Hot News

January 29, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैरव गांधी अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस आज करेगी खुलासा, अब तक आठ अरेस्ट

Kairav ​​Gandhi Kidnapping Case: झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर से युवा एंटरपेन्योर कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस गुरुवार 29 जनवरी 2026 को बड़ा खुलासा करेगी. इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने अब तक करीब आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि अपहरणकर्ताओं ने फर्जी पुलिस का वेश धारण कर करीब एक हफ्ते तक रेकिंग की थी. उसके बाद कैरव गांधी का अपरण किया गया था. जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष खुद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं. गिरफ्त में आए आरोपियों ने अपराध स्वीकारा भी है. इस गिरोह का मास्टरमाइंड गयाजी का रहने वाला है. अपहरण से पहले स्कॉर्पियो का बदला गया नंबर प्लेट पुलिस की पूछताछ में आरोपी उपेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह ने बताया कि अपहरण करने से पहले उनलोगों ने एक हफ्ते तक कैरव गांधी की रेकी की. फर्जी पुलिस बनकर कैरव का अपहरण करने की योजना बनाई गई. सबकुछ तय होने के बाद स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट बदला और उस पर पुलिस का स्टीकर लगाया गया, ताकि किसी को शक न हो और आसानी से पुलिस को चकमा देकर निकला जा सके. कैरव गांधी को गयाजी और नालंदा में रखा गया बंद अपहरण के बाद कैरव गांधी को गयाजी और नालंदा में अलग-अलग जगहों पर घर में बंद कर रखा गया. अपहरण के पूर्व एक फर्जी सिम कार्ड की व्यवस्था की थी, जिससे फिरौती के लिये कैरव गांधी के पिता और चाचा को फोन किया. लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. एक फोन कॉल से मिला सुराग पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को एक फोन कॉल को ट्रेस करने के दौरान पता चला कि अपहरण करने वाले कैरव गांधी को किसी और जगह शिफ्ट करना चाहते हैं. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने फोन कॉल में बताई गई जगह पर घेराबंदी की. सोमवार देर शाम में बरही-चौपारण के बीच कैरव को स्कॉर्पियो में लेकर जैसे ही अपहरणकर्ता पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपहर्ताओं के कब्जे से कैरव गांधी को मुक्त कराया. पुलिस ने उस स्कॉर्पियो को भी जब्त किया, जिसमें अपहरणकर्ता कैरव गांधी को लेकर पहुंचे थे. अपराधियों की तलाश में गयाजी गई पुलिस मिशन पूरा करने के बाद पुलिस की एक टीम कैरव को लेकर जमशेदपुर रवाना हो गई. दूसरी टीम गिरफ्तार तीनों युवकों को साथ लेकर अपहरण में शामिल उसके साथी की तलाश में गयाजी पहुंची. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात में बिहार पुलिस के सहयोग से गयाजी जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर पंचायत के सोंधी गांव में छापेमारी कर उपेंद्र सिंह (50) और अर्जुन सिंह (28) को गिरफ्तार किया. इसके बाद नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से अतुल नामक युवक को पकड़ा गया. फिर, पुलिस छह अपहरणकर्ताओं को लेकर जमशेदपुर रवाना हो गई. पुलिस ने कैरव गांधी की रेकी करने में मदद करनेवाले जमशेदपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया. स्कॉर्पियो को जंगल में छुपाया पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ ही उस स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है, जिससे कैरव गांधी का अपहरण किया गया था. पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो को गयाजी के जंगल में छिपा कर रखा गया था. उसके पिछले शीशे पर सटा पुलिस का स्टीकर भी हटा दिया गया था. जबकि, दूसरी स्कॉर्पियो से कैरव गांधी को लेकर अपहरणकर्ता बरही-चौपरण के बीच हाइवे पर पहुंचे थे. 