Hot News

July 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :झाकोमयू ने की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा

केंद्र प्रशासन के प्रस्तावित चार श्रम संहिता (लेबर कोड) के खिलाफ नौ जुलाई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सोमवार को गिरिडीह कोलियरी में जनसंपर्क अभियान चलाया. कोलियरी के मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. यूनियन के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी समेत अन्य नेताओं ने कोलियरी के ओपनकास्ट में बैठक कर मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा की. इस दौरान झाकोमयू के नेताओं ने केंद्र प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि मजदूर विरोधी चार कानूनों को लागू नहीं होने देंगे. हरगौरी साव छक्कू व तेजलाल मंडल ने कहा कि जो चार लेबर कोड लाये जा रहे हैं, वह पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं. इसको लेकर मजदूरों को जागरूक किया है. मजदूरों से कहा कि अपने हित के लिए वे नौ जुलाई को एक दिन के हड़ताल पर रहें. उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बीएमएस छोड़कर चारों ट्रेड यूनियन द्वारा समर्थन दिया जा रहा है. नेताओं ने केंद्र प्रशासन की नीतियों की आलोचना की. ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कर्मचारी महासंघ ने किया समर्थन नौ जुलाई को आहूत ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया है. इसकी जानकारी देते हुए महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ने कहा कि एनओसीजीई के राष्ट्रीय महासचिव एनएस पिल्लई के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है. श्री नयन ने बताया कि श्रम संहिताएं, श्रमिकों पर सीधा हमला, 29 पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर चार नये लेबर कोड तथा औद्योगिक हितों को ध्यान में रखकर श्रमिक अधिकारों को समाप्त करने के विरोध किया जायेगा. इस निर्णय का महासंघ के अशोक कुमार सिंह, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, रूपलाल महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा आदि ने स्वागत किया है. साथ ही महासंघ ने झारखंड राज्य के सभी कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करने का आह्वान किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :झाकोमयू ने की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन पंचायतों में मतदान कल

प्रतिनिधि, हसनपुरा. प्रखंड के तीन पंचायतों यथा सहुली, पकड़ी व रजनपुरा में पंचायत उपचुनाव को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम गया. नौ जुलाई को मतदान होना है, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस उपचुनाव में दो मुखिया व एक सरपंच समेत कुल 03 पदों पर वोटिंग होगी. जहां सहुली व पकड़ी में मुखिया पद के पांच-पांच प्रत्याशी तो रजनपुरा में सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी. गांव-गांव घूमकर वोटरों से संपर्क स्थापित कर रहे है.वहीं मतदान 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. 11 जुलाई को मतगणना होगी. चांदपुर वितरणी नहर में पानी देने की जिप सदस्य ने की मांग सिसवन, नहरों में पानी नही होने से किसान परेशान हैं. पानी की प्रतीक्षा में किसान अपनी खेती को करने में कई तरह की परेशानी झेलने को विवश हैं. मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी से सिसवन प्रखंड के चांदपुर वितरणी नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वितरणी नहर के अगल-बगल में करीब दो सौ बिगहा से अधिक जमीन है. इस नहर से दर्जनों गांवों के किसानों को लाभ होता है.इस वर्ष बरसात नहीं के बराबर होने के कारण पानी के अभाव में धान की रोपनी नहीं हो पा रही है. किसान अशोक सिंह, जगलाल साह, दीपनारायण शर्मा, मो. इस्लाम, नरसिंह राम, राजकिशोर सिंह आदि ने बताया कि इस नहर से सिसवां कला, चांदपुर, रामपुर, निजामपुर, हुसेनाबंगरा सहित दर्जनों गांव को लाभ मिलता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन पंचायतों में मतदान कल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शव वाहन न मिलने से लोगों ने काटा बवाल

