Hot News

September 6, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Venus Transit: 85 दिन तक मिलेगा राजसी ठाटबाट, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आएंगे 5 राशि वालों के सुनहरे दिन

Venus Transit 5 Lucky Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है. शुक्र 11 सितंबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 24 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करेगा. वक्री चाल के दौरान शुक्र 5 दिसंबर को रात 11 बजकर 06 मिनट तक स्वाती नक्षत्र में फिर से सीधी चाल में आ जाएगा. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 85 दिन तक किन 5 राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और राजसी ठाटबाट का अवसर देगा. वृषभ राशि आर्थिक उन्नति के कई अवसर मिलेंगे. कारोबार में धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. अविवाहित जातकों को शादी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों की दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. ये भी पढ़ें: 7 सितंबर को कन्या राशि में बुध का गोचर, बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, नौकरी-कारोबार में लाभ के योग सिंह राशि धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध पहले से और मधुर और प्रगाढ़ होगा. प्रेमी या प्रेमिका से आकर्षक उपहार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मीडिया जगत में काम करने वाले जातकों की तरक्की की प्रशंसा होगी. दांपत्य जीवन में साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे. तुला राशि कला के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को राजसी ठाटबाट का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी दूर होगी. संपत्ति में वृद्धि के तीन-चार योग बनेंगे. जीवन में ऐश्वर्य बढ़ेगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशसमाचारी मिलेगी. वृश्चिक राशि भौतिक सुख के साधनों वृद्धि होगी. बिजनेस पार्टनर से आर्थिक लाभ के स्रोत बनेंगे. धन से जुड़ी समस्या दूर होगी. नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से धन लाभ और ऐश्वर्य की सुविधा प्राप्त होगी. शादीशुदा जातकों को संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा. ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि का ‘षडाष्टक योग’ 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना? मीन राशि नौकरी या व्यापार से जुड़े कार्यों में आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. माता-पिता या किसी रिश्तेदार से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. संपत्ति में इजाफा होगा. साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों का धन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ यादगार यात्रा पर जा सकते हैं. The post Venus Transit: 85 दिन तक मिलेगा राजसी ठाटबाट, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आएंगे 5 राशि वालों के सुनहरे दिन appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पाइलिंग मजदूर की संदिग्ध मौ”त, परिजनों ने लगाया मारपीट कर ह”त्या का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन | थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बरूना रसलपुर वार्ड संख्या-6 में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी स्व. राम प्रसाद दास के 33 वर्षीय पुत्र मुकेश दास के रूप में हुई है। मुकेश अपने ससुराल रसलपुर में रहकर मजदूरी करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, मुकेश गांव के ही ठेकेदार रंजीत दास के साथ पाइलिंग का काम करने के लिए 30 अगस्त को पटना गए थे। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों का कहना है कि 5 सितंबर की रात दो बाइक सवार युवक मुकेश को गंभीर और बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। इनमें एक की पहचान शिवा के रूप में बताई गई है। मुकेश की हालत गंभीर देख परिजनों ने इलाज शुरू कराया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मुकेश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश अपने पीछे पुत्र रितेश कुमार (6), पुत्री ऋतु कुमारी (4) और एक नवजात शिशु को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, 112 की टीम लीडर रविंद्र प्रसाद यादव भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

समस्तीपुर

मनिका में मृ”तक के परिजनों से मिले उपमुख्यमंत्री, दी सांत्वना

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के मनिका गांव में जदयू नेता के पिता रामदयाल सहनी के निधन की सूचना पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी रविवार को उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिजन के निधन से उत्पन्न पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत से काम लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में अपनों को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना ही सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत रामदयाल सहनी के जीवन और सामाजिक व्यवहार को लेकर भी परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। मौके पर जदयू एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इनमें रामाश्रय प्रसाद, दिनेश झा, हरेराम सहनी, अमित सिंह, पिंटू सहनी, मुकेश कुमार, सुधीर झा सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 20 LIVE: कनिका मान को पहले ही दिन पसंद नहीं आया ये कंटेस्टेंट, शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Bigg Boss 20 LIVE: बस कुछ घंटे और फिर शुरू होने वाली है, किचन, बेड और बाथरूम ड्यूटीज को लेकर लड़ाईयां… घर में जब एक साथ कई सेलेब्स पहुंचेंगे, तो क्लैश होना नॉर्मल है और फैंस इस देखकर एंजॉय करेंगे. इस सीजन में कई फेमस स्टार्स आने वाले है, जिसमें कनिका मान, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, आसिफ खान, अरिश्फा खान, माही विज, ईशा रिखी, लव गिल, रिया अहीर शामिल है. बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर LIVE देखें यहां. The post Bigg Boss 20 LIVE: कनिका मान को पहले ही दिन पसंद नहीं आया ये कंटेस्टेंट, शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प… हम फंसे हैं’