14वें दिन घर लौटे कैरव 13 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था. घटना के 14वें दिन यानी 27 जनवरी की अल सुबह करीब 4 बजे पुलिस कैरव गांधी को लेकर उनके घर पहुंची. कैरव के गायब रहने से उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था. जानकारी के अनुसार, उन्होंने अन्न तक त्याग दिया था. मंगलवार को बेटे कैरव को सुरक्षित देखकर उनकी आंखें भर आईं. उसके बाद उन्होंने अन्न ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: झारखंड पुलिस की बड़ी लापरवाही! टीम को चकमा देकर भाग निकला किंगपिन क्या कहते हैं पुलिस के अधिकारी गयाजी जिले के वजीरगंज कैंप के डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि बुनियादगंज थाना क्षेत्र से जिन दो लोगों को उठाया गया है, वे जमशेदपुर से 13 जनवरी को अगवा किये गये युवा उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण और फिरौती के मामले में संलिप्त हैं. नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से भी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को झारखंड पुलिस बुधवार की सुबह अपने साथ जमशेदपुर लेकर चली गई. इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रांची में सरस्वती पूजा में बजा डीजे, स्त्री को हार्टअटैक The post कैरव गांधी अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस आज करेगी खुलासा, अब तक आठ अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mental Peace Tips: बार-बार आता है गुस्सा? करें इन मंत्रों का जाप और पाएं मानसिक शांति

Mental Peace Tips: गुस्सा हमारे जीवन में कभी-कभी बस एक पल का अनुभव होता है. लेकिन जब यह बार-बार आता है, तो यह रिश्तों, कामकाज और स्वास्थ्य पर असर डालने लगता है. आयुर्वेद और ज्योतिष के अनुसार बार-बार गुस्सा आना मन और शरीर के असंतुलन का संकेत है. इसे नियंत्रित करने का सबसे सरल और असरदार उपाय है – मंत्र जाप. मंत्र जाप सिर्फ एक आध्यात्मिक क्रिया नहीं है. यह मन को स्थिर करने, नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और मानसिक संतुलन स्थापित करने का एक प्राकृतिक उपाय है. शास्त्रों में भी मंत्र जाप को मानसिक अशांति और क्रोध कम करने के लिए अत्यंत प्रभावी बताया गया है. कौन से मंत्र करें जप कुछ प्रमुख मंत्र हैं जिनका नियमित जाप गुस्से को शांत करने में मदद करता है: ॐ नमः शिवाय यह मंत्र भगवान शिव की ऊर्जा से जुड़ा है. शिव शांति और विनम्रता के प्रतीक हैं. रोजाना इसका जाप करने से मन में ठहराव आता है और क्रोध कम होने लगता है. ॐ शांतिः शांतिः शांतिः यह मंत्र मानसिक तनाव और बेचैनी को कम करता है. सुबह या शाम के समय दस बार जपना लाभकारी माना गया है. हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे यह मंत्र विशेष रूप से मानसिक अशांति और क्रोध को दूर करता है. नियमित जाप से मन का विचलन कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. मंत्र जाप करते समय ध्यान रखें मन को वर्तमान में रखें – केवल उच्चारण से काम नहीं चलता. भावनाओं के साथ जप करें – शब्दों को सही अर्थ और भावना के साथ दोहराएँ. समय और वातावरण – सुबह ब्रह्म मुहूर्त या शाम के शांत समय में जाप करना सबसे प्रभावी माना जाता है. लगातार अभ्यास – मंत्र जाप का असर धीरे-धीरे दिखता है. पहले सप्ताह में हल्का बदलाव महसूस होगा, लेकिन नियमित अभ्यास से स्थायी शांति आएगी. गुस्से पर नियंत्रण के लिए अन्य उपाय मंत्र जाप के साथ कुछ साधारण आदतें भी मदद करती हैं: ये भी पढ़ें: रिश्ते मजबूत करने का ज्योतिष उपाय, चित्रा नक्षत्र में मंगल मंत्र जप का महत्व गहरी सांस लेना – क्रोध आने पर 3–5 लंबी सांसें लें. योग और प्राणायाम – नियमित योग और प्राणायाम मन को शांत रखते हैं. संयमित सोच – किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. ये सभी उपाय मिलकर मन की चिड़चिड़ाहट कम करते हैं और मानसिक संतुलन बनाए रखते हैं. क्रोध पर विजय पाना केवल मानसिक नियंत्रण और आध्यात्मिक अभ्यास से संभव है. मंत्र जाप न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और रिश्तों में मधुरता भी लाता है.अगर आप रोजाना अपने मन को शांत रखने के लिए कुछ मिनट मंत्र जाप को दें, तो धीरे-धीरे आप पाएँगे कि गुस्सा नियंत्रित होने लगा है और जीवन अधिक संतुलित और सुखद हो गया है. “मंत्र जाप, योग और सांस पर नियंत्रण – यही बार-बार गुस्सा आने से बचने का प्राकृतिक और शास्त्र-सम्मत तरीका है.” ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभवग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ The post Mental Peace Tips: बार-बार आता है गुस्सा? करें इन मंत्रों का जाप और पाएं मानसिक शांति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हेल्थकेयर सेक्टर में उड़ान, Biomedical Engineering कोर्स से बनाएं मजबूत करियर

