिताबी भिड़ंत आज

चाईबासा. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला स्त्री सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को स्पोर्ट्सा जायेगा. इसमें गत वर्ष की उपविजेता टीम रांची का मुकाबला मेजबान पश्चिमी सिंहभूम से होगा. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर स्पोर्ट्से गये सुपर डिवीजन मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने बोकारो व जमशेदपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी है. वहीं रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर डिवीजन के दूसरे मुकाबले में रांची ने गत वर्ष की चैंपियन टीम सिमडेगा व धनबाद को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है. 50-50 ओवर के स्पोर्ट्से जाने वाले फाइनल मैच का प्रारंभ प्रातः 9 बजे से होगा. पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न 4 बजे निर्धारित है. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर रहेंगे. प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 80,000 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 60,000 रुपये का चेक प्रदान किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम और रांची के बीच खिताबी भिड़ंत आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : ठनका गिरने से चाची-भतीजी घायल, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूटे

नोवामुंडी/चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश व आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ. तांतनगर के खेड़ियाटांगर गांव में एक मकान पर ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से चाची-भतीजी घायल हो गयीं. वहीं, नोवामुंडी व आसपास के क्षेत्र में 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि में दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूट गये, तो कई लोगों को हल्की चोट आयी है. घायल बच्ची को तीन घंटे बाद आया होश तांतनगर प्रखंड के खेड़ियाटांगर गांव स्थित परोंमसाई के एक घर पर दोपहर करीब एक बजे ठनका गिरने से स्त्री समेत दो लोग घायल हो गये. समाज सेवी उदय सिंह पूर्ति व मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने घायलों को तांतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां सान्या पूर्ति (04) को तीन घंटे बाद होश में आया. बालिका सान्या पूर्ति व स्त्री रंदाय पूर्ति घर में बैठे थे. ठनका गिरने से रंदाय पूर्ति (45) हल्की झुलस गयी. सान्या पूर्ति बेहोश हो गयी. रंदाय पूर्ति अपनी देवरानी की बेटी सान्या पूर्ति को लेकर घर में बैठी थी. नोवामुंडी : पेड़ों की डालियां गिरीं, आम को नुकसान नोवामुंडी व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई. कुछ देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश और ओले गिरने लगे. बड़े-बड़े ओले गिरने से सड़क पर मोटर साइकिल चालकों व पैदल चलने वालों में अफरा-तफरी मच गयी. खटाल में पशु भी चपेट में आ गये. कई लोग चोटिल हुए. ओला वृष्टि के साथ शाम 5 बजे से बिजली कट गयी. ओला गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है. कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गयीं. पेड़ पर लगे अधिकतर आम झड़ गये. बारिश के कारण नोवामुंडी पीएचसी परिसर व सड़क पर पानी भर आया. बाजार में सन्नाटा पसर गया. भुइयां टोली के 14 घरों को नुकसान नोवामुंडी प्रखंड की महुदी पंचायत के पचाई साई, उरांव टोली, दिउरी साई ,डोंडिया साई, बांग्ला डीपा व हरिजन टोला में कई लोगों के मकान के एस्बेस्टस की छत को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि भुइयां टोली के 14 घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : ठनका गिरने से चाची-भतीजी घायल, दर्जनों घरों के एस्बेस्टस टूटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : शिक्षा पर जोर दे पानी तांती समाज : शरण पान

जगन्नाथपुर. पान-तांती समाज ने शुक्रवार को जगन्नाथपुर में बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम जिला) के प्रथम विधायक स्व मुकुंद राम तांती की 20वीं पुण्यतिथि मनायी. समाज ने मुकुंद राम तांती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम पान-तांती संघ के प्रखंड अध्यक्ष शरण पान की अगुवाई में हुआ. श्री पान ने कहा कि मुकुंद राम तांती के सपनों को साकार करना है. समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देना होगा. अभिमन्यु पान ने कहा कि हमारे समाज की स्थिति खराब हो रही है. हमारे समाज को हक, अधिकार और पहचान नहीं मिल पायी है. हमें लड़ कर अधिकार लेना पड़ेगा. श्रद्धांजलि समारोह में शेखर दास, रोशन पान,शशि दास,राजकिशोर पान आदि समाज के स्त्री एवं पुरुष उपस्थित थे. कौन थे मुकुंद राम तांती 15 मार्च, 1902 को सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर के पोखरिया गांव में जन्मे मुकुंद राम तांती स्वतंत्रता सेनानी व सामाजिक कार्यकर्ता थे. आजाद हिंदुस्तान में बिहार विस के लिये 1952 में हुए प्रथम चुनाव में उन्होंने बहरागोड़ा विस क्षेत्र से जीत दर्ज कर विस पहुंचे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : शिक्षा पर जोर दे पानी तांती समाज : शरण पान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