प्रतिनिधि,महाराजगंज. शव को घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिलने पर परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. मामला दरौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव का है, जहां एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी. जानकारी के अनुसार, बाल बंगरा गांव निवासी आदम अली (उम्र लगभग 55 वर्ष) सोमवार की सुबह आम तोड़ने के लिए अपने घर के पास एक आम के पेड़ पर चढ़े थे. उसी दौरान अचानक एक टहनी टूट गई, जिससे वह संतुलन खो बैठे और सीधे जमीन पर गिर पड़े. गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के बेटे शहाबुद्दीन अली ने बताया कि पिता की मौत के बाद जब शव को गांव वापस ले जाने के लिए वाहन की मांग की गई, तो अस्पताल प्रबंधन ने वाहन उपलब्ध कराने में असमर्थता जता दी. अस्पताल में शव वाहन तक न होने की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो उठे. निराश परिजन शव को गोद में उठाकर अस्पताल परिसर से बाहर लाए और एक ऑटो रिक्शा की मदद से शव को गांव ले गए. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल प्रबंधन की इस संवेदनहीनता पर नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं था. प्रशासन को चाहिए कि वह शव वाहन जैसी बुनियादी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराए ताकि परिजनों को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शव वाहन न मिलने से लोगों ने काटा बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धान के बिचड़े पर रोगों का प्रकोप

प्रतिनिधि,सीवान.तापमान में वृद्धि व कम बारिश होने के चलते धान की नर्सरी तैयार करने में काफी परेशानी हुई है.समय से बारिश नहीं होने के चलते किसान जैसे तैसे धान की नर्सरी तैयार किए है.मॉनसून कमजोर होने के कारण धान की रोपनी नही हो रही है. इधर तीखी धूप व पानी की कमी से बिचड़े में झुलसा रोग लग गया है.इसकी वजह से धान के पौधे की वृद्धि में रुकावट आ रही है.तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण धान का बिचड़ा पीला पड़ रहा है.कृषि वैज्ञानिकाें ने बताया कि इन दिनों बरसात का दौर थमने के साथ ही तापमान व नमी में बढ़ोतरी हो रही है. रोग लगने से अच्छी पैदावार की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर रहा है. कुछ सालों से मौसम में आया है बड़ा बदलाव मौसम के जानकारों के मुताबिक विगत कुछ सालों से मौसम में बड़ा बदलाव आया है. अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक बना हुआ है.नमी का प्रवाह बढ़ने पर भारी उमस की स्थिति जिले भर में बन रही है.जिसके चलते मानव स्वास्थ्य के साथ फसल का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है. बारिश के दिनों में आई कमी का सीधा असर अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर पड़ा है. जुलाई में ऐसी गर्मी नहीं होती थी. सामान्यत: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहता था.यही इस मौसम का मानक तापमान भी है. हाल के वर्षों में खासकर इस वर्ष जून से लेकर अबतक बारिश की मात्रा और बारिश के दिनों में कमी की वजह से सामान्य से अधिक तापमान वाले दिनों की संख्या बढ़ती जा रही है.जिसका प्रभाव धान की फसल पर पड़ रहा है. झुलसा रोग के लक्षण दिखते ही करें दवा का प्रयोग कृषि विशेषज्ञ डॉ धीरेंद्र कुमार गिरी ने बताया कि हर साल की अपेक्षा इस वर्ष सामान्य से कम बारिश हुई है.तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसका असर धान के बिचड़े पर पड़ रहा है. खेतों में अत्यधिक नमी के कारण बिचड़ा पीला पड़ रहा है. उसमें वृद्धि नहीं हो रही है, तो नमी की कमी के कारण भी असर देखने को मिल रहा है. अनुदानित बीज हो या संकर, सभी बिचड़े में यह शिकायत देखने को मिल रही है. धान के बिचड़े में इस रोग का प्रकोप बढ़ रहा है. थोड़ी सी लापरवाही से फसल को नुकसान होगा और पैदावार में कमी हो सकती है.यदि धान के बिचड़े की पत्तियां पीली है. साथ ही उसने लाल रंग का मार्क हो तो दोपहर बाद हल्की सिंचाई कर ट्राइसाइक्लोजोन 1.5 ग्राम प्रति लीटर व हेक्साकोनाजोल 75% 1.5 एमएल प्रति लीटर का छिड़काव करें. यदि पत्तियां सिर्फ पीली है, तो रोपनी के पूर्व खेत में जिंक सल्फेट का प्रयोग करना सही होगा.यह नियंत्रण करने लायक है और इसपर नियंत्रण कर पैदावार को बढ़ाया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धान के बिचड़े पर रोगों का प्रकोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में वन विभाग लगायेगा तीन लाख 11 हजार पौधे