Biomedical Engineering एक ऐसा कोर्स है, जिसमें इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बायोलॉजी तीनों का कॉम्बिनेशन पढ़ाया जाता है. इस चार साल के BTech कोर्स में स्टूडेंट्स को ह्यूमन बॉडी सिस्टम, बायोमैटीरियल, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल इमेजिंग जैसी चीजों की गहरी समझ दी जाती है. पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट्स MRI, CT स्कैन, पेसमेकर, वेंटिलेटर और प्रोस्थेटिक डिवाइस जैसी टेक्नोलॉजी को डिजाइन करना और उन्हें बेहतर बनाना सीखते हैं. कहां से करें ये कोर्स? आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad)आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)आईआईटी मद्रास (IIT Madras)आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)IIT (BHU) वाराणसीNIT राउरकेलाNIT रायपुरSRMISTBIT मेसरामणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) इन संस्थानों में एडमिशन आमतौर पर JEE Main / JEE Advanced और JoSAA या संस्थान-स्तरीय काउंसलिंग के जरिए होता है. Biomedical Engineering Career Options: क्या है करियर ऑप्शन? मेडिकल डिवाइस इंजीनियर Clinical Engineer / Hospital Engineer Research Scientist / R&D Engineer Medical Device Product Manager Bioinformatics / Health Data Analyst NIT Rourkela Placement: एनआईटी राउरकेला एनआईटी राउरकेला में बायोमेडकिल इंजीनियरिंग का BTech, MTech और पीएचडी कोर्स ऑफर किया जाता है. 2024-25 के प्लेसमेंट डाटा के अनुसार, यहां का मैक्सिमम प्लेसमेंट 50-60 प्रतिशत के करीब रहा. NIT राउरकेला में Biomedical Engineering NIT राउरकेला देश के उन चुनिंदा NITs में शामिल है, जहां Biomedical Engineering में BTech, MTech और PhD तीनों लेवल पर कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यहां स्टूडेंट्स को रिसर्च, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर काम करने का भरपूर मौका मिलता है. 2024- 25 के प्लेसमेंट डेटा के अनुसार, NIT राउरकेला में Biomedical Engineering ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत करीब 50- 60% के आसपास रहा. कई स्टूडेंट्स को मेडिकल डिवाइस कंपनियों, हेल्थटेक स्टार्टअप्स और रिसर्च ऑर्गनाइजेशन्स में जॉब ऑफर मिले हैं. इसके अलावा, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने हायर स्टडीज और रिसर्च का रास्ता भी चुना है. यह भी पढ़ें- The post हेल्थकेयर सेक्टर में उड़ान, Biomedical Engineering कोर्स से बनाएं मजबूत करियर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bengal Weather: बंगाल के मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं कोहरे की मरी तो कहीं होगा बर्फबारी

मुख्य बातें पूरे बंगाल पर पश्चिमी विक्षोभ का असर कोलकाता में कोहरे का दिखेगा असर कल होगी चमकदार धूप Bengal Weather: कोलकाता: जनवरी के मध्य से ही सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है. दक्षिण बंगाल में सर्दी का मिजाज धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक रहती है, लेकिन दिन भर कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती. हालांकि, दक्षिण बंगाल में मौसम ऐसा था, वहीं उत्तर बंगाल में स्थिति बदल गई. उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. पूरे बंगाल पर पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर तथा उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के आसपास के क्षेत्रों में स्थित