West Singbhum News: प्रोन्नति में विलंब पर शिक्षकों ने जतायी चिंता

चक्रधरपुर . अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्रीमती जोबा माझी को ज्ञापन सौंपते हुए जिले के प्रारंभिक शिक्षकों की लंबित ग्रेड-4 प्रोन्नति प्रक्रिया में शीघ्रता लाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल और सांसद के बीच वार्ता हुई, जिसमें प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं. इन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई 7 वर्षों से लंबित प्रोन्नति : जिले में अहर्ताधारी प्रारंभिक शिक्षकों की ग्रेड-4 (कला, विज्ञान, भाषा) की प्रोन्नति विगत 7 वर्षों से लंबित है. अंतिम बार वर्ष 2017 में शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी थी. इस दौरान कई शिक्षक एक ही वेतनमान में सेवानिवृत्त होने पर विवश हो गए और कइयों का देहांत हो गया है. प्रक्रिया की सुस्ती पर चिंता : छह माह पूर्व विभागीय सचिव के आदेशानुसार प्रोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी. प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर डीएसइ से दो बार मिलकर जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की. आश्वासन के बावजूद लचर कार्यशैली के चलते वरीयता सूची के प्रकाशन के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी. उपायुक्त से गुहार : प्रोन्नति में हो रही देरी को देखते हुए विगत 4 मार्च को संघ की जिला कमेटी ने उपायुक्त को मामले से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि पूर्वी सिंहभूम समेत अन्य जिलों में वर्तमान प्रभावी नियमावली के तहत प्रोन्नति दी जा चुकी है. उपायुक्त ने भी शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया था. फाइल की प्रगति : उपायुक्त के निर्देश पर डीएसइ द्वारा प्रोन्नति संबंधित फाइल मार्च के अंतिम सप्ताह में भेजी जा चुकी है. उक्त बातें सुनने के बाद सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में पहले से है. एक सप्ताह पूर्व मनोहरपुर में भी शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था, जिसके बाद उन्होंने उपायुक्त से वार्ता की थी. सांसद ने आगामी 23 अप्रैल को उपायुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से प्रोन्नति में हो रही देरी के कारणों पर चर्चा करेंगी. साथ ही काम को टालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. प्रतिनिधिमंडल में कोल्हान अध्यक्ष अजय साहू, चक्रधरपुर प्रखंड सचिव शकील अहमद, राजेश कुमार, माधो मुंडा, जावेद आलम, गणेश महतो, अशरफ अंसारी एवं दीपांकर साव उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post West Singbhum News: प्रोन्नति में विलंब पर शिक्षकों ने जतायी चिंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

West Singbhum News : मसीही समाज ने यीशु के बलिदान को किया याद

चक्रधरपुर. समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु के क्रूसीकरण का दिन गुड-फ्राइडे मनाया गया. शहर के चर्च एवं ईसाई समाज के अन्य धार्मिक स्थलों पर विविध कार्यक्रम हुए. चक्रधरपुर के पोटका स्थित संत जेवियर स्कूल में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु के पवित्र क्रूस की उपासना की गयी. यूथ ग्रुप द्वारा गिरजाघर में इसकी झांकी निकाली गयी. इस अवसर पर ईसाई समुदाय द्वारा उपवास रखकर अपने पापों के लिए पश्चताप करते हुए यीशु से प्रार्थना की गई. इसके अलावा समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के क्रूस के रास्ते का मंचन किया. इस दौरान पहले स्थान से लेकर 14वें स्थान तक मतलब प्राणदंड के लिए प्रभु यीशु को कंधे पर क्रूस लादने से लेकर सूली में चढ़ाने तक की प्रस्तुति दिखाई गयी. इसमें सिरीनी सिमोनको प्रभु यीशु मसीह के रूप में क्रूस ढोते दिखाये गये. सिपाही यीशु के कपड़ों को उतारते हैं. यीशु मसीह क्रूस अपने कंधे पर ढोकर जाते हैं और उसी स्थान पर वह अपना प्राण त्याग देते हैं. इससे पहले यीशु तीन बार क्रूस से गिरते हैं. बेरोनिका यीशु का चेहरा पोंछती है. यीशु अपनी दु:खी मां से मिलते हैं. इस प्रकार नाटक का मंचन कर प्रभु यीशु के क्रूस मरण का चित्रण किया गया. इसके बाद महागिरिजाघर में पल्ली पुरोहित फादर पौलुस बोदरा, फादर एस पुथुमय राज ने पुण्य शुक्रवार का मिस्सा सम्पन्न किया. सैकड़ों की संख्या में कैथोलिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. इसमें मुख्य रूप से संत एंजेला अस्पताल, कारमेल स्कूल, ज़ेवियर भवन की सिस्टर रोनिट, सिस्टर सरिता, सिस्टर कलीसिया, एंथोनी फर्नांडो, टेरेंस सल्वाडोर आदि उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post West Singbhum News : मसीही समाज ने यीशु के बलिदान को किया याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर

IPL 2025 RCB vs PBKS, Rajat Patidar Statement: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में बारिश का खलल पड़ा. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने सामने थीं. यह मैच को 14-14 ओवर का स्पोर्ट्सा गया. लेकिन बारिश के कारण देरी से शुरु हुए मैच में आरसीबी पहले बैटिंग करने उतरी और उसने 9 विकेट के नुकसान पर केवल 95 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे पंजाब ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जहां जल्दी-जल्दी विकेट गिरने और साझेदारियों की कमी ने टीम को नुकसान पहुँचाया. उन्होंने पड्डीकल को बाहर रखने के फैसले को गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों के चलते जरूरी बताया. हालांकि पिच की स्थिति को देखते हुए पाटीदार ने जोर दिया कि टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी और एक विनिंग स्कोर खड़ा करना चाहिए था. उन्होंने गेंदबाजी इकाई के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की और बल्लेबाजों के इरादे को सकारात्मक बताया, साथ ही बल्लेबाजी में हुई गलतियों को सुधारने की जरूरत भी मानी. रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “शुरुआत में विकेट धीमा था और दो गति का स्पोर्ट्स था, लेकिन हम बल्लेबाज़ी में इससे कहीं बेहतर कर सकते थे. साझेदारियाँ बेहद जरूरी होती हैं; हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और यह हमारे लिए बड़ा सबक है. हमें कुछ परिस्थितियों के चलते (पड्डीकल को बाहर करने का) बदलाव करना पड़ा. विकेट बहुत खराब नहीं था, लेकिन काफी देर तक कवर में रहा, जिससे विपक्षी गेंदबाजों को मदद मिली. इसका श्रेय उन्हें जाता है. विकेट जैसा भी हो, हमें अच्छी बल्लेबाजी करके जीत लायक स्कोर बनाना होगा. गेंदबाजी यूनिट अच्छा कर रही है, यह हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव है. बल्लेबाजों ने इरादे के साथ स्पोर्ट्सा, जो संतोषजनक है. हमें बल्लेबाजी में कुछ गलतियों को सुधारना होगा.” Victory at Chinnaswamy! 💪🏻 pic.twitter.com/uCMQpRq6U8 — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 18, 2025 RCB vs PBKS मैच का हाल टिम डेविड की 25 गेंदों में स्पोर्ट्सी गई 50 रनों की तेजतर्रार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शर्मनाक ढंग से सात विकेट सिर्फ 42 रन पर गंवाने के बाद कुल 95 रन बनाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को भी जॉश हेजलवुड ने भी झटका देते हुए 53 रन पर ही चार विकेट गिरा दिए थे. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए और RCB को उम्मीद दी, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) ने 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की. RCB की घरेलू मैदान पर यह लगातार तीसरी हार रही और टीम अब भी बेंगलुरु में जीत का खाता नहीं खोल पाई है. अब ये दोनों टीमें रविवार (20 अप्रैल) को मुल्लापुर में एक बार फिर आमने-सामने होंगी. राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी LSG के खिलाफ मुकाबले से हो सकता है बाहर ‘पता नहीं, ये रिपोर्ट्स आते कहां से हैं’, संजू सैमसन के साथ ‘दरार’ की अफवाह पर राहुल द्रविड़ की दो टूक बिना पलक झपकाए, बिना हिले, रोहित को एकटक निहारते रहे ट्रैविस हेड, आखिर ऐसा क्या हुआ था? The post घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राशि अनुसार आज 19 अप्रैल 2025 के टोटके, मेष से मीन राशि के जातक करें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: आज शनिवार 19 अप्रैल 2025 के दिन कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों को गंभीर हानि का सामना करना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को आज कौन से उपाय अपनाने चाहिए. यहां देखें 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल मेष (Aries) उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें. लाभ: मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. वृषभ (Taurus) उपाय: देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और दही का सेवन करें. लाभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और तनाव में कमी आएगी. मिथुन (Gemini) उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें. लाभ: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. कर्क (Cancer) उपाय: चावल का दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. लाभ: मानसिक शांति प्राप्त होगी और संबंधों में मिठास बढ़ेगी. सिंह (Leo) उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का सेवन करके दिन की शुरुआत करें. लाभ: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होगा. कन्या (Virgo) उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें या दुर्गा मां को लाल पुष्प अर्पित करें. लाभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. तुला (Libra) उपाय: घर से निकलने से पहले दही और शक्कर का सेवन करें और नीले रंग से बचें. लाभ: मानसिक संतुलन बना रहेगा और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. वृश्चिक (Scorpio) उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और लाल चंदन का उपयोग करें. लाभ: नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलेगी. धनु (Sagittarius) उपाय: केसर का तिलक करें और केले का दान करें. लाभ: ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी. मकर (Capricorn) उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का अर्पण करें और काली वस्तुओं का दान करें. लाभ: कार्यों में आने वाली रुकावटें समाप्त होंगी. कुंभ (Aquarius) उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नीला कपड़ा दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें. लाभ: भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा और मन की शांति बनी रहेगी. मीन (Pisces) उपाय: पीले कपड़े पहनें, पीली मिठाई बांटें और बृहस्पति के मंत्र का जाप करें. लाभ: नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ की संभावना है. The post राशि अनुसार आज 19 अप्रैल 2025 के टोटके, मेष से मीन राशि के जातक करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top