बक्सर . पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है.विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 25-26 में कुल तीन लाख 11 हजार 700 पौधे लगाए जाएंगे.यह योजना न केवल क्षेत्र की हरित आवरण को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.वन विभाग के रेंजर सुरेश कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न वन क्षेत्र, ग्रामीण इलाकों, स्कूल परिसरों, सड़क किनारों, नदी-नालों के किनारे और प्रशासनी भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा.इस अभियान के लिए विभाग ने विभिन्न किस्मों के पौधों की पहचान कर ली है, जिनमें फलदार, छायादार और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी प्रजातियाँ शामिल हैं.इसमें आम, अमरूद, शीशम, सागौन, नीम, आंवला, पीपल, बरगद और अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. विभागीय सूत्रों को माने तो जुलाई से अगस्त तक मानसून सीजन में व्यापक स्तर पर रोपण का कार्य प्रारंभ किया जाता है. विभाग ने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, पंचायतों, स्कूलों और आम लोगों को इस अभियान में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है, ताकि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जा सके. यह योजना प्रशासन की हरित हिंदुस्तान अभियान और पर्यावरण संरक्षण की प्राथमिकताओं के अनुरूप है.पौधारोपण अभियान से न केवल वातावरण शुद्ध होगा, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए आवास भी विकसित होगा.इससे इकोसिस्टम को स्थायित्व मिलेगा और लोगों को स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में वन विभाग लगायेगा तीन लाख 11 हजार पौधे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश न होने से किसान मायूस

प्रतिनिधि,गुठनी. भीषण गर्मी और सूखे की समस्या से जूझ रहे किसान धान में लगातार डीजल पंप से पानी दे रहे हैं. कृषि विभाग की माने तो नगर पंचायत और दस ग्राम पंचायतों में 15% किसानो के पास निजी बोरिंग है. 245 किसानों के पास निजी पंपसेट खेती के लिए उपलब्ध है. जिन किसानों ने धान के फसल को खेतों में लगा दिया है. वह उनको बचाने के लिए लगातार पटवन में जुटे हुए हैं. बीएओ तारकेश्वर राम ने बताया कि किसानों को अधिक से अधिक डीजल अनुदान के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा है. ताकि उनको राज्य प्रशासन से फायदा मिल सके. 4554 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का है लक्ष्य प्रखंड में खरीफ खेती के लिए कुल 5339 हेक्टेयर भूमि में खेती करने का लक्ष्य रखा गया है. जिनमे धान के लिए 4554 और मक्के के खेती के लिए 785 हेक्टेयर भूमि निर्धारित है.बीएओ तारकेश्वर राम ने बताया की जुलाई के पहले सप्ताह में धान की बुवाई शुरू कर दिया गया है. पूरे प्रखंड में इस वर्ष 4554 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है. वहीं अनुदानित धान बीज लेने के लिए 453 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. जिनमें करीब 54 क्विंटल धान, 10 क्विंटल मक्का और 30 क्विंटल धईचा का बीज वितरित किया गया है. किसानों ने सूखे की वजह से 55% से कम की बुआई प्रखंड में जून से लेकर जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में धान की बुआई किसानों द्वारा कर दिया जाता था. लेकिन इस साल भीषण गर्मी ने प्रखंड के करीब 55 प्रतिशत किसानों ने धान की बुआई ही नहीं किया है. वहीं नहरों में पानी न आने से भी किसान काफी चिंतित है. किसानों का आरोप है की समय रहते नहरों में पानी आ जाता तो उनके धान की फसल को नुकसान नहीं होता. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश न होने से किसान मायूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में जीविका दीदियों की भूमिका अहम

