Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्धों ने पूछताछ में दी कई अहम जानकारी, एटीएस कर रही सत्यापन

Jharkhand: झारखंड एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों से चार दिनों तक लगातार पूछताछ की. सभी आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े हैं. जिन्हें धनबाद से गिरफ्तार किया गया है. चारों आतंकी धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. आतंकियों को पूछताछ के बाद वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों में शामिल अयान जावेद, मो शहजाद आलम, शबनम प्रवीण और फैयाज हुसैन ने एटीएस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं. एटीएस इसका सत्यापन कर रही है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में थे संलिप्त बताया गया कि एटीएस ने सभी चार संदिग्ध आतंकियों से अलग-अलग और एक साथ पूछताछ की. इस दौरान आतंकियों से संगठन से जुड़े प्रश्न पूछे गये. संदिग्धों ने एटीएस को संगठन के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को संगठन से जुड़ने के लिये गुमराह कर रहे थे. साथ ही ये लोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में भी संलिप्त थे. हालांकि, इन गतिविधियों के पीछे किसी हमले की साजिश नहीं थी. संदिग्ध आतंकियों ने पूछताछ में जानकारी दी कि उनका काम केवल संगठन की विचारधारा को प्रचारित करना था. संदिग्ध भूमिका वालों से होगी पूछताछ इधर, एटीएस संदिग्ध आतंकियों से मिली जानकारी के सत्यापन में जुड़ गयी है. बताया जा रहा है कि एटीएस ने आतंकियों से छापेमारी के दौरान जब्त किये गये हथियारों के बारे में भी पूछताछ की. इस पर संदिग्धों ने कहा कि ये हथियार वो लोग भविष्य में इस्तेमाल करने के जमा कर रहे थे. साथ ही उनके पास से मिले संदिग्ध दस्तावेजों को लेकर कहा गया कि उन्हें ये दस्तावेज ऑनलाइन मिले थे. बहरहाल, संदिग्धों ने कहा कि संगठन की योजना झारखंड में किसी भी घटना को अंजाम देने की नहीं थी. एटीएस आरोपियों के बयान का सत्यापन कर रही है. इसके बाद जांच में जिनकी भूमिका संदिग्ध मिलेगी, उनसे एटीएस पूछताछ करेगी. एटीएस की गिरफ्त में है एक अन्य संदिग्ध बता दें कि इस मामले में 26 अप्रैल को छापेमारी कर चारों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद चारों आरोपियों को पूछताछ के लिये चार दिनों की रिमांड पर लिया गया था. इससे पहले संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एटीएस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के एक पूर्व आतंकी अम्मार यासर को गिरफ्तार किया था. अम्मार वर्तमान में आतंकी संगठन हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें पलामू में करंट की चपेट में आने से पिता -पुत्र की मौत, बाइक भी जलकर खाक गिरिडीह में फेंकी मिली मरीजों को दी जाने वाली लाखों रूपये की दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप साहिबगंज में नकाबपोश अपराधियों ने की दुकानदार की हत्या, दुकान में घुसकर मारी गोली Deoghar News: सारठ में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को फूंका, देखें Video The post हिज्ब उत-तहरीर के संदिग्धों ने पूछताछ में दी कई अहम जानकारी, एटीएस कर रही सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Railway News: भारतीय रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, पहली बार शेखपुरा से दिल्ली के लिए चलेगी सीधी स्पेशल ट्रेन

Railway News: हिंदुस्तानीय रेलवे ने बड़ा निर्णय लेते हुए शेखपुरावासियों के लिए बड़ा सौगात दे दी है. किऊल-गया रेलखंड के शेखपुरा स्टेशन से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरूआत होने वाली है, जिसके बाद शेखपुरा के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि, देश में आजादी के बाद पहली बार यह निर्णय लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने समर सीजन के मद्देनजर शेखपुरा से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.  