Hot News

May 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में मैरिज हॉल के मालिक को गोलियों से किया छलनी, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे संजय यादव

अजीत, फुलवारीशरीफ: पटना में सोमवार की सुबह बेऊर बाईपास इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने स्वयंवर मैरिज हॉल के संचालक संजय यादव को गोलियों से छलनी कर दिया. संजय यादव को उस वक्त गोली मार दी जब वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. संजय यादव की हालत नाजुक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और उनके परिजन पहुंचे और जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. घायल संजय यादव भीखाचक निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र हैं. उन्हें गंभीर अवस्था में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. ALSO READ: BPSC शिक्षक परीक्षा का पेपर कैसे हुआ था लीक? संजीव मुखिया ने कबूला- नालंदा में खुला था बॉक्स! धक्का देकर गिराया और गोलियों से कर दिया छलनी घटना तेज प्रताप नगर के भवानी कमेटी हॉल के पास हुई. जहां घात लगाए अपराधियों ने पहले संजय को धक्का देकर गिराया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. चश्मदीदों के मुताबिक करीब दस राउंड फायरिंग हुई, जिसमें छह से सात गोलियां संजय यादव को लगीं. गोली लगते ही वह खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे. हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई और मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने पर बेउर थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें. पहले से रेकी कर चुके थे बदमाश पुलिस का मानना है कि वारदात को पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने पहले से रेकी कर रखी थी और उन्हें मालूम था कि संजय यादव रोज इसी रास्ते मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं. स्थानीय लोगों ने क्या कहा? स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय यादव मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं. उनकी किसी से रंजिश की जानकारी नहीं है, जिससे वारदात और भी रहस्यमय हो जाती है. बोले थाना प्रभारी थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार साह ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अब तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. The post पटना में मैरिज हॉल के मालिक को गोलियों से किया छलनी, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे संजय यादव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Avoid To Drink Buttermilk: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है छाछ, इन लोगों को पीने से करना चाहिए परहेज

Avoid To Drink Buttermilk: गर्मी के दिनों में छाछ हर दूसरे इंसान की पसंद होती है. इसे पीने के बाद हसरीर को ठंढक मिलती है और मन को शांति, लेकिन क्या आप जानते है कि छाछ पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह भी साबित  हो सकता है. ऐसे लोगों को ये पीने से बचना चाहिए या फ्री कम मात्रा में पीना चाहिए, तो आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन से है वो लोग जिन्हे छाछ पीने से बचना चाहिए.  दूध से एलर्जी  कभी भी उनलोगों को छाछ नहीं पीना चाहिए, जिन्हें दूध से किसी भी तरह का रिएक्शन होता है क्योंकि जब वे लोग छाछ पीते हैं तब तो उन्हें मालूम नहीं चलता है, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे करके उनके शरीर पर सारे निशान दिखने लग जाते हैं.  यह भी पढ़ें: Ragda Chaat Recipe: आलस छोड़िए और सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाइए टेस्टी रगड़ा चाट हाई बीपी   छाछ में लोग नमक डाल कर पीते है, और नमक का सेवन ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नुकसानदेह साबित होता है इसलिए छाछ पीते इन लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए.  किडनी के मरीज  छाछ में पोटैशियम और फॉस्फोरस  की मात्रा होती है जो कि किडनी के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए उन्हे छाछ या तो नहीं पीना चाहिए या फिर काम मात्रा में पीना चाहिए.  यह भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बिना झंझट, बिना खर्च–फ्रिज के दाग और बदबू हटाने के घरेलू उपाय एसिडिटी के मरीज  एसिडिटी के मरीजों को छाछ से दूर रहना चाहिए, क्योंकि अगर वे छाछ पीते हैं तो वे उने सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. The post Avoid To Drink Buttermilk: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है छाछ, इन लोगों को पीने से करना चाहिए परहेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP BEd JEE Exam Centre 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, जून में इस दिन परीक्षा

