Hot News

समस्तीपुर मंडल के लहेरियासराय स्टेशन पर जोगबनी–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर–पटना नमो भारत रैपिड रेल के ठहराव को मिली मंजूरी

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने 02 अक्टूबर से नमो हिंदुस्तान रैपिड रेल और 05 अक्टूबर से इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का लिया निर्णय

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा एवं स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत लहेरियासराय स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण जोड़ी ट्रेनों के प्रायोगिक/नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके तहत गाड़ी संख्या 13211/13212 जोगबनी– दानापुर–जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 94803/94804 जयनगर–पटना–जयनगर नमो हिंदुस्तान रैपिड रेल अब लहेरियासराय स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी।

ट्रेनों के ठहराव का विस्तृत समय-सारणी एवं विवरण:

* (1) गाड़ी संख्या 13211 जोगबनी–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

* ठहराव स्टेशन: लहेरियासराय

* आगमन: 10:01 बजे प्रस्थान: 10:03 बजे

* प्रभावी तिथि (यात्रा प्रारंभ होने की तिथि): 05.10.2026

* गाड़ी संख्या 13212 दानापुर – जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस

* ठहराव स्टेशन: लहेरियासराय

* आगमन: 10:43 बजे प्रस्थान: 10:45 बजे

* प्रभावी तिथि (यात्रा प्रारंभ होने की तिथि): 05.10.2026

* (2) गाड़ी संख्या 94803 जयनगर – पटना नमो हिंदुस्तान रैपिड रेल

* ठहराव स्टेशन: लहेरियासराय

* आगमन: 06:28 बजे प्रस्थान: 06:30 बजे

* प्रभावी तिथि (यात्रा प्रारंभ होने की तिथि): 02.10.2026

* गाड़ी संख्या 94804 पटना – जयनगर नमो हिंदुस्तान रैपिड रेल

* ठहराव स्टेशन: लहेरियासराय

* आगमन: 21:38 बजे प्रस्थान: 21:40 बजे

* प्रभावी तिथि (यात्रा प्रारंभ होने की तिथि): 02.10.2026

लहेरियासराय स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय यात्रियों, दैनिक यात्रियों, व्यवसायियों तथा छात्र-छात्राओं को पटना, दानापुर, जोगबनी और जयनगर की आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top