Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रात में घर से निकला और सुबह पेड़ से टंगी मिली लाश, रिटायर्ड फौजी के बेटे की रहस्यमयी मौत

Bihar News: बिहार के विभिन्न जिलों से लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच समाचार बिहार के भागलपुर जिले से सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड फौजी के बेटे की लाश पेड़ से टंगी हुई मिली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामला जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी है.रिटायर्ड आर्मी जवान अजय कुमार उर्फ दरोगी मंडल के छोटे बेटे बीरबल मंडल (25 वर्ष) की लाश विक्रमशिला सेतु पुल के पास एक पेड़ टंगी हुई मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया.बीरबल मंडल परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव का निवासी था. हत्या या आत्महत्या, पुलिस करेगी जांच मामले में बताया गया कि, वह बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला सेतु के उत्तरी छोर के पास एक बबूल के पेड़ से लटका हुआ शव देखा और तुरंत ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवान को सूचना दी. इसके बाद इस्माइलपुर थाना को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही एडिशनल थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान मृतक के जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई. घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. इधर, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा. मानसिक तनाव में रहता था बीरबल जानकारी के मुताबिक, बीरबल मंडल टोटो चलाकर जीवन यापन करता था, लेकिन कम आमदनी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था. परिजनों के अनुसार, वह हाल ही में रोजगार की तलाश में बाहर जाने की योजना बना रहा था. चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि, “बीरबल का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही घर में कोई तनाव था. वह कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर निकला था, फिर वापस नहीं लौटा. आज सुबह जब सूचना मिली, तो हम लोग मौके पर पहुंचे.” वहीं, राघोपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल ने बताया कि, “घटना की सूचना मिलने के बाद हम भी मौके पर पहुंचे. मृतक बहुत ही शालीन और घरेलू स्वभाव का था. यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली है.” आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस इधर, रिटायर्ड फौजी अजय कुमार के परिवार पर यह गहरी चोट है. उनके चार संतानों में एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक अभी अविवाहित है. बड़ा बेटा निर्मल कुमार भागलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी शादी भी जल्द ही होने वाली है. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है. (भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट) Also Read: प्रेमिका के प्यार में पागल आशिक ने सिने पर लिखवाया ‘I LOVE Muskan’, पिता ने उठाया खौफनाक कदम The post Bihar News: रात में घर से निकला और सुबह पेड़ से टंगी मिली लाश, रिटायर्ड फौजी के बेटे की रहस्यमयी मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC recruitment : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा ऑपरेशंस ऑफिसर समेत 493 पदों पर बहाली

UPSC recruitment : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से लीगल ऑफिसर, ऑपरेशन ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर रिसर्च ऑफिसर, ट्रांसलेटर, ड्रग्स इंस्पेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 समेत कुल 493 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पात्रता शर्तों को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पदों का विवरण कुल 493 पदों में ऑपरेशन ऑफिसर के 121, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 के 122, जूनियर रिसर्च ऑफिसर के 24, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 के 18, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 (रेडियो डायग्नोसिस) के 21, साइंटिफिक ऑफिसर के 12, साइंटिस्ट-बी (मेकेनिकल) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (मेकेनिकल) का 1, एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल) के 2, सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर के 3 एवं लीगल ऑफिसर (ग्रेड-1) के 2 पद शामिल हैं. इसके अलावा डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के 1, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के 5, प्रिंसिपल सिविल हाइड्रोग्राफिक ऑफिसर के 1, प्रिंसिपल डिजाइन ऑफिसर के 1, रिसर्च ऑफिसर के 1, ट्रांसलेटर के 2, असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के 5, असिस्टेंट डायरेक्टर के 17, ड्रग्स इंस्पेक्टर के 20, असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर के 2, असिस्टेंट इंजीनियरिंग के 5, साइंटिस्ट-बी के 6, डिप्टी डायरेक्टर के 2, असिस्टेंट कंट्रोलर के 5 एवं ट्रेनिंग ऑफिसर के 94 पदों पर भर्ती की जायेगी. आवश्यक योग्यता मान्यताप्राप्त संस्थान से सिविल, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एयरोनॉटिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स आदि विषयों में इंजीनियरिंग में डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स या फिजिक्स विषयों में मास्टर डिग्री या फिजिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों के साथ बीएससी डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार ऑपरेशन ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं कार्यानुभव का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें. हर पद के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है. पद के अनुसार तय आयु सीमा में विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें : BPSC recruitment 2025 : स्नातक युवाओं से मांगे गये असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर आवेदन चयन प्रक्रिया उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें. ऐसे करें आवेदन योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.अंतिम तिथि : 12 जून, 2025.आवेदन शुल्क : सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं स्त्री, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गयी है.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://upsc.gov.in/sites/default/files/AdvtNo-06-2025-Engl-230525.pdf The post UPSC recruitment : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा ऑपरेशंस ऑफिसर समेत 493 पदों पर बहाली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिटायर्ड आर्मी जवान के बेटे ने की आत्महत्या, बाबुल के पेड़ से लटका हुआ मिला शव