UP BEd JEE Exam Centre 2025 in Hindi: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने UP B.Ed JEE 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है. ये वे जगहें हैं जहाँ 1 जून 2025 को यूपी बी.एड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में तय केंद्रों पर होगी. यहां आप यूपी बीएड जेईई एग्जाम सेंटर की लिस्ट (UP BEd JEE Exam Centre 2025) देख सकते हैं. एडमिट कार्ड पर होगी पूरी जानकारी (UP BEd JEE Exam Centre 2025) परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पांच जिलों का चयन करना होता है. इसके आधार पर ही विश्वविद्यालय किसी एक परीक्षा केंद्र का आवंटन करता है. ये जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा. यह भी पढ़ें- CBSE Important News: NCERT ने इन कक्षाओं के लिए शुरू किए 28 फ्री ऑनलाइन कोर्स, SWAYAM पोर्टल से करें एनरोलमेंट यूपी बीएड जेईई 2025 परीक्षा केंद्र की सूची यूपी बी.एड जेईई 2025 परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में परीक्षा केंद्रों की पूरी सूची जारी की है. यहां लिस्ट इस प्रकार है- परीक्षा केंद्र  परीक्षा केंद्र  आगरा प्रयागराज कुशीनगर फ़तेहपुर बलिया सिद्धार्थनगर मैनपुरी हाथरस चित्रकूट अलीगढ रायबरेली ललितपुर फिरोजाबाद बलरामपुर सीतापुर माथुर जालौन देवरिया अंबेडकरनगर रामपुर लखनऊ गौतमबुद्धनगर बांदा सोनभद्र मऊ जौनपुर एटा अमेठी सहारनपुर लखीमपुर खीरी गाजियाबाद बारा बांकी सुल्तानपुर मेरठ झांसी इटावा अमरोहा संभल महोबा गाजीपुर बरेली उन्नाव मिर्जापुर कन्नौज फर्रुखाबाद औरैया संत कबीर नगर महाराजगंज गोंडा बस्ती वाराणसी मुरादाबाद कानपुर देहात शामली अयोध्या संत रविदास नगर (भदोही) बुलन्दशहर गोरखपुर बिजनौर कौशांबी मुजफ्फरनगर कानपुर नगर श्रावस्ती आजमगढ़ शाहजहांपुर प्रतापगढ़ हमीरपुर बहराईच पीलीभीत कासगंज हरदोई बागपत हापुड चंदौली. कैंडिडेट्स के लिए सुझाव (UP BEd JEE Exam Centre 2025) एडमिट कार्ड मिलने के बाद अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले ही देख लें. तय समय से पहले केंद्र पर पहुंचे ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके. परीक्षा केंद्र बदलवाने का कोई विकल्प नहीं होगा, इसलिए सावधानी से जिले चुनें. यह भी पढ़ें- JEE Advanced Answer Key 2025: जेईई एडवांस्ड आंसर-की jeeadv.ac.in पर इस दिन, चेक करने के स्टेप्स The post UP BEd JEE Exam Centre 2025: यूपी बीएड जेईई एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी, जून में इस दिन परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rahu Gochar Effect: क्या आपके वैवाहिक जीवन में आएगा तूफान? जानें राहु के गोचर का प्रभाव

Rahu Gochar Effect: राहु केतु छाया ग्रह है यह जिस राशि में विराजमान होते है उसी अनुसार अपना प्रभाव देते है राहु केतु चौथे चौथे श्रेणी का पाप ग्रह है जन्मकुंडली में राहु के अनुकूल होने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है उनके जीवन में अचानक से धन का लाभ मिलता है, राहु के कारण व्यक्ति का विदेश यात्रा का योग बनता है,राजनितिक में लाभ मिलता है,भौतिक सुख सुविधा प्रदान करते है तथा इनके नकारत्मक प्रभाव से जीवन में नकरात्मक शक्तियां बढ़ जाती है धोखा मिलता है पारिवारिक कलेश बढ़ जाता है.दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है मानसिक स्थति ठीक नहीं रहता है.राहु एक राशि में 18 महीना विराजमान रहते है अब तक मीन राशि में थे अब यह कुम्भ राशि में गोचर किए है आज आपको बता रहे है राहु के गोचर से वैवाहिक जीवन पर कैसा प्रभाव रहेगा. राहु कुम्भ राशि में गोचर से वैवाहिक जीवन पर कैसा रहने वाला है राहु शनि की राशि कुम्भ में गोचर किए है राहु के मित्र शनि शुक्र और बुध है वही राहु का शत्रु ग्रह सूर्य चन्द्र मंगल है.