है. शुक्रवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी कर्नाटक तक एक सक्रिय विक्षोभ मौजूद है. उत्तरपूर्वी बिहार में एक सक्रिय चक्रवात है, जिसका असर बंगाल पर पड़ रहा है. कोलकाता में कोहरे का दिखेगा असर दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आज सुबह हल्की धुंध छाई हुई है. कोलकाता समेत बाकी जिलों में भी सुबह हल्की धुंध छाने की थोड़ी संभावना है. कोलकाता और आसपास के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तटीय और उत्तरी बंगाल के जिलों में अगले कुछ दिनों तक तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पश्चिमी जिलों में तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दिन के दौरान ठंड कम हो जाएगी. सुबह और शाम के समय ठंड जारी रहेगी. कल होगी चमकदार धूप आज दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और उत्तर दिनाजपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. कल भी दार्जिलिंग-अलीपुरद्वार-कूच बिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी रहेगी. उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के शेष जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा है. बाकी आसमान अधिकतर साफ रहेगा. कल सूर्योदय होते ही सर्दी का मौसम धीरे-धीरे कम होने लगेगा. Also Read: अभिषेक बनर्जी का भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- अब SIR का स्पोर्ट्स खत्म The post Bengal Weather: बंगाल के मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं कोहरे की मरी तो कहीं होगा बर्फबारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई वरुण-पुलकित की ‘राहु केतु’, इतना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से काई खास रिस्पांस नहीं मिला है. मूवी ने रिलीज के बाद से ही सिंगर डिजिट में कमाई की. कहानी फिल्म की बहुत अलग है, लेकिन फिर भी इसने लोगों को इम्प्रेस नहीं किया. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. अब हाल ये है कि ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर के अंत की ओर है. फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई फिल्म ‘राहु केतु’ ‘राहु केतु’ ने अपने पहले हफ्ते में 5.50 करोड़ का कलेक्शन करके एक औसत शुरुआत की थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और 25 लाख पर सिमट गई. हिंदुस्तान में इसका कुल नेट कलेक्शन 5.75 से 5.80 करोड़ है. विपुल विग निर्देशित फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू नहीं मिला. अगर फिल्म की शुरुआत धमाकेदार होती, तो शायद बॉक्स ऑफिस के नतीजे अलग हो सकते थे. फिल्म के खराब प्रदर्शन का एक बड़ा कारण ‘बॉर्डर 2’ भी रही, जिसने इसका सफाया बॉक्स ऑफिस से कर दिया. फिल्म के कलाकार फिल्म की कहानी लेखक चुरू लाल से शुरू होती है, जिसकी एक मैजिकल बुक से दो किरदार जन्म लेते हैं. इन दो किरदारों के आस-पास कहानी घूमती है. फिल्म में पुलकित और वरुण के साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, अमित सियाल और सुमित गुलाटी जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिलहाल फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर जब फिल्म आएगी, तब इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. यह भी पढ़ें– Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा The post Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई वरुण-पुलकित की ‘राहु केतु’, इतना रहा लाइफटाइम कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Fall Home Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान? दादी-नानी का ये नुस्खा 7 दिनों में रोकेगा बालों का गिरना

