Hot News

May 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : 10वीं व 12वीं का मंथली टेस्ट स्थगित, नौवीं का रिजल्ट व 11वीं की परीक्षा का है इंतजार

रांची. राज्य के प्रशासनी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं का होनेवाला मंथली टेस्ट स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना ने निर्देश जारी किया है. मासिक जांच परीक्षा यानी मंथली टेस्ट पांच और छह मई को प्रस्तावित था. जांच परीक्षा क्यों स्थगित की गयी, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. इस माह 10वीं व 12वीं मासिक जांच परीक्षा केवल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में होगी. परीक्षा स्थगित होने के पीछे मुख्य कारण प्रशासनी विद्यालयों के कक्षा नौवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं होना और 11वीं की परीक्षा का नहीं होना है. राज्य में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र हुआ शुरू बताते चलें कि राज्य में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सत्र शुरू होने के बाद कक्षा 10वीं व 12वीं की कक्षा शुरू करने का निर्देश दिया था. इसके साथ मासिक जांच परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गयी थी. अब जबकि कक्षा नौवीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है और 11वीं की परीक्षा ही नहीं हुई, तो कक्षा 10वीं और 12वीं की मासिक जांच परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा ली जाती है. परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग चार लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है. 11वीं की बोर्ड परीक्षा 20 मई से प्रस्तावित है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 11वीं का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है, जबकि नौवीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 10 मई तक जारी होने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : 10वीं व 12वीं का मंथली टेस्ट स्थगित, नौवीं का रिजल्ट व 11वीं की परीक्षा का है इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : तेज हवा और पानी से रांची के बड़े इलाके में ठप रही बिजली

रांची. राजधानी में रविवार की देर शाम में मौसम के बदलने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के बाद बिजली व्यवस्था थोड़ी देर के लिए चरमरा गयी. धूलभरी आंधी के दौरान थोड़ी देर के लिए राजधानी के आधे से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कहीं लाइन ब्रेक डाउन हुआ, तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिरने से शाम पांच बजे के करीब जो बिजली गयी, वह डोरंडा, एयपोर्ट, कोकर, ब्रांबे, कांके और रिंग रोड से सटे कुछ इलाकों में एक से दो घंटे तक बहाल नहीं हो सकी थी. राजधानी के बाहरी इलाके में लोकल फॉल्ट ज्यादा लोकल फॉल्ट इतना ज्यादा था कि शाम सात बजे तक 320 मेगावाट की जगह नामकुम ग्रिड से रात नौ बजे हालत सामान्य होने पर 94 मेगावाट, हटिया वन ग्रिड से 100 और कांके ग्रिड 56 मेगावाट आपूर्ति ही मिल रही थी. इस दौरान ग्रिड से सभी 33 केवीए से बिजली ट्रिप कर गयी थी. हालांकि, रात नौ बजे के बाद नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से सभी 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन से बिजली सामान्य हो गयी थी. ग्रिड से 33 केवीए लाइन सुरक्षा कारणों से बंद रही कई इलाकों में गरज के साथ हवा इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरी राजधानी की बिजली गुल हो गयी. खराब मौसम का असर ग्रिडों पर भी पड़ा. नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से 33 केवी की सप्लाई से डिमांड घटकर एक तिहाई भर रह गयी थी. तेज हवा के दौरान सबस्टेशनों ने अपनी सप्लाई घटाकर शून्य कर ली थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : तेज हवा और पानी से रांची के बड़े इलाके में ठप रही बिजली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : एसएसपी ने कांके थाना प्रभारी को हटाया

रांची. कांके थाना प्रभारी के पद से इंस्पेक्टर सुशील कुमार को डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने हटा दिया है. तमाड़ अंचल में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित प्रकाश रंजक को कांके थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस लाइन में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा को तमाड़ अंचल का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश रविवार को जारी कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार कांके के पूर्व थाना प्रभारी सुशील कुमार द्वारा विगत दिनों घटित चेन छिनतई की दो घटनाओं की सूचना सीनियर पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गयी थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनका व्यवहार भी आम लोगों के साथ ठीक नहीं था. वह मीटिंग में भी देर से पहुंचते थे. मीटिंग में दिये गये टास्क को भी वह समय पर पूरा नहीं करते थे. इस वजह से उन्हें कांके थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : एसएसपी ने कांके थाना प्रभारी को हटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET UG Entrance Exam 2025 : फिजिक्स व केमेस्ट्री में पूछे गये कठिन व लंबे सवाल, न्यूमेरिकल ने उलझाया

