Hot News

August 17, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल के तारापीठ में हादसा, होटल में लगी भीषण आग, अब तक पांच लोगों की जलकर मौत

Tarapith Hotel Fire : रामपुरहाट. पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह एक हादसा हुआ है. तारापीठ में एक दुखद घटना घटी. वहां के एक होटल में भीषण आग लग गई. ताजा समाचार के मुताबिक, आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. कुछ की मौत दम घुटने से हुई, कुछ आग में जलकर मर गए. समाचार है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्तृत समाचार के लिए बने रहें… The post बंगाल के तारापीठ में हादसा, होटल में लगी भीषण आग, अब तक पांच लोगों की जलकर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाग पंचमी पर सावन की तीसरी सोमवारी आज 17 अगस्त को, जानिए आज किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: आज 17 अगस्त 2026, सोमवार को नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का खास संयोग बन रहा है. जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल. मेष राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर मेष राशि वालों को शुभ अंक: 4 शुभ रंग: लाल वृषभ राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज वृषभ राशि वाले आपके अंदर आत्मविश्वास और धैर्य का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा. ऑफिस में किसी चुनौतीपूर्ण टास्क को पूरा करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी. व्यापार में ग्राहकों से बेहतर तरीके से पेश आने से मुनाफा और रिपुटेशन दोनों बढ़ेंगे. खर्चों को कंट्रोल करने के लिए बजट बनाना फायदेमंद रहेगा. घर के किसी पुराने विवाद को दूर करने की पहल होगी। जीवनसाथी का साथ आपको सपोर्ट देगा. शुभ अंक: 7 शुभ रंग: बादामी मिथुन राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर राशिफल के अनुसार मिथुन राशि वालों को जानने की ललक और सीखने की इच्छा आज आपको नया रास्ता दिखाएगी. काम की जगह किसी सीनियर व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. बिज़नेस में डिजिटल या ऑनलाइन मार्केटिंग से अच्छा चलेगा. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू देने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहेगा. दोस्तों के साथ भविष्य की किसी प्लानिंग पर बातचीत होगी और यात्रा के योग भी हैं. शुभ अंक: 2 शुभ रंग: हरा कर्क राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर कर्क राशि वाले घर के कामकाज और जिम्मेदारियों को निभाने में आपको खास तृप्ति महसूस होगी. नौकरी में आपके काम करने के अंदाज से बॉस प्रभावित होंगे. धंधे में पुराने और नियमित ग्राहकों की वजह से कमाई स्थिर रहेगी. परिवार के बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन साबित होगी. घर पर किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी हो सकती है. मानसिक शांति बनी रहेगी. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सफेद सिंह राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास और काम करने का अंदाज आज आपको एक नई पहचान दिलाएगा. ऑफिस की किसी अहम मीटिंग में आपकी राय को वरीयता दी जाएगी. व्यवसाय में किसी बड़ी कंपनी या हाई-प्रोफाइल क्लाइंट से जुड़ने का मौका आएगा. सोशल लाइफ में आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी. परिवार में किसी की कामयाबी से माहौल खुशनुमा होगा. विनम्रता बनाए रखें, इससे सम्मान और बढ़ेगा. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: रुपहला कन्या राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज कन्या राशि वालों की एनालिटिकल (विश्लेषणात्मक) सोच आज आपको बड़ी कामयाबी दिला सकती है. ऑफिस में पेंचिदा फाइलें, ऑडिट या तकनीकी काम बिना भटके पूरे होंगे. बिज़नेस में खर्चों में कटौती और बेहतर मैनेजमेंट से प्रॉफिट मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में एक नया जुनून आएगा. घर पर बैंकिंग या जरूरी कागजाती काम पूरे होंगे. सेहत ठीक है, बस बीच में आराम जरूर लें. शुभ अंक: 1 शुभ रंग: हल्का जैतूनी ये भी पढ़ें: आज 17 अगस्त का नाग पंचमी राशिफल: लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए किस राशि को करना होगा कौन-सा खास उपाय? तुला राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज तुला राशि वालों का दिन उनके रिश्तों से लाभ दिलाने वाला रहेगा. नौकरी में किसी प्रभावशाली शख्स का हाथ सिर पर रहेगा. व्यापार में नई पार्टनरशिप या डील फाइनल होने के चांस हैं. आर्ट, डिजाइनिंग या मीडिया से जुड़े लोगों को ब्रेक मिल सकता है. पति-पत्नी के बीच प्यार और गहरा होगा. धन लेनदेन में जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर कदम उठाएं. शुभ अंक: 8 शुभ रंग: गुलाबी वृश्चिक राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज वृश्चिक राशि वालों की कठिनाइयों में भी धैर्य और आत्मसंयम आपको मजबूत बनाए रखेंगे. ऑफिस में किसी गोपनीय या सीक्रेट प्रोजेक्ट पर काम करने का ऑफर मिल सकता है. बिज़नेस में मार्केट के कम्पटीशन को पीछे छोड़ने वाली आपकी स्ट्रैटेजी कामयाब होगी. फाइनेंस में रिस्क लेने से बचें. घर के किसी पुराने मतभेद का हल निकल सकता है. अपनी एनर्जी का सही इस्तेमाल करें. शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सुनहरा धनु राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज धनु राशि वालों के लिए आज नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे. शिक्षा, विदेश यात्रा और प्रकाशन से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा। जॉब में नई रिस्पॉन्सिबिलिटी मिलेगी, जो सीखने का अच्छा मौका देगी. व्यापार में दूसरे शहरों से जुड़े लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे. परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा का प्लान बन सकता है. पॉजिटिव सोच ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: गेरुआ मकर राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज मकर राशि वालों की मेहनत और अनुशासन आज भविष्य की एक मजबूत नींव रखेंगे. ऑफिस में आपके काम की क्वालिटी की तारीफ होगी. धंधे में प्रोडक्शन बढ़ाने या नई सिस्टम लगाने का आइडिया कारगर साबित होगा. मनी मैटर्स में सेविंग और इन्वेस्टमेंट दोनों का बैलेंस बनाए रखें. परिवार के लोग आपकी राय को अहमियत देंगे. सेहत के लिए एक्सरसाइज और पानी पीना ना भूलें. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: स्लेटी कुंभ राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज कुंभ राशि वालों की अलग और नई सोच आज सफलता के रास्ते खोलेगी. टेक्नोलॉजी, रिसर्च या डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हो सकती है. नौकरी में किसी नई टेक्निकल सिस्टम पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा. बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाना फायदेमंद रहेगा. दोस्तों के साथ मिलकर कोई क्रिएटिव काम शुरू कर सकते हैं. बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से मन खुश होगा. शुभ अंक: 1 शुभ रंग: नीला मीन राशि आज सावन की तीसरी सोमवरी और नाग पंचमी के शुभ मौके पर आज मीन राशि वालों की क्रिएटिविटी और संवेदनशीलता लोगों के दिल जीत लेगी. साहित्य, संगीत, मेडिकल, काउंसलिंग या योग/आध्यात्मिकता से जुड़े लोगों के लिए दिन लकी रहेगा. ऑफिस में आपका कोऑपरेटिव स्वभाव सबको