Hair Fall Home Remedies: बालों का झड़ना आजकल एक ऐसी समस्या बन गई है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है. खराब खान-पान, प्रदूषण और केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल हमारे बालों को जड़ों से कमजोर बना देता है. अगर आप भी महंगे शैम्पू और दवाइयां आजमाकर थक चुके हैं, तो अब समय है घरेलू उपायों को अपनाने का. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दादी-नानी का वह खास नुस्खा, जो न केवल आपके बालों का गिरना कम करेगा बल्कि उन्हें घना और चमकदार भी बनाएगा, वो भी मात्र 7 दिनों के अंदर. बाल झड़ने के मुख्य कारण क्या हैं? (What are the reasons for hair fall?) शरीर में पोषक तत्वों (विटामिन्स) की कमी होना.बहुत ज्यादा तनाव (Stress) लेना.बालों में केमिकल वाले कलर या शैम्पू का इस्तेमाल.धूल-मिट्टी और सही सफाई न रखना. बालों को झड़ने से रोकने का सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा क्या है? जरूरी सामग्रीप्याज का रस: 2 चम्मचनारियल तेल: 2 चम्मचकैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल): 1 चम्मच (अगर उपलब्ध हो) प्याज का रस और तेल बालों में कैसे लगाएं? (Step-by-Step Guide) 1. सबसे पहले प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें.अब एक कटोरी में प्याज का रस और नारियल तेल को अच्छी तरह मिला लें.2. इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों (Scalp) में धीरे-धीरे लगाएं.3. 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.4. इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. क्या 7 दिनों में बालों का गिरना बंद हो सकता है? हां, अगर आप नुस्खे के साथ इन बातों का भी ध्यान रखेंआंवला और एलोवेरा: रोज सुबह खाली पेट आंवले का जूस पिएं.गीले बालों में कंघी न करें: जब बाल गीले होते हैं, तब उनकी जड़ें कमजोर होती हैं.भरपूर पानी पिएं: पानी की कमी से बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं. बालों की मजबूती के लिए डाइट में क्या शामिल करें? सिर्फ बाहरी उपाय काफी नहीं हैं. बालों को अंदर से मजबूती देने के लिए अपनी डाइट में दालें, पनीर, अंडा और हरी सब्जियां शामिल करें. प्रोटीन की सही मात्रा बालों को टूटने से बचाती है. ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: अगर बालों में शाइन और मजबूती नहीं है, तो बदलें ये आदतें ये भी पढ़ें:Hair Fall Solution: सिर्फ 3 चीजें मिलाकर बालों में लगाएं, एक्सपर्ट से जानें हेयर फॉल कम करने का आसान घरेलू तरीका Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Hair Fall Home Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान? दादी-नानी का ये नुस्खा 7 दिनों में रोकेगा बालों का गिरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Soupy Pasta Recipe: जब कुछ हल्का और टेस्टी खाने का हो मन, तो झटपट तैयार कीजिए सूपी पास्ता

Soupy Pasta Recipe: सूपी पास्ता एक आसान और स्वादिष्ट डिश है, जिसे घर पर कम सामग्री में बनाया जा सकता है. यह पास्ता न बहुत सूखा होता है और न ही ज्यादा गाढ़ा, बल्कि हल्के सूप जैसा होता है, जिससे इसे खाना और भी अच्छा लगता है. जब कुछ हल्का, गरम और पेट को आराम देने वाला खाना चाहिए, तब सूपी पास्ता एक बढ़िया विकल्प होता है. यह डिश बच्चों को खास पसंद आती है और बड़ों के लिए भी यह जल्दी बनने वाला खाना है. सूपी पास्ता को आप अपनी पसंद की सब्जियों और मसालों के साथ बना सकते हैं, इसलिए इसका स्वाद हर बार थोड़ा अलग और खास लगता है. सूपी पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामान  पास्ता (मैकरोनी या पेन) – 1 कप तेल या मक्खन – 1 बड़ा चम्मच लहसुन – 1 छोटी चम्मच (बारीक कटा) प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा) टमाटर – 1 मध्यम (बारीक कटा या प्यूरी) गाजर – 2 चम्मच (बारीक कटी) शिमला मिर्च – 2 चम्मच (बारीक कटी) नमक – स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच मिक्स हर्ब्स या ओरिगैनो – ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स – थोड़ा सा (वैकल्पिक) पानी – 2 से 2½ कप सूपी पास्ता बनाने का तरीका  सबसे पहले पास्ता को नमक वाले पानी में उबाल लें. पास्ता पूरी तरह गलना नहीं चाहिए, थोड़ा सा कच्चापन अच्छा रहता है. अब एक कढ़ाही या गहरे पैन में तेल या मक्खन गरम करें. इसमें लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर प्याज़ डालकर नरम होने दें. अब इसमें टमाटर और