Hot News

June 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रकृति की रक्षा के लिए प्रहरी बनिए : पीडीजे

धनबाद. विश्व पर्यावरण दिवस पर धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सिविल कोर्ट धनबाद परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. सिविल कोर्ट धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने बागवानी व सफाई करने वाले सिविल कोर्ट के चार कर्मियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. वहीं नगर निगम की टीम ने कचरा प्रबंधन की जानकारी दी. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए न्यायाधीश श्री तिवारी ने कहा कि आज वह एक न्यायाधीश के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और पृथ्वी पुत्र के नाते संवाद कर रहे हैं. संविधान का अनुच्छेद 21 हमें जीवन का अधिकार देता है. ऐसा जीवन जो सम्मानजनक हो, जो स्वच्छ वायु और निर्मल जल से समृद्ध हो. यह अधिकार तब तक अधूरा है जब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं. उन्होंने मीडिया से विशेष आग्रह करते हुए पेड़ों की कटायी के विरुद्ध आवाज बुलंद करने और जलस्रोतों की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा. उन्होंने आह्वान किया कि उठिए, जागिए और प्रकृति की रक्षा में एक प्रहरी बनिए. मौके पर श्रम न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिजीत पाण्डेय, रजिस्ट्रार आइ जेड खान, सिविल जज एंजेलिना जॉन, डीएफओ विकास पालीवाल, एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, डालसा सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह, हेमराज चौहान आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रकृति की रक्षा के लिए प्रहरी बनिए : पीडीजे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता गुरुवार को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में शुरू हुई. शुरुआत धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन धनबाद की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर संगठन की अन्य सदस्य, मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. धनबाद मंडल, समस्तीपुर मंडल, सोनपुर मंडल, दानापुर मंडल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल एवं हाजीपुर मुख्यालय के प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. इस दौरान एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य यथा-भरत नाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी, ओडिशी आदि), समूह नृत्य (सुगम / लोक नृत्य), शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी शैली या कर्नाटक शैली में से कोई एक), सुगम संगीत (भजन, गीत या गजल), वाद्ययंत्र(हिंदुस्तानीय शास्त्रीय, सुगम संगीत), नाटक (एकांकी) आदि से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: मां डबरसैनी शक्तिपीठ प्रांगण में मना उत्सव

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह हुडको के निदेशक डॉ रवींद्र कुमार राय, सेवानिवृत्त उप निदेशक गोपालचंद्र ओझा, प्रमुख रामू बैठा, बीडीओ फणीश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेसिया थे. पूर्व सांसद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की जानकारी दी. कहा कि 1008 पीपल पेड़ की घोषणा की गयी है, तो सिर्फ पीपल का ही पौधा लगाया जाये. इतनी तादाद में पीपल का पेड़ लग जाता है, तो बिरनी की अलग ही पहचान बनेगी. गोपालचंद्र ओझा, बीडीओ व सीओ ने कहा कि पौधा लगाना कोई बड़ी बात नहीं है, उसे बचाना सबसे बड़ी चुनौती है. पूर्व सांसद ने कार्यक्रम के दौरान पौधा संरक्षण करने वाली सुनीता वर्मा व जनक दुलारी वर्मा से आशीर्वाद लिया. स्त्रीओं को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान कई लोगों ने 351 रुपये प्रति पौधा लगाने के लिए संस्था व समिति के लोगों को जमा किया. संचालन जयप्रकाश वर्मा व सुरेंद्र वर्मा ने किया. कार्यकम में सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, भाजपा के परमेश्वर मोदी, सूरज कुमार मोदी, सरिया के पूर्व प्रमुख रामपति वर्मा, लक्ष्मण दास, प्रेमचंद्र वर्मा, कांग्रेस के निरंजन राय, बासुदेव वर्मा, मुखिया इस्लाम अंसारी, सुनील वर्मा, अजीत साव, सुभाष वर्मा, पंकज यादव आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: मां डबरसैनी शक्तिपीठ प्रांगण में मना उत्सव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में सिंफर कर रहा नवाचार : निदेशक

धनबाद. सीएसआइआर – सीआइएमएफआर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस ””प्लास्टिक प्रदूषण से मुकाबला”” थीम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन व जल संसाधन प्रबंधन समूहों द्वारा किया गया. आयोजन दो सत्र में हु़आ. सुबह के सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं. दोपहर का सत्र संस्थान के निदेशक अरविंद मिश्रा के स्वागत भाषण से शुरू हुआ. उन्होंने पर्यावरणीय क्षरण व माइक्रोप्लास्टिक के मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव को लेकर चिंता जतायी. मानव मस्तिष्क तक पहुंच चुका है प्लास्टिक निदेशक अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्लास्टिक अब मानव मस्तिष्क तक पहुंच चुका है, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डालते ‘फाइव आर’ सिद्धांत (मना करें, कम करें, पुनः उपयोग करें, नया रूप दें, और पुनर्चक्रण करें) को अपनाने की अपील की. मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार, पूर्व महानिदेशक वन विभाग ने वैज्ञानिकों नीति निर्माताओं, छात्रों व नागरिकों से मिलकर पर्यावरण संरक्षण हेतु समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि विकास पालीवाल, जिला वन अधिकारी, धनबाद ने भी संबोधित किया. उन्होंने “प्रोजेक्ट डॉल्फ़िन” व “जस्ट ट्रांज़िशन व एसडीजी” जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए हरित ऊर्जा, वनीकरण और जिम्मेदार खनन को समय की आवश्यकता बताया. बीआइटी मेसरा के प्रोफेसर जावेद इक़बाल ने पर्यावरणीय शोध, जन-जागरूकता और तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने पर बल दिया. अंत में प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिया गया. कार्यक्रम का समापन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सिद्धार्थ सिंह के धन्यवाद ज्ञापन व पौधरोपण के साथ हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में सिंफर कर रहा नवाचार : निदेशक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top