Hot News

March 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या CS को पीछे छोड़ देगी ये इंजीनियरिंग ब्रांच, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड

Automobile Engineering: आज के समय में ज्यादातर स्टूडेंट्स BTech में कंप्यूटर साइंस (CS) को सबसे बेहतर ब्रांच मानते हैं. इसकी वजह आईटी सेक्टर में मिलने वाली अच्छी सैलरी और नौकरी के मौके हैं. लेकिन टेक्नोलॉजी के तेजी से बदलते दौर में कुछ दूसरी इंजीनियरिंग ब्रांच भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इन्हीं में से एक है Automobile Engineering. इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट कार और ऑटोमेशन जैसी नई टेक्नोलॉजी के कारण इस फील्ड में एक्सपर्ट इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि आने वाले समय में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग कई मामलों में CS को भी टक्कर दे सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग ब्रांच क्या है. Automobile Engineering क्या है? Automobile Engineering इंजीनियरिंग की वह ब्रांच है, जिसमें कार, बाइक, ट्रक और अन्य वाहनों के डिजाइन, प्रोडक्शन, टेस्ट और मेंटेनेंस के बारे में पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को इंजन टेक्नोलॉजी, वाहन डिजाइन, फ्यूल सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. क्यों बढ़ रही है ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की डिमांड? इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता बाजार पूरी दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की ओर बढ़ रही है. हिंदुस्तान में भी कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कार और बाइक बना रही हैं. इसके लिए स्किल्ड ऑटोमोबाइल इंजीनियरों की जरूरत बढ़ रही है. नई टेक्नोलॉजी का यूज आज की कारें पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गई हैं. इनमें AI, सेंसर और ऑटोमेशन जैसी टेक्नीक का यूज हो रहा है. इन टेक्नोलॉजी को डेवलप करने में ऑटोमोबाइल इंजीनियर मेन रोल निभाते हैं. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का विस्तारहिंदुस्तान दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक बन चुका है. नई कंपनियों और स्टार्टअप्स के आने से इस सेक्टर में नौकरी के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं. इस ब्रांच में करियर के अवसर Automobile Engineering करने के बाद स्टूडेंट्स कई फील्ड में जैसे ऑटोमोबाइल कंपनियां, इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियां, रिसर्च और डेवलपमेंट, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल सर्विस सेक्टर काम कर सकते हैं. इस सेक्टर में पढ़ाई करने स्टूडेंट्स को की बड़ी कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki, Hyundai Motor Company औरToyota में काम करने का मौका मिलता है. टॉप कॉलेज अगर कोई स्टूडेंट्स ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहता है, तो हिंदुस्तान के कुछ पॉपुलर इंजीनियरिंग कॉलेज है. जहां इस सेक्टर में बेहतरीन पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. नीचे टॉप कॉलेजोन के नाम दिए गए हैं- IIT दिल्ली IIT मद्रास Anna यूनिवर्सिटी PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी यह भी पढ़ें: AI एक्सपर्ट बनने का मौका, 12वीं के बाद ऐसे करें तैयारी The post क्या CS को पीछे छोड़ देगी ये इंजीनियरिंग ब्रांच, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही?