सारी सब्ज़ियां डालें. मध्यम आंच पर 3–4 मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं. इसके बाद नमक, काली मिर्च, हर्ब्स और लाल मिर्च फ्लेक्स डालें. अब उबला हुआ पास्ता और पानी डालकर अच्छे से मिला लें. पास्ता को धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक पकाएं, ताकि सूप जैसा गाढ़ापन आ जाए. गैस बंद करें और गरमागरम सूपी पास्ता सर्व करें. यह सूपी पास्ता हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला स्वादिष्ट भोजन है, जिसे आप शाम के खाने या बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकते हैं. यह भी पढ़ें: Mordhan Khichdi Recipe: एकादशी व्रत में बनाएं सात्विक और स्वादिष्ट व्रत वाली मोरधन खिचड़ी यह भी पढ़ें: Aloo Sabudana Thepla Recipe for Ekadashi Vrat: व्रत में क्या बनाएं? ट्राई करें सॉफ्ट आलू साबूदाना थेपला की आसान रेसिपी The post Soupy Pasta Recipe: जब कुछ हल्का और टेस्टी खाने का हो मन, तो झटपट तैयार कीजिए सूपी पास्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में मार रहे गोली और चीनी नागरिक पर मेहरबान, अमेरिका जिनपिंग के दुश्मन को क्यों पनाह दे रहा? 

US grants asylum to Guan Heng: अमेरिका में इन दिनों इमिग्रेशन को लेकर काफी सख्त कार्रवाइयां हो रही हैं. इमिग्रेशन और कस्टम (ICE) के अधिकारी लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं. उनके घर में दरवाजा तोड़ कर घुस रहे. 2 और 5 साल के बच्चों को ‘चारा’ बनाकर उनके माता-पिता को हिरासत में ले रहे हैं. इतना ही नहीं, ICE एजेंट्स लोगों को गोली मारने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. 7 जनवरी को रेने गुड नामक स्त्री और पिछले हफ्ते एलेक्स प्रेटी नामक पुरुष की इन्हीं अधिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसकी पूरे अमेरिका में भारी आलोचना हो रही है. लेकिन इसी बीच अमेरिकी अदालत ने एक चीनी नागरिक को यूएस में शरण देने की इजाजत दे दी है. खास बात यह है कि यह नागरिक जिनपिंग के देश की पोल खोल रहा था.  चीन में मानवाधिकार हनन को उजागर करने वाले एक चीनी नागरिक को बुधवार को एक अमेरिकी इमिग्रेशन जज ने अमेरिका में शरण की इजाजत दे दी. प्रवासियों के खिलाफ आव्रजन की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक ने आशंका जताई थी कि अगर उन्हें उनके देश वापस भेजा गया तो उन्हें चीन में यातनाएं झेलनी पड़ सकती हैं. चीनी नागरिक 38 वर्षीय गुआन हेंग ने 2021 में अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने के बाद शरण के लिए आवेदन किया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से पूरे देश में इमिग्रेशन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत अगस्त में इमिग्रेशन इनफोर्समेंट अभियान में पकड़े जाने के बाद से गुआन हेंग हिरासत में हैं. क्यों रिकॉर्ड किया था वीडियो? न्यूयॉर्क के नैपानोच में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान गुआन से पूछा गया था कि क्या हिरासत केंद्रों की वीडियो रिकॉर्ड करने और फिर अमेरिका पहुंचने से कुछ दिन पहले वीडियो जारी करने का उनका इरादा शरण के लिए आवेदन करने का आधार प्राप्त करना था. इस पर उन्होंने कहा कि उनका यह इरादा नहीं था. ब्रूम काउंटी सुधार गृह से ऑनलाइन माध्यम से गुआन ने अनुवादक के जरिए अदालत को बताया, ‘मुझे उन उइगरों के प्रति सहानुभूति थी जिन पर अत्याचार किया जा रहा था.’ गुआन के वकील चेन चुआंगचुआंग ने अपनी दलील में कहा कि शरण क्यों मिलनी चाहिए इसकी वाजिब वजह है. गुआन को शरण देने की अमेरिका की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी दोनों है. सारी दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश चार्ल्स औसलैंडर ने गुआन से कहा कि अदालत ने उन्हें एक विश्वसनीय गवाह पाया है और उन्होंने शरण के लिए अपनी कानूनी पात्रता साबित कर दी है. अमेरिका पहले गुआन को युगांडा भेजना चाहता था अमेरिकी गृह मंत्रालय (DHS) ने शुरू में गुआन को युगांडा निर्वासित करने की कोशिश की. दिसंबर में जनता का ध्यान इस मुद्दे पर जाने के बाद विभाग ने यह योजना छोड़ दी. गुआन ने 2020 में शिनजियांग में नजरबंदी केंद्रों की गुप्त रूप से फिल्म बनाई. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार गुआन के इन वीडियो से चीनी क्षेत्र में व्यापक मानवाधिकारों के हनन के सबूत पुख्ता हुए थे. आरोप है कि इस तरह के नजरबंदी केंद्रों में जातीय अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से उइगर समुदाय के लगभग 10 लाख सदस्यों को कैद करके रखा गया है. चीन से बाहर कैसे निकले गुआन? गुआन ने हाल में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को दिए साक्षात्कार दिया था. इसमें उन्होंने बताया कि वह जानते थे कि अगर वह फुटेज सार्वजनिक करना चाहते हैं तो उन्हें चीन छोड़ना होगा. वह पहले हांगकांग गए और वहां से इक्वाडोर गए, जहां चीनी पर्यटक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं और फिर बहामास गए. उन्होंने अपने अधिकतर वीडियो यूट्यूब पर जारी किए और अक्टूबर 2021 में नौका से फ्लोरिडा के लिए रवाना हुए. गुआन ने न्यायाधीश को बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह नौका यात्रा में बच पाएंगे या नहीं और वह ये सुनिश्चित करना चाहते थे कि वीडियो फुटेज को देखा जाए. गुआन ने बताया कि वीडियो जारी होने के बाद चीन की पुलिस ने उनके पिता से तीन बार पूछताछ की. वहीं, चीन की प्रशासन ने शिनजियांग में मानवाधिकारों के हनन के आरोपों से इनकार किया है. चीन प्रशासन का कहना है कि वह उन केंद्रों में स्थानीय निवासियों को रोजगार योग्य कौशल सीखने में मदद करने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती है. इसके साथ ही वह कट्टरपंथी विचारों को जड़ से खत्म करती है. ये भी पढ़ें:- रूस को फंड करेगा यूरोप? इंडिया-ईयू ट्रेड डील से नाखुश अमेरिका; अब US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने यूक्रेनी कंधे का लिया सहारा  ये भी पढ़ें:- US से बढ़ा तनाव; हिंदुस्तान के डिप्टी NSA से मिले ईरान के नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर, क्या तैयारी कर रहा शिया मुल्क? The post घर में मार रहे गोली और चीनी नागरिक पर मेहरबान, अमेरिका जिनपिंग के दुश्मन को क्यों पनाह दे रहा?  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के दिन करें ये 4 आसान उपाय, जीवन से हर परेशानी हो सकती है दूर

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में एक विशेष पर्व है. यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस साल माघ महीने में प्रदोष व्रत 30 जनवरी को रखा जाएगा. माना जाता है कि इस भगवान शिव की पूजा और व्रत को करने से जीवन से रोग-कष्ट दूर होते हैं, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और जीवन में खुशहाली आती है. इस दिन पूजा के साथ कुछ खास ज्योतिषिक उपाय किए जाएं तो पूजा का प्रभाव और फल दोगुना हो जाता है. प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय गन्ने का रस अर्पित करें पूजा के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें. माना जाता है कि इससे धन आने के मार्ग खुलते हैं, आर्थिक लाभ होता है और रूके हुए काम पूरे होते हैं. श्रृंगार अर्पित करें शुक्र प्रदोष के दिन माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. साथ ही ‘ॐ उमामहेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर होती है और रिश्तों में मधुरता आती है. महामृत्युंजय मंत्र का जाप यदि शनि दोष की समस्या है तो इस दिन सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. कहा जाता है कि इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव कम होता है. शहद से महादेव का अभिषेक करें इस दिन दूध में शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें. पूजन के समय शिव चालीसा का पाठ करें. इससे करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मानसिक शांति मिलती है. प्रदोष व्रत के दिन क्या करें: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. यदि आप केवल पूजा कर रहे हैं और व्रत नहीं रख रहे हैं, तब भी इस दिन केवल सात्विक भोजन का सेवन करें. इस