Bihar Crime: भागलपुर (नवगछिया),अंजनी कुमार कश्यप: जिले में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रिटायर्ड आर्मी जवान अजय कुमार उर्फ दरोगी मंडल के छोटे बेटे बीरबल मंडल (25 वर्ष) ने विक्रमशिला सेतु पुल के पास एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना पूरे इलाके में शोक की लहर फैला गई है. बीरबल मंडल परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव का निवासी था. वह बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा. बाबुल के पेड़ से लटका हुआ मिला शव गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला सेतु के उत्तरी छोर के पास एक बाबुल के पेड़ से लटका हुआ शव देखा और तुरंत ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवान को सूचना दी. इसके बाद इस्माइलपुर थाना को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही एडिशनल थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान मृतक के जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान हुई. परिजनों को जब सूचना दी गई तो घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. टोटो चलाकर जीवन यापन करता था पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. बीरबल मंडल टोटो चलाकर जीवन यापन करता था, लेकिन कम आमदनी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था. परिजनों के अनुसार वह हाल ही में रोजगार की तलाश में बाहर जाने की योजना बना रहा था. चचेरा भाई राजेश कुमार ने बताया, “बीरबल का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही घर में कोई तनाव था. वह कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर निकला था, फिर वापस नहीं लौटा. आज सुबह जब सूचना मिली, तो हम लोग मौके पर पहुंचे. जल्द ही होने वाली थी शादी राघोपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल ने बताया, “घटना की सूचना मिलने के बाद हम भी मौके पर पहुंचे. मृतक बहुत ही शालीन और घरेलू स्वभाव का था. यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली है.” इस दुखद घटना ने एक बार फिर समाज में मानसिक स्वास्थ्य और युवाओं की रोजगार समस्या को उजागर कर दिया है. रिटायर्ड फौजी अजय कुमार के परिवार पर यह गहरी चोट है. उनके चार संतानों में एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक अभी अविवाहित है. बड़ा बेटा निर्मल कुमार भागलपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और उसकी शादी भी जल्द ही होने वाली है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post रिटायर्ड आर्मी जवान के बेटे ने की आत्महत्या, बाबुल के पेड़ से लटका हुआ मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: झारखंड में 31 मई तक भारी से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: झारखंड में मौसम का रुख बदला हुआ है. विभिन्न जिलों में कल बुधवार की दोपहर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. आज गुरुवार को भी कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका है. 31 मई तक पूरे राज्य में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में तेज हवा, गरज और वज्रपात के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसे लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में 31 मई तक रहने की संभावना है. 1 जून को भी उत्तर-पश्चिमी इलाकों को छोड़कर अन्य अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें चाईबासा में हुई सबसे अधिक बारिश कल बुधवार को चाईबासा में सबसे अधिक 15 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं राजधानी रांची में 5-7 मिमी बारिश दर्ज हुई है. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इधर बीते 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. राज्य भर में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का 36.8 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें Liquor Scam: सीएम हेमंत सोरेन की भूमिका संदेहास्पद, समन भेजकर हो पूछताछ – बाबूलाल मरांडी Corona Virus: झारखंड में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, इतने मिले एक्टिव केस देवघर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, बैद्यनाथ धाम में की पूजा The post Heavy Rain Alert: झारखंड में 31 मई तक भारी से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलीपुरद्वार से पीएम मोदी की हुंकार, बोले- ‘बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है’

PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी. इस परियोजना के तहत 1,010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2.5 लाख घरों और 100 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “बंगाल का विकास हिंदुस्तान के भविष्य की नींव है. बंगाल से गरजे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जब हिंदुस्तान विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है. इसी इरादे के सथ केंद्र प्रशासन यहां लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है. बंगाल का विकास हिंदुस्तान के भविष्य की नींव है और आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है.” #WATCH | अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूच बिहार में सीटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइप लाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी।… https://t.co/sigJoT3HrA pic.twitter.com/kyhz6FsOHT — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025 पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला बंगाल के बाद पीएम मोदी शाम 5:45 बजे पटना पहुंचेगे जहां पटना एयरपोर्ट के नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. जिसकी लागत 1,200 करोड़ रुपये है और यह सालाना 1 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा. साथ ही बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे. कानपुर में मेगा इवेंट, ₹20,900 करोड़ की परियोजनाएं का शिलान्यास कल शुक्रवार (30 मई) को पीएम मोदी बिहार के काराकाट में होंगे, जहां वे ₹48,520 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह दोपहर में उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर पहुंचेंगे, जहां लगभग ₹20,900 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और उद्घाटन किया जाएगा. The post अलीपुरद्वार से पीएम मोदी की हुंकार, बोले- ‘बंगाल का विकास हिंदुस्तान के भविष्य की नींव है’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचना है? अपनाएं ये 10 दमदार तरीके और रहें चकाचक!