राहु एक राशि में 18 महीना रहने के कारण ज्योतिषशास्त्र में इनका गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है राहु वैवाहिक जीवन में विशेष परेशानी देता है जिसे व्यक्ति को कार्य में मन नहीं लगता है ,पर स्त्री के साथ सम्बन्ध बनता है जिसे पत्नी के साथ तालमेल की कमी बनता है,वाणी कठोर बनता है अपशब्द बाते ज्यादा निकलता है.शनि की राशि में राहु के विराजमान होने से कई राशि के वैवाहिक जीवन में सकारत्मक लाभ मिलेगा वही कई राशि के वैवाहिक जीवन में नकारत्मक प्रभाव भी दिखाई देगा . कुम्भ राशि में राहु कब तक रहेंगे राहु शनि की राशि कुम्भ में 05 दिसंबर 2026 तक रहेंगे फिर मकर राशि में गोचर करेंगे. राहु गोचर मेष से मीन राशि के लिए वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा. मेष मेष राशि वाले को राहु के गोचर एकादश भाव में हुआ है जिसे वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थति बनेगी .पत्नी के साथ बात -विवाद बढ़ जायेगा.प्रयास करे ज्यादा समय घर सेबाहर व्यतित करे परिवारिक विवाद से दूर रहे. वृष वृष राशि वाले को राहु के गोचर दशम भाव में हुआ है जिसे वैवाहिक जीवन में बहुत सारे खुशियां प्रदान करने वाला है पत्नी के साथ रिश्ता मधुर बनेगा,परिवार में समय व्यतीत करना पड़ेगा जो लोग अविवाहित है विवाह को लेकर बात -चित चलेगा . मिथुन मिथुन राशि वाले को राहु का गोचर नवम भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन में सचेत रहे बहुत परेशानी आ सकते है बेवजह के संदेह बनेगा जो आपके रिश्ते में दरार बना सकता है. कर्क कर्क राशि वाले को राहु का गोचर आठवें भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन में अचानक में रिश्ता मजबूत प्रदान करेगे. परिवार में प्रसन्नता बढ़ जायेगा.पत्नी के प्रति प्रेमविश्वास की उन्नति होगा. सिंह सिंह राशि वाले को राहु का गोचर सातवे भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन में उथल पुथल मचेगा पत्नी के साथ छोटे छोटे बात पर विवाद बनेगा ,इस समय आप अपनी वैवाहिकजीवन पर ध्यान दे . कन्या कन्या राशि वाले को राहु का गोचर छठे भाव में हुआ है. वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा पत्नी के साथ आराम से समय व्यतीत करेगे,वैवाहिक रिश्ता मजबूत बनेगा एक दुसरे को समझ कर ले . तुला तुला राशि वाले को राहु का गोचर पंचम भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन अनुकूल नहीं रहेगा छोटे -छोटे पुराने विवाद को लेकर एक दुसरे में बहस होगा वैवाहिक जीवन में एक दुसरे पर शंका बनेगा.अपना बाते किसी दुसरे से शेयर नहीं करे . वृश्चिक वृश्चिक राशि वाले को राहु के गोचर चौथे भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन में तनाव बनेगा पति -पत्नी के साथ रिश्ता कमजोर दिखाई देगा ,पत्नी के स्वास्थ्य ज्यादा प्रभावित होगाप्रयास करे घर से ज्यादा दुरी बनाए रखे . धनु धनु राशि वाले को राहु का गोचर तीसरे भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थति बनेगी पत्नी के साथ दुरी बन सकती है पहले से वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा है उन्हें सतर्क रहना पड़ेगा रिश्ता टूट सकता है. मकर मकर राशि वाले को राहु का गोचर दुसरे भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा पत्नी के साथ खूब इंजॉय करेगे पति तथा पत्नी एक दुसरे को खूब सहयोग करेगे.यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा समय का उपयोग करे . कुम्भ कुम्भ राशि वाले को राहु का गोचर पहले भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन में अचानक से बदलाव दिखाई देगा .पति तथा पत्नी में अनबन की स्थति बनेगी वैवाहिक जीवन में पहले से मुकदमा चल रहा है या विवादित है सोच समझ कर निर्णय ले . मीन मीन राशि वाले को राहु का गोचर द्वादश भाव में हुआ है वैवाहिक जीवन मिला जुला रहेगा लेकिन आप दोनों को एक दुसरे पर विश्वास बढेगा अपने रिश्ते को मित्र के साथ शेयर नहीं करे दोनों के रिश्ते में तीसरा का इंट्री होगा . जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Rahu Gochar Effect: क्या आपके वैवाहिक जीवन में आएगा तूफान? जानें राहु के गोचर का प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Tiger Safari: झारखंड टूरिज्म को मिलेंगे पंख, पलामू में जल्द बनेगा राज्य का पहला टाइगर सफारी पार्क