दिन क्रोध और झगड़ा न करें. भगवान शिव के मंत्र का जाप करें: “ॐ नमः शिवाय”. यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी समाचारें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के दिन करें ये 4 आसान उपाय, जीवन से हर परेशानी हो सकती है दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saraikela News: अवैध खनन भंडारण और परिवहन के खिलाफ चांडिल में बड़ी कार्रवाई, डीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Saraikela News: झारखंड के चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार, 28 जनवरी 2026 को सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) की टीम ने किया. टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से जमा किए गए बालू और अवैध उत्खनन के मामलों का खुलासा किया. तिरुलडीह क्षेत्र में 1.10 लाख घनफीट अवैध बालू जब्त औचक निरीक्षण के दौरान तिरुलडीह थाना के सपादा और सिरकाडीह में बड़ी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण पाया गया. जांच के बाद करीब 1,10,000 घनफीट अवैध बालू को विधिवत जब्त किया गया. अधिकारियों के अनुसार, यह बालू बिना किसी वैध अनुमति के भंडारित किया गया था. जब्ती की कार्रवाई के बाद बालू को प्रशासनी अभिरक्षा में लिया गया है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अवैध उत्खनन करते पकड़ी गई जेसीबी मशीन इसी दौरान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सिरकाडीह में मिट्टी खनिज का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई. टीम ने मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया और तिरुलडीह थाना को सौंप दिया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मशीन किसकी है और इसके जरिए कब से अवैध खनन किया जा रहा था. इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. ईचागढ़ में भी बड़ी कार्रवाई, 45 हजार घनफीट बालू जब्त जिला खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मौजा सोड़ो जारगोडीह में भी औचक निरीक्षण किया. यहां लगभग 45,000 घनफीट अवैध बालू भंडारण पाया गया. जांच के बाद इस बालू को भी विधिवत जब्त कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए बालू को जल्द ही ई-नीलामी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि प्रशासनी राजस्व को नुकसान न हो. नीमडीह में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन के निशान इसी अभियान के तहत जिला खनन विभाग की टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के मौजा झीमडी का भी निरीक्षण किया. यहां लाल टुंगरी, जो एकलव्य विद्यालय परिसर के पास स्थित है, वहां लौह अयस्क के अवैध उत्खनन से जुड़े तीन बड़े गड्ढे पाए गए. यह संकेत मिला है कि यहां काफी समय से चोरी-छिपे खनन किया जा रहा था. इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रशासन सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई इस पूरे मामले पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में कहीं भी अवैध खनन, भंडारण या परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामले में विनय चौबे रिमांड पर, साले से पूछताछ जारी आगे भी जारी रहेगा अभियान जिला प्रशासन के अनुसार, आने वाले दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में औचक निरीक्षण और छापेमारी जारी रहेगी. अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और प्रशासन को भारी राजस्व हानि होती है. इसी को देखते हुए प्रशासन अब इस पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है. अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या बालू भंडारण की जानकारी हो, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें. इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रांची में सरस्वती पूजा में बजा डीजे, स्त्री को हार्टअटैक The post Saraikela News: अवैध खनन भंडारण और परिवहन के खिलाफ चांडिल में बड़ी कार्रवाई, डीएमओ ने किया औचक निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top