NEET UG Entrance Exam 2025 :समस्तीपुर : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी रविवार को हुई. इसके लिए सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. दोपहर 1:30 बजे सभी सात परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया. अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर अधिकांश कैंडिडेट को पेरेंट्स छोड़ने पहुंचे. कुछ पेरेंट्स लौट गये तो कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रहे. परीक्षार्थियों को एंट्री पूरी जांच-पड़ताल के बाद दी गई. केंद्र पर प्रवेश के पहले तलाशी ली गई. मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. उसके साथ ही एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज के साथ प्रवेश दिया गया. बायोमैट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से भी जांच- पड़ताल कर केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. इससे इतर शहर के तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र पर पानी की पारदर्शी बोतल कैंडिडेट को नहीं ले जाने दिया गया. इस पर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जतायी. रविवार होने के बावजूद शहर के सड़कों पर आम दिन की तरह ट्रैफिक नजर आया. नीट यूजी के परिक्षार्थियों की भीड़ थी. तिरहुत एकेडमी से निकल रहे परिक्षार्थियों ने बताया कि सब्जेक्ट के अनुसार फिजिक्स का सेक्शन पिछले साल की तुलना में कठिन और लम्बा था. इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न न्यूमेरिकल प्रकार के और बाकी के प्रश्न थ्योरी से रिलेटेड थे. बहुविकल्पीय प्रकार वाले प्रश्न मुश्किल थे. नीट यूजी की परीक्षा में 114 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित एक-दो प्रश्न छोड़कर सभी प्रश्न सिलेबस के अंतर्गत ही थे. इसके अलावा केमिस्ट्री सेक्शन को आसान से मध्यम की ओर बताया गया है. प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न एनसीईआरटी से भी लिये गये हैं. अनुभाग ए और बी में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान संख्या में प्रश्न थे. इन सबके अतिरिक्त जूलॉजी सेक्शन आसान से मध्यम था लेकिन कुछ इसमें कुछ मुश्किल प्रश्न भी शामिल थे. प्रश्न पत्र में सवाल 11वीं एवं 12वीं का पाठ्यक्रम के आधार पर ही थे. इधर, प्रशासनी काॅलेज व स्कूलों में केंद्र बनाने पर अभिभावकों के साथ साथ परीक्षार्थियों में भी आक्रोश दिखा. परीक्षार्थियों का कहना था कि बाथरूम, पेयजल की व्यवस्था काफी गंदी थी. शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी पीने को विवश होना पड़ा. बैठने की व्यवस्था पर भी परीक्षार्थियों ने टिप्पणी करते हुए एनटीए को कोसते हुए गये. जानकारी के मुताबिक 4040 परीक्षार्थियों में से 3926 सम्मिलित हुए. जबकि 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post NEET UG Entrance Exam 2025 : फिजिक्स व केमेस्ट्री में पूछे गये कठिन व लंबे सवाल, न्यूमेरिकल ने उलझाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Triangle love in Samastipur: प्रेमिका को दूसरे के साथ प्रेमालाप करते पकड़ा, दो प्रेमियों में जमकर हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती, जानिए किसकी होगी प्रेमिका