Apple ने हाल ही में अपने नये iPhone 17 सीरीज में एक किफायती विकल्प iPhone 17e पेश किया है. यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में Apple का लेटेस्ट इकोसिस्टम अपनाना चाहते हैं. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 17 अधिक प्रीमियम फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है. दोनों ही स्मार्टफोन A19 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट से लैस हैं, लेकिन डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. कीमत और उपलब्धता हिंदुस्तान में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 (256GB) है, जबकि इसका 512GB वेरिएंट ₹84,900 में मिलेगा. यह 11 मार्च से सेल पर उपलब्ध होगा. दूसरी ओर, iPhone 17 की कीमत ₹82,900 (256GB) से शुरू होती है और इसका 512GB मॉडल ₹1,02,900 तक जाता है. डिजाइन और डिस्प्ले दोनों फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक के साथ IP68 रेटिंग दी गई है. iPhone 17e: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस. iPhone 17: 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, ProMotion 120Hz, Always-On डिस्प्ले और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस. कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों ही मॉडल्स A19 चिप और iOS 26 पर चलते हैं. iPhone17e: सिंगल 48MP रियर कैमरा, 12MP फ्रंट कैमरा. iPhone 17: डुअल कैमरा सेटअप- 48MPFusion मेन कैमरा + 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 18MP फ्रंट कैमरा. iPhone 17 का कैमरा सिस्टम ज्यादा वर्सटाइल है और मैक्रो फोटोग्राफी और सेंटर स्टेज वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं देता है. बैटरी और चार्जिंग iPhone 17e: 26 घंटे वीडियो प्लेबैक, 20Wवायर्ड चार्जिंग, 15W MagSafe. iPhone 17: 30 घंटे वीडियो प्लेबैक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट- 10 मिनट चार्ज में 8 घंटे तक बैकअप. बजट कम है तो iPhone 17e सही अगर आप कम बजट में Apple का लेटेस्ट iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17e एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं, अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट, डुअल कैमरा और ज्यादा बैटरी बैकअप चाहिए तो iPhone 17 आपके लिए सही चुनाव होगा. यह भी पढ़ें: iPhone 17e vs iPhone 16e: दिखने में तो एक जैसे लेकिन फीचर्स में कौन आगे? देखें कंपैरिजन The post iPhone 17e vs iPhone 17: कौन सा मॉडल है आपके लिए सही? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 सालों के नीतीश युग का आज होगा अंत, 11 बजे सीएम नीतीश करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

Nitish Kumar: आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके इस नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं. संभावना इस बात की भी जताई जा रही है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नॉमिनेशन में भी वह शामिल हो सकते हैं. इस वक्त बिहार की नेतृत्व में काफी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. इसलिए बीजेपी एक एक कदम काफी फूंक फूंक कर रख रही है. वो कोई गलती नहीं करना चाहती है. नीतीश युग के अंत की शुरुआत! बिहार की नेतृत्व के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन करना काफी अहम नेतृत्वक घटना मानी जा रही है. इस नामांकन को बिहार में नीतीश युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है. चर्चा इस बात की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से यह फैसला उनके उम्र और स्वास्थ्य कारणों की वजह से लिया जा रहा है. मगर कार्यकर्ता इस फैसले से सहमत नहीं हैं. कार्यकर्ताओं में बेचैनी जदयू कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर भारी आक्रोश है. पार्टी के कार्यकर्ताओं की चिंता यह है कि पार्टी की बागडोर अब किसके हाथ में होगी. कार्यकर्ताओं का यह भी मानना है कि नीतीश के अलावा जदयू को संगठित रखने की क्षमता किसी और नेता में नहीं हैं. जेडीयू दफ्तर के बाहर मौजूद पुराने कार्यकर्ताओं में इस बात की चिंता है कि नीतीश कुमार के बाद अब पार्टी का क्या होगा! जिसे लेकर कार्यकर्ता विरोध और प्रदर्शन का भी मन बना रहे हैं. जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश Also Read: राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की जंग, क्या दीपक प्रकाश बनेंगे MLC? The post 20 सालों के नीतीश युग का आज होगा अंत, 11 बजे सीएम नीतीश करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार विधानसभा में मीडिया की एंट्री पर सख्ती,गेट नंबर 10 से आगे नो एंट्री, 5 मार्च के लिए आदेश