बेतला, संतोष कुमार: झारखंड वासियों को जल्द ही टाइगर सफारी पार्क की सौगात मिलने वाली है. इसके निर्माण को लेकर सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है. जानकारी के अनुसार, पलामू टाइगर रिजर्व के बरवाडीह पश्चिमी वन प्रक्षेत्र इलाके में टाइगर सफारी (Jharkhand Tiger Safari) की शुरुआत होगी. बिहार के राजगीर जू सफारी की तर्ज पर झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के एरिया से बाहर करीब 300 हेक्टेयर में बरवाडीह-मंडल रोड के पुटुआगढ़ जंगल में सफारी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. इस प्रस्ताव को राज्य में होनेवाली टाइगर फाउंडेशन की बैठक में प्रशासन के समक्ष रखा गया है. इसके साथ ही स्वीकृति के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) को भी प्रस्ताव भेजा गया है. पर्यटकों को मिलेगा नेचुरल और टाइगर सफारी का आनंद बता दें कि पलामू आने वाले पर्यटक बेतला नेशनल पार्क में नेचुरल सफारी का और पुटुआगढ़ में टाइगर सफारी का आनंद ले सकेंगे. इसके साथ ही टाइगर सफारीवाले इलाके में एक बाघ और दो बाघिन को भी लाया जायेगा. इसके अलावा पर्यटकों के लिए चीतल, सांभर सहित अन्य जंगली जानवरों को भी बाहर से यहां लाया जायेगा. उम्मीद है कि इसी साल अक्टूबर माह से इसकी शुरुआत हो पायेगी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें टूरिस्ट के लिए होगा खास मालूम हो कि झारखंड में स्थित बेतला नेशनल पार्क में देश-विदेश से लाखों की संख्या में टूरिस्ट बाघ को देखने आते हैं. लेकिन पीटीआर में खुला जंगल होने के कारण लगभग ऐसा संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है. इसी वजह से प्रबंधन ने निर्णय लिया कि पर्यटकों को निश्चित रूप से बाघ दिखे. इसके लिए टाइगर सफारी का प्रस्ताव पीटीआर प्रबंधन की ओर से लिया गया है. पलामू टाइगर रिजर्व के बाहर वर्किंग प्लान एरिया के पुटुआगढ़ में टाइगर सफारी निर्माण का प्रस्ताव है. इसके तहत 300 हेक्टेयर के इलाके की घेराबंदी की जायेगी. यहां पांच-पांच हेक्टेयर के अलग-अलग इलाके की घेराबंदी होगी. डिप्टी डायरेक्टर और विधायक ने क्या कहा इसे लेकर पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने कहा कि पीटीआर से बाहर के इलाके में टाइगर सफारी के निर्माण को लेकर प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है. जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है. वहीं, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पीटीआर इलाके में अधिक से अधिक पर्यटकों की संख्या बढ़े. इसके लिए सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम जारी है. पुटयागढ़ उनमें से एक है, जहां जल्द ही टाइगर सफारी शुरू किया जायेगा. इसे भी पढ़ें Maiya Samman Yojana: एक गलती से रूक सकती है मंईयां योजना की राशि, इन दस्तावेजों से न करें छेड़छाड़ Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार The post Jharkhand Tiger Safari: झारखंड टूरिज्म को मिलेंगे पंख, पलामू में जल्द बनेगा राज्य का पहला टाइगर सफारी पार्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सिद्दीकी के इलाके में हार गया राजद उम्मीदवार, इस बार भी वीआईपी का सीट पर दावा

Bihar News: दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से कौन लड़ेगा इसको लेकर आम लोगों से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक में बहस चल रही है. यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. अब तक यहां सिर्फ तीन बार ही विधानसभा चुनाव हुए हैं. 2010 में यहां से आरजेडी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पहली बार विधायक बने थे. राजद ने बदल दी सिद्दीकी की सीट 2015 के चुनाव में भी अब्दुल बारी सिद्दीकी आरजेडी के सिंबल पर विधायक बने थे, लेकिन 2020 में आरजेडी ने उनका टिकट काट दिया. यह राजद के लिए काफी महंगा रहा. जीत की हैटिक से पार्टी चूक गयी. 