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अशोकधाम मंदिर में हादसा, तार गिरने और भगदड़ से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

लखीसराय स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में सोमवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी. इसी दौरान शिवकुंड के समीप 11 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन विद्युत तार गिरने और अचानक मची भगदड़ की चपेट में आने से 7 स्त्री श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पूजा की कतार में अचानक मची अफरा-तफरी घटना के समय मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए स्त्री एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं. अचानक शिवकुंड के पास विद्युत तार टूटकर गिरने से परिसर में जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, विद्युत आपूर्ति काटी गई हादसे में झुलसे और भगदड़ में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में एंबुलेंस और निजी वाहनों से नजदीकी सदर अस्पताल भेजा गया. चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी ताकि किसी अन्य अनहोनी से बचा जा सके. डीएम और एडीएम का बयान: करंट की अफवाह और भगदड़ बनी मौत की वजह हादसे के बाद लखीसराय के जिलाधिकारी (डीएम) शैलेंद्र कुमार और अपर समाहर्ता (एडीएम) नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पत्रकारों को घटना की वस्तुस्थिति से अवगत कराया. प्रशासनिक अधिकारियों के मुख्य बिंदु: ट्रेनों का एक साथ आना: अशोकधाम हॉल्ट पर दोनों दिशाओं से एक साथ ट्रेनें आ गई थीं, जिससे हॉल्ट पर मौजूद कुछ युवकों ने तेजी से भाग-दौड़ शुरू कर दी. बिजली पोल और तार का टूटना: भाग-दौड़ के क्रम में एक बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिससे भीड़ में करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई. भगदड़ में गई जान: अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिकांश श्रद्धालुओं की जान करंट लगने से नहीं, बल्कि अफवाह के बाद मची भयानक भगदड़ और दबने के कारण गई है. जिला प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और मंदिर परिसर व आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है. The post अशोकधाम मंदिर में हादसा, तार गिरने और भगदड़ से 7 स्त्री श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