Bihar News: बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मीडिया प्रतिनिधियों की एंट्री केवल गेट संख्या 10 तक ही सीमित रहेगी. इसके आगे किसी भी पत्रकार को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सुरक्षा और कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. गेट नंबर 10 ही होगा मीडिया का एंट्री पॉइंट प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार, 5 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के लिए केवल गेट संख्या 10 ही एकमात्र प्रवेश द्वार होगा. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पत्रकारों को इस गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. विधानसभा के अन्य सभी द्वारों से मीडिया का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए यह ‘नो-गो ज़ोन’ तैयार किया गया है. सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’ या कवरेज पर पहरा? विधानसभा परिसर में अचानक बढ़ी इस सख्ती के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं. कई दिग्गज नेतृत्वक हस्तियों और वीवीआईपी (VVIP) मेहमानों का जमावड़ा होने वाला है। किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. हालांकि, मीडिया गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि क्या इतनी पाबंदी कवरेज को प्रभावित करेगी? प्रशासन का तर्क है कि यह फैसला केवल व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है. नियमों का उल्लंघन पड़ा तो होगी कार्रवाई प्रशासन ने न केवल रास्ते सीमित किए हैं, बल्कि सख्त लहजे में चेतावनी भी जारी की है. आदेश में कहा गया है कि जो भी मीडियाकर्मी निर्धारित नियमों या तय सीमा का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. पत्रकारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर गेट संख्या 10 पर पहुंचें और वहीं से अपनी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें. विधानसभा के आसपास सुरक्षा घेरा इतना कड़ा है कि हर आने-जाने वाले की गहन तलाशी ली जा रही है. प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी को असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. मीडिया संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. Also Read: बिहार राज्यसभा चुनाव: 4 विधायक वाले उपेंद्र कुशवाहा बने उम्मीदवार, 19 वाली LJP-R को मौका नहीं, जानिए NDA का प्लान The post बिहार विधानसभा में मीडिया की एंट्री पर सख्ती,गेट नंबर 10 से आगे नो एंट्री, 5 मार्च के लिए आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत से लौट रहा था ईरानी जहाज, अमेरिका ने टारपीडो हमला कर डुबोया, 87 की मौत, WW-2 के बाद सबसे घातक हमला

US Sank Iran Warship IRIS Dena: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल ने शिया देश ईरान पर हमले और तेज कर दिए हैं. हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena पर टॉरपीडो से हमला कर उसे डुबो दिया. इस हमले में कम से कम 87 नौसैनिकों की मौत हो गई. श्रीलंका की नौसेना के मुताबिक अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 32 लोगों को जीवित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि जहाज पर करीब 180 लोग सवार थे, जिनमें से कई अब भी लापता हैं. यह वही युद्धपोत है जो पिछले महीने हिंदुस्तानीय नौसेना के इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलान-2026 में भी शामिल हुआ था. सुबह भेजा था संकट संदेश ईरानी नौसेना के साउदर्न फ्लीट का मौज (मौज) श्रेणी का फ्रिगेट IRIS Dena स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे संकट संदेश भेजा था. उस समय जहाज श्रीलंका के शहर गाले से लगभग 40 समुद्री मील दूर समुद्र में मौजूद था. श्रीलंका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नौसेना और वायुसेना ने सुबह से ही बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पुष्टि की कि श्रीलंका के तट के पास मौजूद ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने निशाना बनाया था. उन्होंने दावा किया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोया है. पेंटागन की ओर से जारी एक वीडियो में हमले का दृश्य भी दिखाया गया है. वीडियो में युद्धपोत के पास एक बड़ा