Triangle love in Samastipur:विभूतिपुर. एक फूल दो माली….. वाली बात विभूतिपुर के एक गांव में साक्षात दिख गयी. एक प्रेमिका का प्यार पाने के लिए दो प्रेमी मशक्कत करते दिखे. प्रेमिका का प्यार पाने के लिए प्रेमियों ने आपस में जमकर एक- दूसरे पर प्रहार किये. जिसमें एक गंभीर रूप जख्मी हो गया. अस्पताल में भर्ती है. मजनुओं के झंझट को देखने के लिए यहां तमाशा लगा रहा. राहगीर मजनुओं के विवाद को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन, दोनों को साबित करना था कि सच्चा प्रेमी आखिर कौन है? इसी बात के लिए दोनों प्रेमी एक दूसरे के दुश्मन बने हुए थे. यह बात दीगर है कि प्रेमिका व दोनों प्रेमी एक ही गांव के रहनेवाले हैं. प्रेम त्रिकोणात्मक दिख रहा है. अब आखिर प्रेमिका किसकी होती है, यह देखना होगा. युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के प्रयास किए जाएं बताया जाता है कि थाना क्षेत्र इन दिनों प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटनाओं में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के कारण चर्चा में है. आलम यह है कि शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब इस तरह का कोई मामला स्थानीय थाने में दर्ज न होता हो. इन घटनाओं की बढ़ती संख्या ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए भी एक नई चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे वे लगातार हलकान रहते हैं. समाज में इस तरह के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय बनता जा रहा है, जहाँ रिश्तों की उलझनें अब सार्वजनिक विवादों और कभी-कभी हिंसक झड़पों का रूप ले रही हैं. यह दर्शाता है कि युवाओं के बीच भावनात्मक परिपक्वता की कमी और विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के बजाय आक्रामकता का सहारा लेने की प्रवृत्ति बढ़ रही है. स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों के लिए यह आवश्यक हो गया है कि इस तरह की घटनाओं के मूल कारणों पर ध्यान दिया जाए और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने के प्रयास किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय स्थितियों से बचा जा सके. पुलिस को भी ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता दिखानी पड़ रही है, लेकिन मामलों की बढ़ती संख्या उनके लिए कार्यभार बढ़ा रही है. सड़क पर प्रेमालाप बना मारपीट का कारण इसी क्रम में शनिवार की शाम एक और घटना सामने आई, जिसने प्रेम-प्रसंग के विवाद को सड़क पर ला दिया. घटना उस समय हुई जब एक छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही थी. रास्ते में वह अपने एक प्रेमी के साथ सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर रुककर बातें कर रही थी, जिसे स्थानीय भाषा में ”प्रेमालाप” कहा गया. इसी दौरान उसका दूसरा प्रेमी अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां आ धमका. अपनी प्रेमिका को किसी और के साथ अंतरंग बातचीत करते देख वह आगबबूला हो गया. गुस्से में आकर उसने पहले प्रेमी पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया. इस मारपीट की घटना में पहला प्रेमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज तत्काल एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी के तीनों पात्र – प्रेमिका और दोनों प्रेमी – एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक साथ ही पढ़ाई भी करते हैं. बताया जा रहा है कि कोचिंग से छुट्टी होने के बाद प्रेमिका पहले प्रेमी के साथ ही घर के लिए निकली थी और रास्ते में वे बातें करने लगे थे, तभी दूसरा प्रेमी वहां पहुंच गया. इस पूरे प्रकरण पर जब थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त होता है, तो निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Triangle love in Samastipur: प्रेमिका को दूसरे के साथ प्रेमालाप करते पकड़ा, दो प्रेमियों में जमकर हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती, जानिए किसकी होगी प्रेमिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उलीहातु-छोटा जामबनी पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी, आक्रोश

जिप सदस्य ने जेइ से बात कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखंड स्थित उलीहातू पीडब्ल्यूडी सड़क से छोटा जामबनी तक पीसीसी सड़क बन रही है. इसमें संवेदक पर अनियमितता बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसकी शिकायत पर रविवार को मंझारी के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया संवेदक ने उचित मात्रा में जीएसबी बिछाए बिना सड़क की ढलाई की है. सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से हो रहा है. जिला परिषद सदस्य ने विभाग के कनीय अभियंता जितेंद्र उरांव को फोन से मामला अवगत कराया. कार्य को तत्काल रोकते हुए सुधार के बाद कार्य करें. ग्रामीणों ने शिकायत की है कि मात्र 300 रुपये दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है, जो न्यूनतम मजदूरी 488 रुपये से काफी कम है. श्री कुंकल ने कहा कि ग्रामीण जागरूक होकर योजना की निगरानी रखें. मौके पर रविशंकर बोयपाई, श्यामलाल हेंब्रम, जांबीरा हेंब्रम, रेंगो हेंब्रम, मंगल सिंह हेंब्रम, विश्वनाथ हेंब्रम, परमिला देवी, सुरोपी देवी, हिंदुस्तानी देवी, श्रीधर लागुरी समेत अन्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उलीहातु-छोटा जामबनी पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी, आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : ज्ञान और अनुभव के भंडार हैं बुजुर्ग : प्राचार्य