प्रतिनिधि, सीवान. जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक बैठक डीपीएम जीविका, जिला के सभी बीपीएम, क्षेत्र समन्वयक के साथ समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में डीएम ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. ताकि जिले में ससमय मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके. कहा कि जीविका दीदियां प्रशासन की सबसे मजबूत सामाजिक इकाइयों में से है. जिनकी पहुंच हर गांव, हर घर और हर परिवार तक है. उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा पूर्व में विभिन्न प्रशासनी अभियानों में निभाई गई सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की. डीएम ने कहा कि यह मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तभी सफल होगा, जब जीविका दीदियां घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगी और उन्हें सही जानकारी प्रदान करेंगी. जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ हर घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर उसे भरवाने के पश्चात संग्रहित कर रहें हैं. इस प्रक्रिया में दीदियों से अपेक्षा है कि वे मतदाताओं को सही जानकारी दें. उनके पहचान एवं पते संबंधी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें और बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य को सरल और सुलभ बनावें. डीएम ने यह भी कहा कि ऐसे मतदाताओं के नाम जो या तो अब मृत हैं, या दूसरे राज्य में स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं, अथवा दोहराव के रूप में सूची में शामिल हैं, उन्हें सूची से हटवाना आवश्यक है, ताकि मतदाता सूची वास्तविक, स्पष्ट और त्रुटिरहित बन सके. जिला पदाधिकारी ने डीपीएम, बीपीएम एवं क्षेत्र समन्वयक को निर्देश देते हुए कहा कि वे जीविका दीदियों को हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप व ऑनलाइन का उपयोग के प्रति मतदाताओं को जागरूक करें. वे स्वयं भी इनका प्रयोग सीखें और दूसरों को भी सिखाएं कि कैसे एप्प के माध्यम से गणना प्रपत्र डाउनलोड कर उसे सही ढंग से भरा जाए. उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों में भी जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और लोगों को मतदान के प्रति सजग करने में सक्रिय भूमिका निभाई थी. इस बार के अभियान में भी उनसे अपेक्षित सहयोग की आशा है. बैठक में अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीएम जीविका सहित सभी बीपीएम एवं क्षेत्र समन्वयक उपस्थित रहें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मतदाता सूची पुनरीक्षण में जीविका दीदियों की भूमिका अहम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रतियोगिता के दौरान असामाजिक तत्वों ने बच्चों को पीटकर किया जख्मी

मटिहानी. प्लस टू विद्यालय मटिहानी के मैदान में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय मशाल 2024 प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को कबड्डी हो रही थी. इसी बीच मैदान में असामाजिक तत्वों का झुंड प्रवेश कर गया और उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाजी के बच्चों एवं सिहमा गंगा पार मध्य विद्यालय के बच्चों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाजी के छात्र को बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया. इतना ही नहीं, असामाजिक तत्वों ने खूब तांडव मचाया. प्रतियोगिता में बाधा डालने लगा. जिससे स्पोर्ट्स को कैंसिल करना पड़ा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवध बिहारी ने बताया कि इस स्पोर्ट्स में पुलिस प्रशासन को नहीं रहने से स्पोर्ट्स में असुविधा हुई. जिसके कारण विद्यालय स्पोर्ट्स मैदान में असामाजिक तत्वों के द्वारा घुसकर बच्चों के साथ मारपीट की गयी. उन्होंने कहा कि इस प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष भी सदस्य होते हैं. उन्होंने कहा कि मटिहानी थाना प्रभारी को इस स्पोर्ट्स में पुलिस प्रशासन को नियुक्त करना था, जबकि मैं कई बार उनको फोन से सूचना भी दी, लेकिन इस स्पोर्ट्स मैदान में आना मुनासिब नहीं समझे. जिसके कारण से स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बाधा हुई है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी मटिहानी,एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पोर्ट्स कराने के लिए एवं समुचित सुरक्षा कराने, और पुलिस प्रशासन की नियुक्ति करने के लिए लिखित आवेदन दिये हैं. इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रकांत, हरिकांत, पंकज कुमार राय , कंचन कुमारी,अरविंद कुमार, सुशील कुमार ,नवीन प्रसाद सिंह , योगेंद्र दास,अनिल पटेल, संजीव कुमार ,राजीव कुमार ,राजकुमार सिंह, सुबोध कुमार,भगवान राय, रामप्रवेश पासवान , रंजीत कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता, नवीन कुमार, कमलेश कुमार, उदय पंडित आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रतियोगिता के दौरान असामाजिक तत्वों ने बच्चों को पीटकर किया जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चौथे दिन बाजार में लौटी रौनक, बढ़ी चहल-पहल