विस्फोट होता दिखाई देता है, जिससे जहाज का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद जहाज पानी से ऊपर उठता है और फिर पीछे की ओर से डूबने लगता है. अमेरिकी जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन ने कहा कि 1945 के बाद पहली बार अमेरिकी नौसेना की किसी फास्ट-अटैक पनडुब्बी ने एक दुश्मन युद्धपोत को एक ही एमके-48 टॉरपीडो से डुबो दिया. https://t.co/PiqQpVIrMu pic.twitter.com/Wc1e0B0um7 — Department of War 🇺🇸 (@DeptofWar) March 4, 2026 हिंदुस्तान से लौट रहा था ईरानी जहाज इस क्षेत्र में ईरानी नौसेना की मौजूदगी आम तौर पर कम ही रहती है. IRIS Dena हाल के दिनों में कई राजनयिक नौसैनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहा था. फरवरी में यह विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में शामिल हुआ था, जहां कई देशों के युद्धपोत एक साथ बंदरगाह पर खड़े थे. हिंदुस्तानीय नौसेना ने इसके आगमन पर औपचारिक स्वागत भी किया था. यह फ्रिगेट ईरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित माउंट डेना के नाम पर रखा गया था. ईरान में निर्मित यह युद्धपोत गश्त और युद्ध अभियानों के लिए डिजाइन किया गया था. इसमें एंटी-शिप मिसाइलें, नौसैनिक तोपें, टॉरपीडो लॉन्चर, हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड और आधुनिक रडार सिस्टम लगाए गए थे. सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार इसमें क़ादर एंटी-शिप मिसाइलें, 76 मिमी नौसैनिक तोप और टॉरपीडो सिस्टम जैसे हथियार मौजूद थे. ये भी पढ़ें:- इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, हिंदुस्तान से लूटा माल रखा गया था रणनीतिक रूप से अहम इलाका श्रीलंका का दक्षिणी समुद्री क्षेत्र दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों के करीब है, जो एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ते हैं. यहां से अमेरिका, चीन और हिंदुस्तान सहित कई देशों के नौसैनिक जहाज नियमित रूप से गुजरते हैं. श्रीलंका ने इस पूरे संघर्ष में तटस्थ रुख बनाए रखा है, लेकिन हिंद महासागर के प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों के बीच उसकी भौगोलिक स्थिति उसे रणनीतिक रूप से बेहद अहम बनाती है. श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपथ ने बताया कि जहाज से सुबह-सुबह संकट संदेश मिला था, लेकिन एक घंटे के भीतर जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो युद्धपोत पूरी तरह डूब चुका था. समुद्र की सतह पर केवल तेल का धब्बा दिखाई दे रहा था. यह हमला गाले से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में हुआ. ये भी पढ़ें:- ईरान के न्यूक्लियर बम बनाने का कोई सबूत नहीं… तो ट्रंप ने हमला क्यों किया? IAEA डीजी ने बताई तेहरान की गलती उन्होंने कहा कि यह इलाका हिंद महासागर में श्रीलंका के सर्च-एंड-रेस्क्यू क्षेत्र के भीतर आता है और उसी जिम्मेदारी के तहत बचाव अभियान चलाया गया. साथ ही श्रीलंका ने स्पष्ट किया कि वह इस संघर्ष में तटस्थ है और विवाद के समाधान के लिए बातचीत की अपील करता है. श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने यह भी कहा कि वे बचाव अभियान की कोई वीडियो फुटेज जारी नहीं करेंगे, क्योंकि इसमें किसी दूसरे देश की सेना शामिल है. The post हिंदुस्तान से लौट रहा था ईरानी जहाज, अमेरिका ने टारपीडो हमला कर डुबोया, 87 की मौत, WW-2 के बाद सबसे घातक हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 33 डिग्री पहुंचा पारा, 5 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में जिस मार्च में होली की हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होता था, वहां इस बार फरवरी बीतते ही सूरज आग उगलने लगा है. राज्य के कई हिस्सों में पारा 33 डिग्री के पार जा चुका है और दोपहर की धूप अब बदन झुलसाने लगी है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा. हालांकि 10 मार्च को सुपौल, अररिया, पूर्णिया किशनगंज और कटिहार में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. तपती गर्मी के बीच 10 मार्च को कुछ जिलों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली है. धूप तेज, तापमान 33 डिग्री के पार राज्य में दिन के समय धूप की तीखी तपिश लोगों को परेशान करने लगी है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. बीते 24 घंटों में बांका में सबसे ज्यादा 33.