Hot News

Buxar News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में वन विभाग लगायेगा तीन लाख 11 हजार पौधे

बक्सर

. पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है.विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 25-26 में कुल तीन लाख 11 हजार 700 पौधे लगाए जाएंगे.यह योजना न केवल क्षेत्र की हरित आवरण को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.वन विभाग के रेंजर सुरेश कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न वन क्षेत्र, ग्रामीण इलाकों, स्कूल परिसरों, सड़क किनारों, नदी-नालों के किनारे और प्रशासनी भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा.इस अभियान के लिए विभाग ने विभिन्न किस्मों के पौधों की पहचान कर ली है, जिनमें फलदार, छायादार और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी प्रजातियाँ शामिल हैं.इसमें आम, अमरूद, शीशम, सागौन, नीम, आंवला, पीपल, बरगद और अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. विभागीय सूत्रों को माने तो जुलाई से अगस्त तक मानसून सीजन में व्यापक स्तर पर रोपण का कार्य प्रारंभ किया जाता है. विभाग ने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, पंचायतों, स्कूलों और आम लोगों को इस अभियान में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है, ताकि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जा सके. यह योजना प्रशासन की हरित हिंदुस्तान अभियान और पर्यावरण संरक्षण की प्राथमिकताओं के अनुरूप है.पौधारोपण अभियान से न केवल वातावरण शुद्ध होगा, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए आवास भी विकसित होगा.इससे इकोसिस्टम को स्थायित्व मिलेगा और लोगों को स्वच्छ वायु और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Buxar News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में वन विभाग लगायेगा तीन लाख 11 हजार पौधे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top