जैंतगढ़. पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय जैंतगढ़ में रविवार को दादा -दादी, नाना -नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश्वर नायक ने किया. इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. इस दौरान अतिथियों ने दादा-दादी और नाना-नाली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बच्चों ने दादा- दादी, नाना-नानी को मंच पर बैठाकर थाली में पैर धोया. इसके बाद पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस मौके पर छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. प्राचार्य सर्वेश्वर प्रधान ने कहा कि हमारे बुजुर्ग ज्ञान और अनुभव के भंडार हैं. सभी बड़े बुजुर्गों को भी सम्मान देना चाहिए. हमारा संस्कार यही सिखाया है. मौके पर काफी संख्या में अभिभावक, दादा -दादी, नाना – नानी सहित अभिभावक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : ज्ञान और अनुभव के भंडार हैं बुजुर्ग : प्राचार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaiabsa News : खंभे में दौड़ा करंट, दर्जनभर भेड़ों की मौत

गुवा. सारंडा के गंगदा पंचायत के लेम्ब्रे गांव में गुरुवार की रात बिजली के खंभे करंट आने से दर्जनभर भेड़ तड़प-तड़प कर मर गये. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पशुपालकों ने कहा कि भेड़ों से उनकी आजीविका चल रही थी. देवेन्द्र चाम्पिया ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे खंभे पर लगा इंसुलेटर टूट गया, जिसकी चपेट में आकर करंट से भेड़ों की मौत हो गयी. एक-एक कर 12 भेड़ों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बिजली विभाग, लाइनमैन और मनोहरपुर बीडीओ को फोन कर बिजली काटने की गुहार लगायी. लेकिन फोन नहीं उठाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि कुछ पदाधिकारियों के फोन भी स्विच ऑफ थे. लेम्ब्रे गांव जैसे पिछड़े इलाकों में भेड़-बकरी पालना ही लोगों का मुख्य रोजगार है. एक भेड़ की कीमत औसतन 5 से 7 हज़ार रुपये थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaiabsa News : खंभे में दौड़ा करंट, दर्जनभर भेड़ों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahalgam Terrorist Attack: आतंकियों का मददगार भागने के लिए नाले में कूदा, हो गई मौत

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों को खाना और ठहरने की जगह देने वाला एक व्यक्ति सुरक्षा बलों से बचते हुए नदी में कूद गया. इससे उसकी डूबकर मौत हो गई. ऊंची जगह से लिए गए एक वीडियो में 23 वर्षीय इम्तियाज अहमद मगरे नामक व्यक्ति को जंगल में कुछ देर तक घूमने के बाद अचानक चट्टानी नदी में कूदते हुए देखा जा सकता है. सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने समाचार प्रकाशित की है. इसके अनुसार, मगरे को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने कुलगाम के तंगमर्ग के जंगल में छिपे आतंकवादियों को भोजन और रसद मुहैया कराई थी. सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने तक पहुंचाने की बात स्वीकार की. रविवार की सुबह पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ ठिकाने पर छापा मारने के दौरान मगरे भागने की कोशिश में वेशॉ नदी में कूद गया. उसके भागने का पल भी कैमरे में कैद हो गया. जब उसने भागने का फैसला किया तो उसके आस-पास कोई नहीं था. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति तैरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव में वह बह गया और डूब गया. घटना का पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. इम्तियाज को दो दिन पहले सेना ने उठाया था  : महबूबा मुफ्ती सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने वालों की निंदा की है. सुरक्षा बलों को मौत के लिए गलत तरीके से दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. इससे पहले रविवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इम्तियाज अहमद मौत में साजिश का आरोप लगाया था. एक्सप्रेस ट्रिब्यून पर एक पोस्ट में मुफ्ती ने कहा, “कुलगाम में नदी से एक और शव बरामद हुआ है, जिससे गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इम्तियाज को दो दिन पहले सेना ने उठाया था और अब रहस्यमय तरीके से उसका शव नदी में मिला है.” The post Pahalgam Terrorist Attack: आतंकियों का मददगार भागने के लिए नाले में कूदा, हो गई मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top