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में दोपहर के समय गर्मी साफ महसूस की जा रही है. ग्रामीण इलाकों में अभी भी सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी हुई है. #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/jeDQfovHJK — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) March 4, 2026 10 मार्च को इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 10 मार्च को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. बिहार के सीमांचल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम पलटी मारेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें. तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. एक सप्ताह के भीतर कई जिलों में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस साल का वेदर पैटर्न बेहद पेचीदा नजर आ रहा है. ला-नीना के कमजोर पड़ने और हिंद महासागर की तटस्थ स्थिति के कारण 2026 में मानसून का गणित बिगड़ सकता है. आशंका जताई जा रही है कि उत्तर बिहार जहां बाढ़ की चपेट में आ सकता है, वहीं दक्षिण बिहार को सूखे का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले दिनों में जल संकट गहराने की भी चेतावनी दी गई है. Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने बढ़ाई धाराएं, अब इस एंगल से भी होगी जांच The post बिहार में 33 डिग्री पहुंचा पारा, 5 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समुद्र नहीं, फिर भी कहलाता है सागर, क्या आप जानते हैं इसका नाम

Which Sea is known as the Lake Tiberias: मध्य-पूर्व का एक फेमस जलाशय (Reservoir) ऐसा है, जिसे हिस्ट्री, रीलिजन और भूगोल, तीनों तरीके से बहुत इम्पॉर्टेंट माना जाता है. सदियों से यह जगह सभ्यताओं के उत्थान और पतन का साक्षी रहा है. इसके आसपास प्राचीन नगर बसे, बिजनेस के रास्ते डेवलप हुए हैं. कई ऐतिहासिक घटनाएं भी घटी है. खास बात यह है कि यह जलाशय अपने एक नहीं, बल्कि कई नामों के कारण (Which Sea is known as the Lake Tiberias) जाना जाता है. अलग-अलग समय और भाषाओं में इसे अलग पहचान मिली. इसके कारण जनरल नॉलेज के सवालों में यह अक्सर पूछा जाता है. जियोग्राफिकल रूप से यह समुद्र नहीं, बल्कि मीठे पानी की झील है, फिर भी इसे सागर कहा जाता है. आइए जानते हैं कि किस सागर को लेक टिबेरियास (Which Sea is known as the Lake Tiberias) कहा जाता है.  कौन सा सागर Lake Tiberias के नाम से जाना जाता है?  लेक टिबेरियास दरअसल Sea of Galilee का ही दूसरा नाम है. यह एक मीठे पानी की झील है, जो Israel के उत्तरी भाग में स्थित है. इसके किनारे बसे शहर Tiberias के नाम पर ही इसे लेक टिबेरियास कहा जाता है. इसे  गैलीली सागर और किन्नरेट झील के नाम से जाना जाता है.  Which Sea is known as the Lake Tiberias: टिबेरियास नाम की उत्पत्ति कहां से हुई?  Tiberias नाम की उत्पत्ति रोमन काल से जुड़ी हुई है. यह शहर पहली सदी ईस्वी में रोमन शासक Herod Antipas द्वारा बसाया गया था. उन्होंने इस शहर का नाम उस समय के रोमन सम्राट Tiberius के सम्मान में रखा था. यह शहर लगभग 18 से 20 ईस्वी के आसपास बसाया गया. रोमन साम्राज्य के प्रभाव के कारण इसका नाम Tiberias रखा गया.  जियोग्राफिकल इम्पॉर्टेंस  यह दुनिया की सबसे निचली मीठी पानी की झीलों में से एक है. यह समुद्र तल से अलगभग 200 मीटर नीचे है. इस झील में पानी मुख्य रूप से जॉर्डन रिवर से आता है. इसके चारों ओर पहाड़ और खेत है, जिससे यह जगह सुंदर और उपजाऊ बनता है. इस सागर की लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है और चौड़ाई लगभग 13 किलोमीटर है.  यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा है एशिया का सबसे बड़ा Tulip गार्डन? पूरी दुनिया में है फेमस The post समुद्र नहीं, फिर भी कहलाता है सागर, क्या आप जानते हैं इसका नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इनवर्टर, नॉन-इनवर्टर और कनवर्टेबल AC: कौन है सबसे बेहतर?

दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी और भी तेज होगी. ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ रही है. लेकिन जब बाजार में नॉन-इनवर्टर, इनवर्टर और कनवर्टेबल जैसे कई विकल्प मौजूद हों, तो आम उपभोक्ता के लिए सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. आइए समझते हैं कि इनमें से कौन सा AC आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है. बिजली बिल और परफॉर्मेंस का फर्क नॉन-इनवर्टर AC में फिक्स्ड स्पीड मोटर होती है, जो बार-बार ऑन और ऑफ होती रहती है. इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है और बिल भी बढ़ जाता है. वहीं इनवर्टर AC में मोटर लगातार चलती है लेकिन स्पीड एडजस्ट होती रहती है. इससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी स्मूद रहती है. कनवर्टेबल AC: फ्लेक्सिबिलिटी का फायदा कनवर्टेबल AC असल में इनवर्टर टेक्नोलॉजी पर ही आधारित होता है, लेकिन इसमें एक अतिरिक्त फीचर मिलता है- टन कैपेसिटी एडजस्ट करने का. उदाहरण के लिए, 1.5 टन का AC जरूरत पड़ने पर 0.9 टन पर भी चलाया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि छोटे कमरे में बिजली की खपत और भी कम हो जाती है. किसके लिए कौन सा AC सही? कम बजट और कभी-कभी इस्तेमाल: नॉन-इनवर्टर AC रेगुलर इस्तेमाल और बिजली बचत: इनवर्टर AC फ्लेक्सिबिलिटी और स्मार्ट यूज़: कनवर्टेबल AC. दिल्ली-NCR जैसी जगहों पर जहां गर्मी लंबी और तेज होती है, इनवर्टर या कनवर्टेबल AC लेना ही सबसे समझदारी भरा विकल्प है. किसके लिए क्या सही? अगर आप लंबे समय तक AC का इस्तेमाल करने वाले हैं और बिजली बिल बचाना चाहते हैं, तो इनवर्टर या कनवर्टेबल AC ही बेस्ट चॉइसहै. कनवर्टेबल AC भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सबसे एडवांस विकल्प माना जा सकता है. यह भी पढ़ें: AC में कितना होना चाहिए सही गैस प्रेशर? जान लीजिए वरना हो सकते हैं स्कैम के शिकार यह भी पढ़ें: 99% हिंदुस्तानीय नहीं जानते किस नंबर पर चलाना चाहिए AC, जान गए तो छोड़ देंगे बिजली बिल की चिंता The post इनवर्टर, नॉन-इनवर्टर और कनवर्टेबल AC: कौन है सबसे बेहतर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ChatGPT हुआ और भी स्मार्ट: OpenAI ने पेश किया GPT 5.3 Instant

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार बदल रही है और इसी कड़ी में OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT के लिए नया मॉडल GPT 5.3 Instant लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पहले से ज्यादा सटीक जवाब देता है, गलतियों को कम करता है और बातचीत को और प्राकृतिक बनाता है. खास बात यह है कि यह मॉडल रोजमर्रा की बातचीत को तेज और भरोसेमंद बनाने के लिए तैयार किया गया है. यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव GPT 5.3 Instant को खासतौर पर उन शिकायतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिनमें यूजर्स को अनावश्यक रिजेक्शन, ओवर-विजिलेंट जवाब और बातचीत के असमान प्रवाह का सामना करना पड़ता था. नया मॉडल अब खतरनाक और सामान्य सवालों में फर्क बेहतर तरीके से कर पाता है, जिससे वैध प्रश्नों पर गलत तरीके से इनकार होने की संभावना कम हो गई है. वेब डेटा और नॉलेज बेस का मेल इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह वेब से मिलने वाली जानकारी को अपने नॉलेज बेस के साथ जोड़कर जवाब देता है. यानी अब यूजर्स को न सिर्फ तुरंत बल्कि संदर्भित और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी. इससे बातचीत ज्यादा सहज और उपयोगी बन जाती है. सटीकता और कम हुई गलतियां OpenAI ने बताया कि GPT 5.3 Instant को संवेदनशील क्षेत्रों जैसे मेडिसिन, लॉ और फाइनेंस में टेस्ट किया गया. नतीजों में पाया गया कि वेब ब्राउजिंग के दौरान गलत जानकारी (हैलुसिनेशन) 26.8% तक कम हुई, जबकि केवल इंटरनल नॉलेज पर आधारित जवाबों में यह कमी 19.7% रही. यूजर रिपोर्टेड फैक्चुअल एरर्स भी वेब ऐक्सेस के साथ 22.5% और बिना वेब ऐक्सेस के 9.6% तक घटे. टोन और बातचीत का अंदाज पहले कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि ChatGPT के जवाब या तो बहुत ज्यादा आश्वस्त करने वाले होते थे या अचानक खत्म हो जाते थे. GPT 5.3 Instant अब ज्यादा नैचुरल टोन में जवाब देता है. साथ ही, यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर टोन एडजस्ट करने का विकल्प भी मिलेगा. उपलब्धता और भविष्य की बात GPT 5.3 Instant अब सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध है.डेवलपर्स के लिए यह API में gpt-5.3-chat-latest नाम से मौजूद है. वहीं, पुराना GPT 5.2 मॉडल पेड यूजर्स के लिए जून 3, 2026 तक उपलब्ध रहेगा और उसके बाद रिटायर कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: अमेरिका में यूजर्स अपने फोन से क्यों डिलीट कर रहे हैं ChatGPT ऐप? जानें वजह यह भी पढ़ें: ChatGPT बना सबसे पॉपुलर AI टूल, 900M यूजर्स, 50M पेड सब्सक्राइबर्स The post ChatGPT हुआ और भी स्मार्ट: OpenAI ने पेश किया GPT 5.3 Instant appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top