HEALTH TIPS: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है. खासकर जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है, तब यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. डिहाइड्रेशन केवल थकान या प्यास तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे सिरदर्द, चक्कर आना, कमज़ोरी, और यहां तक कि अस्पताल तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ असरदार और आसान उपाय जिनकी मदद से आप गर्मी में अपने शरीर का पूरा ध्यान रख सकते हैं. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं सबसे जरूरी बात दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आप बाहर ज्यादा समय बिताते हैं या पसीना बहुत आता है, तो यह मात्रा 12-15 गिलास तक भी हो सकती है. कोशिश करें हर 1-2 घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, चाहे प्यास न भी लगी हो. नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें गर्मी में नींबू पानी और नारियल पानी शरीर को न केवल ठंडक देते हैं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति भी करते हैं. इनमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स शरीर में खोए हुए लवण की भरपाई करते हैं. दिन में एक-दो बार इनका सेवन बेहद फायदेमंद होता है. फलों का रस और हाइड्रेटिंग फूड खाएं तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा, अनानास जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है. इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. फलों का ताज़ा रस (बिना चीनी के) भी शरीर को हाइड्रेट करता है और एनर्जी देता है. धूप से बचें और सिर ढककर निकलें धूप में निकलना जरूरी हो, तो सिर पर टोपी या स्कार्फ जरूर पहनें. छाते का भी इस्तेमाल करें. सीधे धूप के संपर्क से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा और अधिक होता है. हल्के और ढीले कपड़े पहनें गर्मी में कॉटन जैसे हल्के और सांस लेने वाले कपड़े पहनें. इससे पसीना जल्दी सूखता है और शरीर को ठंडक मिलती है. टाइट और सिंथेटिक कपड़े शरीर को गर्म कर सकते हैं और पानी की कमी को बढ़ा सकते हैं. कैफीन और शराब से परहेज़ करें चाय, कॉफी और शराब शरीर से पानी की मात्रा को कम करते हैं. इनका अधिक सेवन डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देता है. अगर आप कैफीन लेते भी हैं, तो उसके बाद दो गिलास पानी जरूर पीएं ताकि नुकसान की भरपाई हो सके. ORS या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर का सेवन करें अगर आपको ज्यादा पसीना आता है या आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो ORS (oral rehydration solution) या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर वाला पानी पी सकते हैं. ये शरीर में खोए हुए लवणों को तेजी से रीस्टोर करते हैं. खाना हल्का और संतुलित रखें गर्मी में तली-भुनी और मसालेदार चीज़ें कम खाएं. इनसे शरीर में गर्मी और एसिडिटी बढ़ती है, जिससे पसीना ज्यादा आता है और शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होता है. हरी सब्जियां, दाल, छाछ और दही जैसी चीजें फायदेमंद रहती हैं दिन में कई बार चेहरा धोएं और नहाएं गर्मी में शरीर पर जमा पसीना और धूल भी थकान और जलन का कारण बनते हैं. दिन में एक से दो बार नहाना या ठंडे पानी से चेहरा धोना ताजगी देता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है. स्मार्टफोन में हाइड्रेशन रिमाइंडर सेट करें अगर आप व्यस्त रहते हैं और पानी पीना भूल जाते हैं, तो मोबाइल ऐप्स या अलार्म की मदद से हर घंटे पानी पीने की याद दिला सकते हैं. यह तरीका सरल लेकिन असरदार है. गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी नहीं, बल्कि यह आपके मूड, ऊर्जा और काम करने की क्षमता को भी बनाए रखता है. ऊपर बताए गए आसान उपायों को अपनाकर आप डिहाइड्रेशन से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं. याद रखें, प्यास लगना डिहाइड्रेशन का पहला संकेत है इससे पहले ही पानी पीना शुरू करें. The post गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचना है? अपनाएं ये 10 दमदार तरीके और रहें चकाचक! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी के बिहार लैंड होने से पहले सांसद का प्रधानमंत्री पर हमला, पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?