नवादा-गया होते हुए दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन बता दें कि, यह सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन नवादा और गया होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन का संचालन पहले सिर्फ गया से नई दिल्ली के बीच होता था, लेकिन यात्रियों की ओर से ही मांग की गई थी. उन्हीं की मांग को देखते हुए अब इसे शेखपुरा तक के लिए विस्तार कर दिया गया है. समाचार की माने तो, रेलवे ने इसके संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.  कुछ ऐसी होगी ट्रेन की टाइमिंग ट्रेन के समय की बात की जाए तो, गाड़ी संख्या 04063 शेखपुरा-नई दिल्ली समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 6 मई से शुरू हो जाएगी. जो कि 11 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 7 बजे शेखपुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 3:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. दूसरी ओर, वापसी में गाड़ी संख्या 04064 नई दिल्ली-शेखपुरा ट्रेन 5 मई से 10 जुलाई 2025 तक हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 9:30 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे शेखपुरा पहुंचेगी. वहीं, इस समाचार के बाद यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिली. Also Read: Bihar News: लखीसराय के आधा दर्जन स्थलों पर मिले बौद्धकालीन अवशेष, IIT धनबाद और दिल्ली की टीम ने की जांच The post Railway News: हिंदुस्तानीय रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, पहली बार शेखपुरा से दिल्ली के लिए चलेगी सीधी स्पेशल ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

33 निजी स्कूलों पर डीएम का एक्शन, ठोका लाख रुपए का जुर्माना, जानें मामला

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। किताबों की खरीद को लेकर छात्रों और अभिभावकों पर दबाव बनाने वाले 33 नामी स्कूलों पर जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, स्कूलों द्वारा जबरदस्ती छात्रों को निजी प्रकाशन की किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे. ऐसे में जिलाधिकारी ने इन सभी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. DM के दिशा निर्देश पर हुई कार्रवाई जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम, 2018 के अंतर्गत की है. दरअसल, स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों पर थोपी जा रही थीं और अभिभावकों को खास दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था. जब अभिभावकों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई तो, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया के दिशा निर्देश पर SDM डॉ. वंदना मिश्रा और DIOS श्यामा कुमार ने सैंट मैरी स्कूल में छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान जांच में पाया गया कि शिक्षकों द्वारा उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों की किताबें पढ़ाई जा रही थी. इसके बाद जनपद स्तर की शुल्क नियामक समिति ने सभी संबंधित स्कूलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया. यह भी पढ़ें- मेट्रो नेटवर्क के मामले में यूपी सबसे आगे, इतने शहरों में मिल रही सेवा, 8 जिलों में प्रस्तावित यह भी पढ़ें- सीएम योगी का संकल्प, अब हर गरीब के पास होगी दुधारू गाय नियामक समिति ने किया भंडाफोड़ दरअसल, जिलाधिकारी ने 12 अप्रैल को CBSE और ICSE से संबद्ध स्कूलों में किताबों की जांच के लिए जनपद स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की थी. जब जांच किया गया तो यह सामने आया कि कई स्कूल NCERT की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें इस्तेमाल कर रहे हैं और अभिभावकों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इस मामले में 17 अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई, जिसमें जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया और आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया गया. एक-एक लाख रुपए का जुर्माना नियामक समिति ने इस मामले में उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम की धारा 8, उपधारा 10 (क) का उल्लंघन माना, जिसमें पहली बार नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना तय है. ऐसे में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल एक सप्ताह के भीतर यह जुर्माना DFRC (जिला शुल्क नियामक समिति) के खाते में जमा करें और जमा की गई रसीद जिला विद्यालय निरीक्षक को अनिवार्य रूप से सौंप दें. यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में तबादलों की बयार, 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट The post 33 निजी स्कूलों पर डीएम का एक्शन, ठोका लाख रुपए का जुर्माना, जानें मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में प्रेमी-प्रेमिका गंगा में कूदे, लोगों ने बचाया तो पुलिस के डर से भागे, पूरा मामला जानिए

Bihar News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की नीयत से रविवार को गंगा में छलांग लगा दिया. नमामि गंगे घाट पर इस घटना से अफरा तफरी मच गयी. गंगा तट पर मौजूद स्थानीय लोग गंगा में डूब रहे प्रेमी-प्रेमिका को बचाने के लिए गंगा में कूद गये. डूब रहे प्रेमी-प्रेमिका की जान बचा ली अैर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. युवती की शादी कहीं और हुई तय, तनाव में आकर उठाया कदम पुलिस को सूचना की भनक लगते ही प्रेमी-प्रेमिका गंगा घाट से फरार हो गये. दोनों मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के रहले वाले हैं. दोनो अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं. युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे. लेकिन युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गयी थी. जिससे दोनों तनाव में आ गये थे. ALSO READ: बिहार चुनाव में पत्नी को टिकट दिलाने के चक्कर में था संजीव मुखिया, दो बड़ी पार्टियों से संपर्क में था पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रेमिका को मिलने बुलाया, दोनों गंगा में कूदे मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी को मिलने के लिए प्रेमिका ने तारापुर बस स्टैंड बुलाया. दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया. रविवार दोपहर नमामि गंगे घाट पर दोनों पहुंचे. काफी देर बैठ कर आपस में बातचीत करने के बाद युवक ने युवती से कहा कि भागकर शादी कर लेंगे, लेकिन युवती ने भागने से इनकार कर दिया. जान देने की नीयत से गंगा में युवती ने छलांग लगा दी. प्रेमी ने जब प्रेमिका को डूबते देखा तो उसने भी गंगा में छलांग लगा दी. उसने एक साथ मौत को गले लगाने का निर्णय कर लिया. फोटोग्राफर ने दिखायी तत्परता, लोगों ने दोनों को बचाया इस पूरे प्रकरण को गंगा घाट पर मौजूद एक फोटोग्राफर देख रहा था. उसने दोनों को नदी में कूदते देखा तो तत्परता दिखायी और स्थानीय लोगों ने वहां डूब रहे दोनों प्रेमी को बचा लिया. The post बिहार में प्रेमी-प्रेमिका गंगा में कूदे, लोगों ने बचाया तो पुलिस के डर से भागे, पूरा मामला जानिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: शिक्षकों के ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ने के लिए ACS सिद्धार्थ ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, बढ़ाई गई निगरानी

Bihar Teacher: बिहार में प्रशासनी स्कूल के शिक्षकों की चालाकी जल्द ही दूर होने वाली है. बेतिया से लगातार मिल रहे फर्जी हाजिरी की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ पूरी तरह एक्शन मोड में हैं. उन्होंने अब वैसे शिक्षकों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं. बीते दिनों मुंगेर जिले में भी घर बैठे-बैठे फर्जी तरीके से एक शिक्षक के हाजिरी लगाने का मामला सामने आया था. इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा के आदेश के बाद बेतिया में शिक्षकों की ई-मोबाइल उपस्थिति की गहन जांच के लिए जिलास्तरीय ई-मोबाईल उपस्थिति अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है. कोषांग में शामिल किए गए चार अधिकारी इस अनुश्रवण कोषांग में चार अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें जिला शिक्षा कार्यालय के अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर अरुण कुमार अकेला, कार्यक्रम सहायक जितेन्द्र सिन्हा और कार्यपालक सहायक प्रकाश कुमार शामिल हैं. जिलास्तरीय ई-मोबाइल उपस्थिति अनुश्रवण कोषांग को जनवरी 2025 से ही सभी शिक्षकों की हाजिरी की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. किसी भी शिक्षक की हाजिरी संदिग्ध पाई जाती है तो उसका डाटा सहित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. वहीं शिक्षक की तरफ से अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता को दी गई है. मुंगेर में फर्जी हाजिरी लगाने का मामला दरअसल, बीते दिनों मुंगेर में एक शिक्षक की फर्जी हाजिरी का मामला सामने आया था. आरोपी शिक्षक स्कूल नहीं आते थे, लेकिन उनकी हाजिरी हरदिन लग रही थी. शिक्षा विभाग लगातार धोखाधड़ी को रोकने के लिए नए-नए तरीके लाता है. इसी क्रम में ई-शिक्षाकोष ऐप को भी अपडेट किया गया है. इसके बावजूद भी शिक्षकों ने फर्जी उपस्थिति बनाने का तरीका ढूंढ लिया. शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो मामला सही पाया गया. अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर नजर रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है. ALSO READ: Good News! बिहार में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, लोगों को मिलेगा रोजगार The post Bihar Teacher: शिक्षकों के ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ने के लिए ACS सिद्धार्थ ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, बढ़ाई गई निगरानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Janki Navami : संघर्षों से भरा है वैदेही का जीवन, संयम से लक्ष्य को पाने का नाम है सीता

Janki Navami: पटना. विदेह की राजधानी मिथिला में वैशाख माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को धैर्य, मर्यादा और शक्ति का अवतरण हुआ था. विदेह के जनक सिरध्वज जब अपने राज्य को अकाल से मुक्ति दिलाने के लिए हल से भूमि जोत रहे थे, तब धरा से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई. इस भूमिजा को सिरध्वज ने सीता नाम दिया. सीता कहने को तो मां लक्ष्मी की अवतार थीं और अवधपति राम की अर्धांगिनी, लेकिन उनका जीवन संघर्षों, दुखों और अपमानों से भरा रहा. सीता नवमी सिर्फ जन्मोत्सव नहीं है, यह एक ऐसा दिन है जो हर युग को ये याद दिलाता है कि मौन में भी शक्ति होती है, और सहनशीलता में भी क्रांति. माता सीता उस आदर्श का नाम है, जिसने एक स्त्री की भूमिका को नई ऊंचाई दी, संघर्ष में अडिग, और मर्यादा में अटल. संयम से जीवन के लक्ष्य को पाने का नाम सीता इस युग में, जहां शक्ति को केवल बाहरी रूप से मापा जाता है, वहां माता सीता हमें बताती हैं कि असली बल संयम, सहिष्णुता और आंतरिक दृढ़ता में होता है. उन्होंने राजसी वैभव से लेकर वनवास तक स्वीकार किया. उनका जीवन त्याग की चरम सीमा तक गया. उन्होंने हर भूमिका में खुद को निभाई- बिना किसी शोर-शराबे के, पर पूरी गरिमा और आत्मबल के साथ. सीता के हिस्से सुख उतने दिन ही रहा जितने दिन वो विदेह में रही. विवाह के उपरांत वनवास और वनवास के दौरान अपहरण उनके जीवन का सबसे स्याह पक्ष नहीं रहा. सीता के जीवन का सबसे स्याह पक्ष उनके अयोध्या लौटने के बाद आया, जब राम ने उनका त्याग किया. नारी के लिए मार्गदर्शन सीता ने जीवन में कभी प्रतिकार नहीं किया. पहले पिता की शर्त, फिर ससुर का प्रण, रावण का छल और अंत में पति का व्यवहार..सीता सबको स्वीकारती रही. सीता किसी को माफी भी नहीं दी, सीता किसी को अपमानित भी नहीं किया. सीता ने हमें सिखाया कि शक्ति का अर्थ केवल प्रतिकार नहीं, बल्कि सहनशीलता में भी छिपा होता है. उनका जीवन आज की स्त्रियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है. सीता एक ऐसी नेतृत्वज्ञ थी जो बताती हैं कि कैसे बिना हथियार उठाए, केवल चरित्र और संकल्प से पूरी दुनिया की सोच बदली जा सकते हैं. आप कैसे बड़ी से बड़ी शक्ति पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि The post Janki Navami : संघर्षों से भरा है वैदेही का जीवन, संयम से लक्ष्य को पाने का नाम है सीता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Market: विदेशी निवेश से चमका बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी फिर रिकॉर्ड के करीब

