नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ( झून्नू बाबा) :मुफ्फसिल पुलिस नें जस्सी हत्या कांड के फरार पांच आरोपियों के विरुद्ध शनिवार को मुफस्सील थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात थे। बता दें कि इसी वर्ष 8 फरवरी की शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर वार्ड 15 निवासी सरस्वती चरण पासवान के पुत्र सतीश कुमार उर्फ जस्सी (18) का शव फंदे से लटका हुआ पुलिस नें बरामद किया था। परिजनों के अनुसार, जस्सी का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने लड़की के परिजनों पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाते हुए मुफ्फसिल थाना में एफआईआर दर्ज कराया था। इसमें अजीत पासवान, सबिता देवी, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, ऋतिक कुमार, बीरो पासवान, किशन कुमार एवं बीरो पासवान की पत्नी रामकली देवी व अन्य तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध मृतक के भाई के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस पुलिस ने अजीत पासवान की पत्नी सविता देवी ऊर्फ सकीना को गिरफ्तार किया था। उसी मामले में फरार चल रहे अजीत पासवान, इंद्रजीत कुमार, आशा कुमारी, किशन कुमार एवं रामकली के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।कुर्की जब्ती की कार्रवाई मे एसआई दीप शिखा सिन्हा, खुशबु कुमारी, संजीत कुमार, भीम सिंह यादव, कंदन वास्की, जीतेन्द्र कुमार, आदि पुलिस कर्मी मौज़ूद थे!