Hot News

Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई वरुण-पुलकित की ‘राहु केतु’, इतना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से काई खास रिस्पांस नहीं मिला है. मूवी ने रिलीज के बाद से ही सिंगर डिजिट में कमाई की. कहानी फिल्म की बहुत अलग है, लेकिन फिर भी इसने लोगों को इम्प्रेस नहीं किया. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. अब हाल ये है कि ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर के अंत की ओर है. फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई फिल्म ‘राहु केतु’

‘राहु केतु’ ने अपने पहले हफ्ते में 5.50 करोड़ का कलेक्शन करके एक औसत शुरुआत की थी. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और 25 लाख पर सिमट गई. हिंदुस्तान में इसका कुल नेट कलेक्शन 5.75 से 5.80 करोड़ है. विपुल विग निर्देशित फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू नहीं मिला. अगर फिल्म की शुरुआत धमाकेदार होती, तो शायद बॉक्स ऑफिस के नतीजे अलग हो सकते थे. फिल्म के खराब प्रदर्शन का एक बड़ा कारण ‘बॉर्डर 2’ भी रही, जिसने इसका सफाया बॉक्स ऑफिस से कर दिया.

फिल्म के कलाकार

फिल्म की कहानी लेखक चुरू लाल से शुरू होती है, जिसकी एक मैजिकल बुक से दो किरदार जन्म लेते हैं. इन दो किरदारों के आस-पास कहानी घूमती है. फिल्म में पुलकित और वरुण के साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, अमित सियाल और सुमित गुलाटी जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिलहाल फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आई है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर जब फिल्म आएगी, तब इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा

The post Rahu Ketu Lifetime Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई वरुण-पुलकित की ‘राहु केतु’, इतना रहा लाइफटाइम कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top