Share Market: सोमवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही. विदेशी निवेशकों की लगातार होती खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने बाजार की धार को सहारा दिया. निफ्टी 50 इंडेक्स में लगभग 100 अंकों की तेजी देखी गई और यह 24,447.65 पर पहुंच गया, जो 0.41 फीसदी की बढ़त है. वहीं बीएसई सेंसेक्स 374 अंक चढ़कर 80,876.92 के स्तर पर बंद हुआ, यानी इसमें 0.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. एफपीआई निवेश और हिंदुस्तान-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से बढ़ा भरोसा बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) की मजबूत आमद और हिंदुस्तान-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मकता ने निवेशकों के आत्मविश्वास को मजबूती दी है. बैंकिंग और बाजार मामलों के जानकार अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में कहा, “हिंदुस्तानीय बाजार फिलहाल आत्मसंतुष्टि के दौर में हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान के मोर्चे पर कोई बड़ा सैन्य कदम नहीं उठेगा. विदेशी निवेश का लगातार आना सेंटीमेंट को सपोर्ट कर रहा है. साथ ही फ्यूचर मार्केट के संकेत भी पॉजिटिव हैं. हालांकि, भू-नेतृत्वक जोखिम अभी भी मंडरा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “एशियाई मुद्राएं आज डॉलर के मुकाबले मजबूत हो रही हैं. वहीं, सऊदी अरब एक बार फिर से तेल उत्पादन बढ़ाकर बाजार से नई सप्लाई लाने वाले निवेशकों को बाहर करने की रणनीति अपना रहा है, जिससे कच्चे तेल के दाम नीचे आ रहे हैं.”  प्राइवेट और PSU बैंक दबाव में, FMCG और IT चमके नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सेक्टोरल इंडेक्स में ज्यादातर सेक्टरों ने बढ़त के साथ शुरुआत की. हालांकि, Nifty PSU Bank और Nifty Private Bank में कुछ गिरावट देखने को मिली. दूसरी ओर FMCG और IT सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी माहौल हल्का सकारात्मक रहा. निवेशकों की नजर वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे की सालाना मीटिंग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया इंटरव्यू पर भी रही. अब सबकी निगाहें आगामी फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिक गई हैं, जो आगे बाजार की दिशा तय करेगी. घरेलू मोर्चे पर निवेशकों की नजर आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी. आज महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडियन होटल्स कंपनी, कोफोर्ज लिमिटेड, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज, वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा, डीसीएम श्रीराम, कैप्री ग्लोबल कैपिटल और जम्मू-कश्मीर बैंक जैसी कंपनियां अपने नतीजे घोषित करेंगी. विदेशी निवेश की वापसी से बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी अल्फामोजो फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक और SEBI रजिस्टर्ड एनालिस्ट सुनील गुर्जर ने कहा, “हिंदुस्तान-अमेरिका ट्रेड डील की प्रगति से विदेशी निवेशकों की वापसी हुई है, जिससे बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी बनी रही. निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने इस हफ्ते क्रमशः 1.28% और 1.64% की बढ़त दर्ज की. सितंबर में रिकॉर्ड हाई के बाद जहां विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे थे, अब वे हिंदुस्तान की घरेलू मजबूती पर दांव लगा रहे हैं.” Also Read: IRCTC ने बदले ट्रेन टिकट के नियम, अब OTP के बिना सफर नहीं The post Share Market: विदेशी निवेश से चमका बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी फिर रिकॉर्ड के करीब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेट्रो नेटवर्क के मामले में यूपी सबसे आगे, इतने शहरों में मिल रही सेवा, 8 जिलों में प्रस्तावित