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से आरजेडी ने विनोद मिश्रा को उतारा, जो एनडीए गठबंधन में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के मिश्री लाल यादव से हार गये. क्या कहते हैं समीकरण 2025 में जो समीकरण दिख रहे हैं, उसमें यह सीट मुकेश सहनी को जाते दिख रही है. पिछली बार एलजेपी के राजकुमार झा ने भी यहां अच्छा खासा वोट काटा. इस बार चिराग पासवान की पार्टी जदयू के साथ है. ऐसे में यह सीट वीआईपी का तो हैं ही जिले में वीआईपी सीट भी बन गया है. इलाके में मुस्लिम और ब्राहमण का दबदबा जातीय समीकरण की अगर बात करेंतो इस सीट पर मुस्लिम, यादव, ब्राह्मण निर्णायक भूमिका में है, जबकि रविदास, कोइरी, और राजपूत की भी संख्या अच्छी खासी है. इस विधानसभा में कुल 2.66 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें1.39 पुरुष और 1.27 स्त्री मतदाता हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 55.6 प्रतिशत आबादी ने मतदान किया था. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post Bihar News: सिद्दीकी के इलाके में हार गया राजद उम्मीदवार, इस बार भी वीआईपी का सीट पर दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंपायर के ऊपर ही भड़क गए कुलदीप यादव, आंखें तरेरी-गुस्सा निकाला, जब DRS फेल हुआ, देखें Video

IPL 2025 DC vs GT Kuldeep Yadav Angry at Umpire Over Failed DRS Call: रविवार, 18 मई के डबल हेडर के दूसरा मुकाबला और सीजन का 60वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. यह मैच गुजरात टाइटन्स ने 10 विकेट से जीत लिया. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की धुआंधार बल्लेबाजी ने उन्हें  यह मैच बड़ी ही आसानी से जिता दिया था. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) को यह हार भारी पड़ सकती है, क्योंकि प्लेऑफ की तीन टीमें फाइनल हो गई हैं, वहीं चौथे स्थान के लिए DC को मुंबई और लखनऊ से भिड़ना पड़ेगा. केएल राहुल के शानदार शतक के बावजूद दिल्ली को यह हार झेलनी पड़ी. दिल्ली के गेंदबाज इस मैच में विकेट के लिए तरस गए. मैच के दौरान कुलदीप यादव ने इसी तरह की एक घटना के बाद अपना आपा खो दिया और वह ऑन फील्ड अम्पायर से भिड़ गए.  यह वाकया 8वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ. जब कुलदीप यादव ने साई सुदर्शन को गुगली डाली तो सभी को लगा की सुदर्शन ने अपना विकेट खो दिया है. पर अम्पायर  ने अपना हाथ नहीं उठाया. इस कारण कुलदीप भड़क गए. जब कुलदीप के लगातार कहने पर भी अम्पायर ने अपना निर्णय नहीं बदला तो आखिर में अक्षर पटेल को डीआरएस के लिए अपील करनी पड़ी. इतने में कुलदीप अम्पायर से बहस करते हुए दिखे. वहाँ मौजूद स्टम्प माइक पर उनके कुछ शब्द रिकॉर्ड हो गए. अंपायर के ऊपर ही भड़क गए कुलदीप यादव, आंखें तरेरी-गुस्सा निकाला, जब drs फेल हुआ, देखें video 2 कुलदीप ने अंपायर से बात करते हुए कहा, “अगर अम्पायर का कॉल हुआ तो…” इसके आगे के शब्द तेज शोर में दब गए. ऐसा दिख रहा था कि कुलदीप थोड़ा गुस्से में थे और अम्पायर के फैसले से काफी नाखुश थे. हालांकि रीप्ले में यह साबित हो गया कि यह अम्पायर का कॉल है. साई को आखिर में नॉट आउट घोषित कर दिया गया. कुलदीप इस फैसले से इतने ज्यादा भड़क गए कि अक्षर पटेल और फैफ डू प्लेसी को मिलकर उन्हें शांत करना पड़ा.  #DCvsGT #KLRahul #GTvsDC After KL Rahul Firing now It’s Kuldeep Yadav who is catching all eyes.. 🙄😂 pic.twitter.com/t5XdCzDES3 — Killer Cool 🇮🇳 (@KillerCool13) May 18, 2025 कुलदीप नॉट आउट करार दिए जाने के बाद भी अंपायर से कुछ बात करते दिखे, वहीं कमेंट्री बॉक्स में संजय बांगड़ और वीरेंद्र सहवाग भी इस बात पर चर्चा करते दिखे कि शायद अंपायर बैटिंग फ्रेंडली हैं, इसलिए उन्हें नॉट आउट दिया गया. अगर अंपायर की उंगली उठी होती, तो साई आउट करार दिए जाते. हालांकि कुलदीप पर अब तक इस कृत्य के लिए फाइन नहीं लगा है,लेकिन अगर कुलदीप को आईपीएल का ‘कोड ऑफ कन्डक्ट’ तोड़ते हुए पकड़ लिया गया तो यह मतभेद उनको बहुत भारी पड़ सकती है.  SO CLOSE! 😱 Sai Sudharsan survives an LBW scare, and Kuldeep Yadav is clearly not amused by the umpire’s call! 👀 Will this prove too costly for the #DelhiCapitals? 