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट. मलमलिया बाजार में शुक्रवार को तीन लोगों की हत्या के बाद पसरा सन्नाटा अब धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है.घटना के चौथे दिन सोमवार को बाजार में रौनक लौटी. अधिकतर दुकानों के शटर खुले और लोगों की चहल-पहल भी सामान्य दिनों की तरह दिखी. बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील इलाका घोषित किए गए इस बाजार में और पेट्रोल पंप पर सोमवार को भी पुलिस की तैनाती बरकरार रही. पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त कर रही है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है.अभी भी कौड़ियां वैश्य टोली और कौड़ियां फतेह राय के टोला में पुलिस कैंप कर रही हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि भय का माहौल अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन खरीदारी और कामकाज के लिए लोग घरों से निकलने लगे हैं. घटना के बाद से पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई, कई गिरफ्तारी और सतत गश्ती से लोगों में विश्वास बहाल होता दिख रहा है. बाजार के दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमित रूप से पुलिस गश्ती जारी रखी जाए, ताकि भयमुक्त माहौल बना रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चौथे दिन बाजार में लौटी रौनक, बढ़ी चहल-पहल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बखरी एसडीएम बने बाबा हरिगिरिधाम के अध्यक्ष

गढ़पुरा. बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ को मिथिलांचल के प्रसिद्ध शिव नगरी बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसको लेकर आम आवाम में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. बताते चले कि हरिगिरिधाम में करीब दो दशक से एक ही समिति चली आ रही थी. इसमें हरिगिरिधाम का समुचित विकास नहीं हो रहा था. इसी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बेगूसराय जिला अधिकारी को आवेदन देकर नया कमेटी के गठन की मांग की गई थी. इसको लेकर जिलाधिकारी ने राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को पत्र प्रेषित किया था जिस पत्र का संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने पत्र में लिखा है कि 22 अक्टूबर 2019 को नई कमेटी का विस्तार 5 वर्षों के लिए किया गया था. इस कमिटी का कार्यालय 2024 में ही समाप्त हो गया. पत्र में यह भी लिखा गया है कि हरिगिरिधाम के अध्यक्ष रहे सुभाष यादव एवं तीन सदस्य रामगुलेब यादव, चंद्रशेखर पासवान एवं देवनारायण शर्मा का निधन हो गया था. ऐसे में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला की सफलता को लेकर कई तरह की परेशानी उत्पन्न होती. इसी को देखते हुए राज धार्मिक न्यास परिषद पटना के अध्यक्ष रणवीर नंदन के द्वारा बखरी एसडीएम को अध्यक्ष बनाया गया है. बताया गया है कि जल्द ही कमेटी का भी विस्तार किया जाएगा. इसको लेकर ग्रामीण विकास सिंघानिया, दीपांशु सिंह, कमल किशोर झा, आभाष झा, शशिकांत प्रसाद वर्मा, विकास कुमार विक्की, पंकज कुमार, अरुण कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने नई जिम्मेदारी के लिए बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ को शुभकामनाएं दिया है. वहीं आम लोगों ने एसडीएम से आग्रह किया है कि आपके नेतृत्व में हरिगिरिधाम दिन दुगनी और रात चौगुनी विकास करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बखरी एसडीएम बने बाबा हरिगिरिधाम के अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top