UP Metro Train: मेट्रो रेल नेटवर्क के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यूपी आज देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां 6 प्रमुख शहरों में मेट्रो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसमें राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों के नाम शामिल हैं. यह मेट्रो सेवा न केवल शहरों की यातायात समस्या को हल करने में मदद कर रही है, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी बेहद लाभकारी साबित हो रही है. UPMRC करता है संचालन यूपी में मेट्रो रेल का संचालन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) द्वारा किया जाता है. लेकिन UPMRC सिर्फ तीन शहरों में मेट्रो का संचालन करती है, जिसमें राजधानी लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो सेवा का नाम शामिल हैं. UPMRC का मुख्यालय लखनऊ के गोमतीनगर में विपिन खंड में स्थित है. इसके अलावा, नोएडा मेट्रो भले ही यूपी में स्थित है, लेकिन इसका संचालन UPMRC की तरफ से नहीं किया जाता है. इसे नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा किया जाता है. लखनऊ में 22.87 किमी, कानपुर में 8.72 और आगरा में 5.62 किलोमीटर मेट्रो का संचालन हो रहा है. यह भी पढ़ें- सीएम योगी का संकल्प, अब हर गरीब के पास होगी दुधारू गाय यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में तबादलों की बयार, 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट #UPCM श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों में आधुनिक परिवहन #MetroRail सेवा को विस्तार दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश के सर्वाधिक 6 शहरों-लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य है।… pic.twitter.com/wUOhTtTRgb — Government of UP (@UPGovt) May 4, 2025 इन शहरों में मेट्रो सेवा प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में वर्तमान मेट्रो सेवा तो संचालित ही हो रही है. इसके अलावा, 8 शहरों में प्रस्तावित भी है, जिसमें मेरठ, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और अयोध्या के नाम शामिल हैं. इन शहरों में से सिर्फ मेरठ में ही मेट्रो के लिए कार्य चल रहा है, जो कि शहर के 15 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा. बाकी शहरों के लिए अभी सिर्फ प्रस्ताव पारित किया गया है. यह भी पढ़ें- PDA एकजुट, जाति जनगणना में नहीं होने देंगे धोखा; अखिलेश यादव का बयान The post मेट्रो नेटवर्क के मामले में यूपी सबसे आगे, इतने शहरों में मिल रही सेवा, 8 जिलों में प्रस्तावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बड़ा मंगल का आरंभ जल्द, जानें तिथि और इससे जुड़ी रोचक मान्यताएं

Bada Mangal 2025: हर वर्ष ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगलवार मनाया जाता है. यह विशेष रूप से उत्तर हिंदुस्तान में मनाया जाता है. यह पर्व संकटमोचन हनुमान को समर्पित है. इस दिन पूजा-अर्चना और उपवास का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष बड़ा मंगल किस तारीख से प्रारंभ होगा और इसका क्या महत्व है, आइए जानते हैं. कब से शुरु होगा बड़ा मंगल बड़े मंगल का पहला दिन ज्येष्ठ महीने में 13 मई को होगा. इसके बाद दूसरा 20 मई, तीसरा 27 मई, चौथा 2 जून और पांचवा 10 जून को मनाया जाएगा. आज बगलामुखी जयंती पर करें इस विशेष स्तोत्र का पाठ, पाएं चमत्कारी फल  बड़ा मंगल / बुढ़वा मंगल क्या है? यह पर्व ज्येष्ठ महीने के पहले मंगलवार से प्रारंभ होकर पूरे महीने के सभी मंगलवारों तक चलता है. ‘बुढ़वा मंगल’ का अर्थ है ‘अंतिम मंगलवार’, जो इस विशेष मंगल श्रृंखला का समापन करता है. इसे बड़ा मंगल कहा जाता है क्योंकि इस दिन भक्त विशेष रूप से बड़े स्तर पर हनुमान जी की पूजा, भंडारे (मुफ़्त भोजन वितरण), और सेवा कार्य करते