🤔 Watch the LIVE action ➡ https://t.co/u7YvpDZ7P8#IPLRace2Playoffs 👉 #DCvGT | LIVE NOW on Star Sports… pic.twitter.com/EHtQgU59EF — Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2025 DC की हार का क्या मतलब है इस घटना के बाद दिल्ली की किस्मत ने भी उनका साथ छोड़ दिया. सुदर्शन और गिल ने मिलकर 200 का टारगेट आराम से चेज कर लिया और 10 विकेट से मैच जीत गए. सुदर्शन ने 57 गेंदों में ही शतक बनाया और कुल 108 रन की पारी स्पोर्ट्सी, जबकि गिल 93 रन पर नॉट आउट लौटे. वहीं केएल राहुल की 112 रन की अद्भुत पारी के बाद भी DC यह मैच हार गई. इसका कारण DC की कमजोर गेंदबाजी थी. अब अगर DC प्लेऑफ तक पहुचना चाहती है तो उन्हें बाकी बचे दोनों मैच काफी ज्यादा रन रेट से जीतने होंगे वरना वह प्लेऑ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे.  अपनी  इस शानदार पारी से गुजरात ने अपना स्थान प्लेऑफ में सुनिश्चित कर लिया है. उनकी इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) का स्थान भी सुनिश्चित कर दिया है. बचे हुए एक प्लेऑफ़ स्थान के लिए अब 3 दावेदार बाकी है- दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायन्ट्स. इनके बीच कांटे की टक्कर होगी.  इनपुट- ऋषिका पोद्दार. राजस्थान की लगातार 5वीं हार के बाद राहुल द्रविड़ हताश, अगले सीजन की तैयारी पर बोले- उम्मीद है कि जब वे… ‘बोला था- एक दिन बहुत मारूंगा’, यशस्वी ने अर्शदीप को पीटा, मजाक बना गया रिजवान का, Video केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने भी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, पूरे किए सबसे तेज 5000 रन The post अंपायर के ऊपर ही भड़क गए कुलदीप यादव, आंखें तरेरी-गुस्सा निकाला, जब DRS फेल हुआ, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai Crime: अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म ! टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट

Begusarai Crime: बिहार में लगातार अपराधियों का तांडव देखने के लिए मिल रहा है. पुलिस को खुली चुनौती देकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में मामला बेगूसराय जिले से सामने आ गया है. जहां टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट की घटना को अंजाम दिया. यह पूरा मामला जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल प्लाजा का है. जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि, अपराधियों के बीच से पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है.  टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर की मारपीट  बता दें कि, अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि, उनके द्वारा अब आम लोगों को ही नहीं बल्कि निजी संस्थान पर भी धौंस जमाने की कोशिश की जा रही है. उनसे रंगदारी मांगी जा रही है. हालांकि, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, अपराधी टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसे और सीधे मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट करने लगे.  थाने में की गई लिखित शिकायत इस घटना को लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच खौफ का माहौल कायम हो गया है. इधर, इस पूरे घटना को लेकर लिखित शिकायत अपराधियों के खिलाफ बछवारा थाने में की गई है. यह भी जानकारी सामने आई है कि, यह पहली दफा नहीं है, जब इस तरह की घटना हुई हो. बल्कि इससे पहले भी तकरीबन 10 बार अपराधियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. समाचार की माने तो, अवैध तरीके से टोल प्लाजा के पास रुपए की उगाही करने के कारण स्थानीय अपराधियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. देखना होगा कि, मामले में पुलिस कब तक एक्शन लेती है.   Also Read: पटना में कारोबारी की हत्या, सुबह-सुबह बैंक्वेट हॉल के मालिक को भी गोलियों से किया छलनी The post Begusarai Crime: अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म ! टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर मैनेजर और अकाउंटेंट से मारपीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने पर छलका रूही का दर्द, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- मैंने ऐसा क्या किया…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही लीप आने वाला है और कहानी में दर्शकों को बदलाव देखने को मिलेगा. अरमान, अभीरा से सारे रिश्ते तोड़कर दूसरे शहर शिफ्ट हो जाएगा. वह अकेले ही पूकी