​7 बार केदारनाथ का पुण्य, कबीर का ज्ञान और जलती चिताएं…बनारस के इन 5 घाटों की कहानियां आपको हैरान कर देंगी

Famous Ghats in Varanasi: काशी के घाट केवल सीढ़ियां नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और जीवन-मृत्यु का संगम हैं. दशाश्वमेध की आरती से लेकर मणिकर्णिका की चिताओं तक, इन 5 घाटों की अनोखी कहानियां जानें. The post ​7 बार केदारनाथ का पुण्य, कबीर का ज्ञान और जलती चिताएं…बनारस के इन 5 घाटों की कहानियां आपको हैरान कर देंगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात में फोन चलाने की आदत नहीं छूट रही? नींद सुधारने के लिए आजमाएं ये 2 आसान तरीके

How to Stop Using Phone at Night: आजकल सोने से पहले फोन देखना लोगों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन गया है. कोई सोशल मीडिया चेक करता है, तो कोई न्यूज पढ़ते-पढ़ते रील्स देखने लगता है. शुरुआत में यह कुछ मिनटों का ब्रेक लगता है, लेकिन कई बार यही आदत देर रात तक जागने की वजह बन जाती है. लगातार स्क्रीन पर स्क्रॉल करने की इस आदत को डूमस्क्रॉलिंग कहा जाता है. डूमस्क्रॉलिंग खासकर रात के समय परेशानी बढ़ा सकती है. लगातार नए पोस्ट, वीडियो और समाचारें देखने से दिमाग को आराम देने के बजाय वह लगातार नई जानकारी प्रोसेस करता रहता है. ऐसे में सोने का समय आगे खिसक सकता है और अगले दिन नींद पूरी न होने की वजह से सुस्ती महसूस हो सकती है. अगर आप भी रात में फोन छोड़ नहीं पाती हैं, तो अपनी डिजिटल रूटीन में ये दो छोटे बदलाव करके देख सकती हैं. फोन की स्क्रीन को कर दें ब्लैक एंड व्हाइट फोन को कम आकर्षक बनाने के लिए रात में ग्रेस्केल फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे स्क्रीन पर मौजूद रंग हटकर डिस्प्ले ब्लैक एंड व्हाइट दिखाई देने लगती है. इसका मकसद फोन को पूरी तरह छोड़ना नहीं, बल्कि उसे कम आकर्षक बनाना है. सोने से कुछ समय पहले यह फीचर ऑन करके जरूरी काम निपटाने के बाद फोन को एक तरफ रख दें. धीरे-धीरे यह आपकी रात की स्क्रीन-टाइम आदत को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. बेडरूम में बनाएं ‘फोन पार्किंग स्पॉट’ फोन को बिस्तर के पास रखने की बजाय सोने से पहले उसके लिए एक तय जगह बना लें. यह जगह बेड से इतनी दूर हो कि लेटे-लेटे हाथ बढ़ाकर फोन उठाना आसान न हो. अगर फोन का इस्तेमाल अलार्म के लिए करती हैं, तो अलग अलार्म क्लॉक रखना बेहतर विकल्प हो सकता है. इस छोटे से बदलाव का फायदा यह है कि रात में अचानक नींद खुलने पर तुरंत नोटिफिकेशन देखने या सोशल मीडिया खोलने का मौका कम हो जाता है. रात में फोन से दूरी बनाने की आदत डालें याद रखें, बेहतर नींद के लिए सिर्फ जल्दी बिस्तर पर जाना काफी नहीं है. सोने से पहले दिमाग और आंखों को डिजिटल ब्रेक देना भी जरूरी है. इसलिए रात की शुरुआत से ही फोन के इस्तेमाल की सीमा तय करें और धीरे-धीरे स्क्रीन से दूरी बनाने की आदत डालें. यह भी पढ़ें: रातभर नहीं आई अच्छी नींद? अगले दिन खुद को ऐसे करें जल्दी रिकवर The post रात में फोन चलाने की आदत नहीं छूट रही? नींद सुधारने के लिए आजमाएं ये 2 आसान तरीके appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top