पीएम मोदी आज शाम पांंच बजे पटना के दो दिन पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के पटना लैंड होने से पहले ही नेतृत्व शुरू हो गई है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है. गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि बिहार के लिए विशेष राज्य के पैकेज का क्या हुआ? पिछले 11 साल में पलायन, बेरोजगारी बढ़ गई है और चुनाव में ही सिर्फ बिहार क्यों नजर आता है? मैं पूछता हूं कि किस चीज का स्वागत बिहार में हो रहा है.   प्रशासन से पटना संभल नहीं रहा: पप्पू यादव  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था कहां है? इस प्रशासन से पटना नहीं संभल रहा है. बिहार और देश क्या संभलेगा? बिहार में विपक्ष के वोटर ही विपक्ष के वोटर को मार रहा है. पक्ष-विपक्ष सब चुप है.  आतंकवाद से ज्यादा खतरा अपराध है और पटना में बहन-बेटियां घर से नहीं निकल रही हैं.  लालू यादव को सब पता था: सांसद  पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तेजप्रताप के मामले पर कहा, “तेज प्रताप को ऐसी चीजों से बचना चाहिए. क्या परिवार को पहले से सब कुछ पता नहीं था? उनके भाई ने पहले ही इस मामले पर बात की थी. यह लालू यादव की जिम्मेदारी है. तेज प्रताप ने किसी से प्यार किया और उससे शादी की, सच्चाई को सार्वजनिक रूप से रखा तो इस पर मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए. इस पर आलोचना नहीं होनी चाहिए. मुझे लगता है कि तेज प्रताप मुद्दा नहीं हैं.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जानिए प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम  प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम को करीब 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक एक विशाल रोड शो करेंगे. इसके बाद वह करीब 45 मिनट तक बीजेपी दफ्तर में बैठक करेंगे. इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए राजभवन रवाना हो जाएंगे. 29 मई को रात भर रुकने के बाद प्रधानमंत्री 30 मई की सुबह 11 बजे बिहार के काराकाट के लिए रवाना होंगे. यहां वह बिहार को 48,520 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी के सर्वे में बड़ा खुलासा, इन विधायकों का टिकट कटना तय The post पीएम मोदी के बिहार लैंड होने से पहले सांसद का प्रधानमंत्री पर हमला, पूछा- स्पेशल पैकेज का क्या हुआ? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस का रिजल्ट sbi.co.in पर जल्द, यहां सबसे पहले करें चेक

SBI Clerk Result 2025 in Hindi: अगर आपने SBI क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 दी है तो आपके लिए महत्वपूर्ण समाचार है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही SBI जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मेन्स रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे. यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और रिजल्ट चेक करने के बारे में बताया जा रहा है.  SBI क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 कहां और कैसे मिलेगा? SBI Clerk Result 2025 की घोषणा के बाद आप रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना रिजल्ट PDF में डाउनलोड कर पाएंगे. इसके साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड भी उपलब्ध होंगे. SBI Clerk Mains 2025 Exam इस साल 10 और 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी. यह भी पढ़ें- Bihar DECE LE 2025: जून में इस दिन होगी परीक्षा, नई तारीख और एडमिट कार्ड सहित पूरी जानकारी यहां SBI Clerk Final Result में क्या होगा शामिल? फाइनल रिजल्ट में उन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट होगी जिन्हें नियुक्ति के लिए चुना गया है. इन चयनित उम्मीदवारों को आगे Language Proficiency Test (LPT) देना होगा. इस टेस्ट में उम्मीदवारों की राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता जांची जाएगी. अंतिम चयन इस टेस्ट के प्रदर्शन पर आधारित होगा. SBI Clerk परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है? प्रत्येक सही उत्तर पर: 1 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर: ¼ (0.25) अंक की कटौती प्रारंभिक परीक्षा: कुल 100 अंकों की मुख्य परीक्षा: कुल 200 अंकों की SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे डाउनलोड करें? रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स देख सकते हैं- सबसे पहले SBI की वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. ‘Careers’ या ‘वर्तमान रिक्तियां’ सेक्शन में जाएं. ‘Junior Associate (Customer Support & Sales)’ पर क्लिक करें. ‘SBI Clerk Mains 2025 Result Download Link’ पर क्लिक करें. अब ओपन हुए PDF में अपना रोल नंबर चेक करें. भविष्य के लिए इस PDF को डाउनलोड या प्रिंट कर लें. SBI Clerk 2025 चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण हैं? प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) मुख्य परीक्षा (Mains) स्थानीय भाषा परीक्षा (LPT) यह भी पढ़ें- NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 की Exam City Slip इस दिन, देखें एडमिट कार्ड और परीक्षा की डिटेल The post SBI Clerk Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस का रिजल्ट sbi.co.in पर जल्द, यहां सबसे पहले करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजप्रताप विवाद के बाद अनुष्का के भाई भी राजनीतिक पेंच में फंसे, पार्टी ने आकाश यादव को निकाला बाहर

Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के 12 साल पुराने रिश्ते का मामला अचानक सार्वजनिक हुआ, जब तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर इस संबंध की बात कही. हालांकि बाद में तेजप्रताप ने अपने अकाउंट हैक होने का दावा किया, लेकिन तब तक विवाद ने नेतृत्वक गलियारों में तूफान ला दिया था. इस पोस्ट के बाद लालू परिवार और राजद में तनाव गहराता गया. तेजप्रताप यादव को न केवल पार्टी से बल्कि परिवार से भी निष्कासित कर दिया गया. यह फैसला पार्टी के लिए बड़े सदमे की तरह था और नेतृत्वक हलकों में चर्चा का विषय बना. आकाश यादव के बयानों पर सख्त कार्रवाई, 6 साल के लिए निष्कासन विवाद बढ़ने के बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कई विवादास्पद बयान दिए, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय बने. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को पार्टी अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया. इसके साथ ही उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया. नेतृत्वक भविष्य पर सवाल, पार्टी के लिए नया संकट तेजप्रताप और आकाश यादव के निष्कासन से पार्टी में असंतोष और विवाद बढ़ा है. इस घटना ने राजद और उसके सहयोगी दलों की एकजुटता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आगामी चुनाव को देखते हुए यह विवाद नेतृत्वक रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है. Also Read: स्कूल में मास्टर साहब कर रहे थे बड़ा स्पोर्ट्स, अब शिक्षा विभाग ने ले लिया तगड़ा ऐक्शन सोशल मीडिया पर सियासी जंग, परिवार की निजता में दखल सोशल मीडिया पर इस विवाद ने नेतृत्वक और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. तेजप्रताप के पोस्ट और इसके बाद की प्रतिक्रियाओं ने परिवार की निजी जिंदगी को भी सार्वजनिक बनाया है, जिससे नेतृत्वक पार्टियों के अंदरूनी मसलों का भी पर्दाफाश हुआ है. The post तेजप्रताप विवाद के बाद अनुष्का के भाई भी नेतृत्वक पेंच में फंसे, पार्टी ने आकाश यादव को निकाला बाहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Box Office Collection Day 49: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, 49 दिनों में कमाए लिए इतने करोड़

Jaat Box Office Collection Day 49: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला था. यही वजह है कि इसे देखने फैंस ट्रक और ट्रैक्टर में भरकर पहुंचे थे. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित एक्शन ड्रामा रिलीज के 1 महीने बाद भी कमाई कर रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की. जाट ने कमाए इतने करोड़ इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, गदर 2 एक्टर सनी देओल की जाट ने 49वें दिन 0.01 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 88.63 करोड़ हो गया. इसे सिनेमाघरों में फिलहाल रेड 2, भूल चूक माफ और केसरी वीर से कड़ी टक्कर मिल रही है. मूवी ने वर्ल्डवाइड 118.76 करोड़ कमाए हैं. जाट का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Jaat Collection Week 1- 61.65 करोड़ Jaat Collection Week 2- 19.1 करोड़ Jaat Collection Week 3- 6.32 करोड़ Jaat Collection Day 23- 0.08 करोड़ Jaat Collection Day 24- 0.13 करोड़ Jaat Collection Day 25- 0.22 करोड़ Jaat Collection Day 26- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 27- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 28- 0.08 करोड़ Jaat Collection Day 29- 0.08 करोड़ Jaat Collection Day 30- 0.05 करोड़ Jaat Collection Day 31- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 32- 0.15 करोड़ Jaat Collection Day 33- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 34- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 35- 0.07 करोड़ Jaat Collection Day 36- 0.06 करोड़ Jaat Collection Day 37- 0.02 करोड़ Jaat Collection Day 38- 0.02 करोड़ Jaat Collection Day 39- 0.02 करोड़ Jaat Collection Day 40- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 41- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 43- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 44- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 45-46- 0.1 करोड़ Jaat Collection Day 47-48- 0.01 करोड़ Jaat Collection Day 49- 0.01 करोड़ नेट कलेक्शन- 88.63 करोड़ यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 2: एली गोनी-रीम शेख के बाद शो में इस शख्स की हुई एंट्री, लगाएगी ग्लैमर का तड़का The post Jaat Box Office Collection Day 49: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, 49 दिनों में कमाए लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top