को पालेगा. शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक नयी लड़की भी दिखाई दी थी, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह अरमान की नयी लवर के रोल में दिखेंगी. ऐसा भी सुनने आ रहा है कि अभीरा के अपोजिट धीरज धूपर नजर आएंगे, लेकिन एक्टर ने मना कर दिया. रूही यानी गर्विता सिधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने पर भावुक हुई गर्विता सिधवानी गर्विता सिधवानी ने अपने इंटरव्यूज में साफ किया कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है को हमेशा के लिए नहीं छोड़ रही है. उनकी दोबारा से शो में वापसी हो सकती है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा कर फैंस को शुक्रिया कहा है. गर्विता लिखता है, ”तुम फैंस नहीं, फैम हो. और इतने स्मार्ट हो ना. कोई नजर नहीं आपके लिए. हेट को नो कहें और सिर्फ प्यार और सबकुछ सेलिब्रेट करें. मुझे नहीं पता कि मैंने आपका प्यार पाने के लिए क्या किया, लेकिन बिना शर्त प्यार से मैं अभिभूत हूं. सफर लंबा नहीं, हसीन होना चाहिए दोस्तों. ” शो में आया 6 साल का लीप ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शो में छह साल का लीप आ गया है. अभीरा, विद्या और कावेरी एक छोटे से घर में रहते हैं. अभीरा एक कोर्ट केस के लिए तैयार करती है. घर से निकलने से पहले अभीरा, विद्या को कुछ साड़ी के बंडल देती है, जो साड़ी का छोटा सा बिजनेस करती है, ताकि घर के खर्चे में वह हाथ बटा सकें. कावेरी, अभीरा को कोर्ट के पास ड्राप करती है और उसे गुड लक कहती है. उसके बाद कावेरी और विद्या साड़ी बेचने में लग जाती है. यह भी पढ़ें– OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने पर छलका रूही का दर्द, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा- मैंने ऐसा क्या किया… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Gift: बिहार में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, 29 मई को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार 29 मई को बिहार आ रहे हैं. वह बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी के साथ वे राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत भी करेंगे. यह सभा एनडीए की ताकत को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार को नए सुपर थर्मल पावर प्लांट की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री मोदी औरंगाबाद के नबीनगर में 2400 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पटना-सासाराम-वाराणसी-रांची फोरलेन हाईवे और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तार की योजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं. देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि औरंगाबाद जिले के नबीनगर में एनटीपीसी का सुपर थर्मल पावर प्लांट बनेगा. यह परियोजना 29947.91 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी. स्टेज-2 के तहत तीन यूनिटों में कुल 2400 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा. इससे राज्य को 1500 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी, जो ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देगा. क्या होता है सुपर थर्मल पावर प्लांट? सुपर थर्मल पावर प्लांट एक प्रकार का बड़ा तापीय विद्युत संयंत्र होता है, जो मुख्यतः कोयले, गैस या तेल जैसे जीवाश्म ईंधनों का उपयोग कर बड़ी मात्रा में बिजली उत्पन्न करता है. यह संयंत्र आमतौर पर 500 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता के होते हैं और कई यूनिटों में विभाजित होते हैं. इसमें बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर की मदद से भाप बनाकर बिजली पैदा की जाती है. सुपर थर्मल पावर प्लांट देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इनके कारण वायु प्रदूषण और पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ता है. ALSO READ: New Medical College: गुड न्यूज! बिहार के 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, मेडिकल सीटों में होगा इजाफा The post PM Modi Gift: बिहार में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, 29 मई को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top