हैं. इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, विशेषकर लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर जैसे अलीगंज हनुमान मंदिर में हर बड़ा मंगल पर विशेष भंडारे आयोजित किए जाते हैं, जहां सभी को मुफ्त भोजन, शरबत, और जल सेवा प्रदान की जाती है. बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व त्रेता युग में बड़े मंगलवार के दिन भगवान राम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी, जिससे इस दिन का विशेष महत्व है. बड़ा मंगल आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इस दिन हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय मिलकर भंडारे का आयोजन करते हैं, जिसमें हजारों लोग भोजन करते हैं. इन मंत्रों का करें जाप मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद ॐ हनु हनुमते नमःॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमायमहाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा The post बड़ा मंगल का आरंभ जल्द, जानें तिथि और इससे जुड़ी रोचक मान्यताएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET Answer Key 2025: नीट आंसर-की में क्यों दिए जाते हैं कोड? जानें इसका रिजल्ट से कनेक्शन और NTA का प्रोसेस

NEET Answer Key 2025 in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेनीट यूजी 2025 (National Eligibility cum Entrance Test) 4 मई को पूरे देश में आयोजित किया. अब स्टूडेंट्स को अपनी आंसर-की का इंतजार है और वह इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि उन्होंने पेपर में कितने सवाल सही किए. अगर आप भी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं तो लेख आपके लिए है. इसमें आप जानेंगे कि नीट एग्जाम में कोड संख्या और नीट आंसर की और रिजल्ट का क्या कनेक्शन है और नीट आंसर-की कैसे जारी होती है. नीट आंसर-की में क्यों दिए जाते हैं कोड? (NEET Answer Key 2025) नीट एग्जाम पेपर में कोड्स के हिसाब से आंसर-की अलग होती है, क्योंकि हर पेपर में सवालों का क्रम और विकल्प बदल जाते हैं. नीट की परीक्षा में छात्रों को अलग-अलग क्वेश्चन पेपर कोड दिए जाते हैं. यह कोड जैसे– 40, 41, Q1, R2, S3, W6 आदि होते हैं. पेपर कोड का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना और सभी छात्रों को एक जैसा मौका देना होता है. यह भी पढ़ें- NEET UG 2025: नीट यूजी पेपर लीक…क्या है सच? NTA ने तोड़ी चुप्पी! रिजल्ट से पहले नंबर का अनुमान (NEET Answer Key 2025) अगर आपके पेपर पर भी कोड संख्या वाला था तो आपकी आंसर-की उसी हिसाब से जारी की जाएगी. NEET की Answer Key की मदद से छात्र अपने दिए गए उत्तर मिलाकर अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं. इससे रिजल्ट से पहले ही अंदाजा लग जाता है कि कितने नंबर आ सकते हैं. कहां मिलेगी आंसर-की और कैसे देखें? (NEET Answer Key 2025) नीट एग्जाम के बाद अब आंसर-की जारी जाएगी जोकि NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या फिर NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी. जैसे ही आंसर-की जारी होगी, आप वहां जाकर अपने प्रश्न पत्र कोड (जैसे 45, 46, 48) के अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोर कैसे करें कैलकुलेट? (NEET Answer Key 2025) हर सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़ें हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटें. 500 से अधिक सेंटर पर हुई है परीक्षा (NEET Answer Key 2025) NEET UG 2025 4 मई 2025 को पूरे देश में आयोजित हुआ. नीट यूजी एग्जाम (NEET UG 2025) को इस वर्ष एग्जाम को लेकर कडे़ सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. देश में 500 से अधिक एग्जाम सेंटर बनाए गए थे और इन सभी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई गई. यह भी पढ़ें- NEET UG 2025: नीट यूजी की तैयारी कैसे करें? The post NEET Answer Key 2025: नीट आंसर-की में क्यों दिए जाते हैं कोड? जानें इसका रिजल्ट से कनेक्शन और NTA का प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top