Delhi Building Collapse : हादसे के बाद 30 से 50 छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे के नीचे दबे कुछ छात्र फोन कर मदद मांगने लगे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव दल राहत कार्य में जुट गए. बचाव दल मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. अब तक कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि इमारत गिरने के बाद अभी भी कई लोग मलबे के अंदर फंसे हुए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की समाचार के अनुसार, उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों के फोन भी आ रहे हैं. बचाव दल लगातार उनके संपर्क में हैं और अंदर फंसे लोगों से बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हों, यही दुआ है. मलबे के अंदर से फोन कॉल आई : प्रोफेसर रजनी अब्बी दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस की निदेशक प्रोफेसर रजनी अब्बी ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि मलबे के अंदर कितने छात्र फंसे हैं. किसी के पास छात्रों की सही संख्या की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों को अपने यहां रहने वाले छात्रों की जानकारी जुटाने को कहा गया है. साथ ही, छात्रों को वापस कॉलेज बुलाया जा रहा है. रजनी अब्बी ने बताया कि मलबे के अंदर से फोन और वीडियो कॉल भी आई है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यही है कि अंदर फंसे सभी छात्र सुरक्षित बाहर निकलें. दोपहर करीब 1 बजे अचानक पूरी इमारत ढह गई एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस पुरानी इमारत में पीजी चलता था. हाल ही में उसके बेसमेंट में काम कराया जा रहा था. बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी भर गया और दोपहर करीब 1 बजे अचानक पूरी इमारत ढह गई. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, एक कमरे में आमतौर पर कम से कम दो छात्र रहते थे, इसलिए उनका अनुमान है कि इमारत में 30 से 40 छात्र हो सकते थे. उन्होंने बताया कि इमारत में पीलर भी नहीं थे, क्योंकि इसे सत्य निकेतन कॉलोनी बसने के शुरुआती दौर में बनाया गया था. हालांकि, बेसमेंट में खुदाई हो रही थी या नहीं, यह वह पक्के तौर पर नहीं कह सकते, लेकिन वहां काम चल रहा था, इसकी पुष्टि है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्थानीय जांच में पता चला कि यह करीब 40 से 50 साल पुरानी इमारत थी. इसमें बेसमेंट के अलावा पांच मंजिलें थीं और इसे पीजी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था. हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. हादसे में एक की मौत 50 साल पुरानी इमारत पांच मंजिला थी. इमारत में लड़कों का हॉस्टल चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, अब तक छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जिनमें एक को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच लोगों को जिंदा बचा लिया गया. स्थानीय लोगों का दावा है कि अभी भी करीब 40 से 50 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं. इमारत में बेसमेंट के अलावा पांच मंजिलें थीं. The post Delhi Building Collapse : मलबे के नीचे से आई छात्रों की आवाज, ‘हेल्प… हम फंसे हैं’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Building Collapse: 1 की मौत, 2 गंभीर; मालिक आनंद बंसल पर FIR, कैसे ढही 15 कमरों वाली बिल्डिंग?

Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर छात्रों के पीजी के रूप में इस्तेमाल की जा रही पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था. इमारत के मालिक आनंद बंसल पर FIR दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन इमारत हादसे में मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि इमारत में एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं, जिनका इस्तेमाल PG के तौर पर हो रहा था. हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. अब तक छह लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जबकि राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है. दोपहर 1.34 बजे मिली थी हादसे की सूचना दिल्ली पुलिस के अनुसार साउथ कैंपस थाने को दोपहर करीब 1.34 बजे नानकपुरा गुरुद्वारे के पास इमारत गिरने की सूचना मिली. इसके बाद स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की. संकरी गलियों की वजह से बचाव वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा. AIIMS में दो घायलों की हालत गंभीर AIIMS के सूत्रों के मुताबिक हादसे के बाद अस्पताल लाए गए लोगों में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई है. एक बचावकर्मी को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जिसे बाद में छुट्टी दे दी गई. पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे या घायल लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है. Hostel Days के नाम से चल रही थी इमारत अधिकारियों के मुताबिक ढही हुई इमारत को Hostel Days के नाम से जाना जाता था. सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के नजदीक है और यहां बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं. स्थानीय निवासी राजेन छेत्री के मुताबिक इमारत में करीब 15 कमरे थे और एक कमरे में दो से तीन छात्र रहते थे. यहां रहने वाले कई छात्र आसपास के दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पढ़ते थे. चश्मदीद ने बताया बेसमेंट में चल रहा था काम एक चश्मदीद के मुताबिक सत्य निकेतन की पुरानी PG बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था और बारिश के बाद वहां पानी भर गया था. उनका दावा है कि इमारत काफी पुरानी थी और उसमें पांच-छह मंजिलें थीं. उन्होंने करीब 30 से 40 छात्रों के रहने की आशंका जताई. हालांकि इमारत गिरने की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. 20 साल से ज्यादा पुरानी बताई जा रही इमारत स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत करीब 20 साल पुरानी थी. इलाके की एक निवासी ने दावा किया कि लंबे समय से इमारत की ठीक से देखभाल नहीं हुई थी. उन्होंने यह भी कहा कि सत्य निकेतन की कई इमारतों को PG में बदल दिया गया है और कई मकान मालिक खुद वहां नहीं रहते. कैसे ढही सत्य निकेतन की इमारत? दिल्ली पुलिस के मुताबिक हादसे के समय इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था. इमारत में एक बेसमेंट और उसके ऊपर पांच मंजिलें थीं. स्थानीय लोगों और चश्मदीदों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण बेसमेंट में पानी जमा हो गया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत करीब 20 साल पुरानी थी और इसे PG के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि इमारत के नीचे के हिस्से और पिलर कमजोर थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बेसमेंट का काम, पानी भरना या कमजोर ढांचा-इनमें से हादसे की सही वजह क्या थी, इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा. वीकेंड नहीं होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था एक चश्मदीद ने बताया कि वीकेंड होने के कारण कई छात्र अपने घर गए हुए थे. उनका कहना है कि अगर हादसा किसी कामकाजी दिन हुआ होता तो इमारत में ज्यादा छात्र मौजूद हो सकते थे और नुकसान कहीं अधिक हो सकता था. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने 20 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई है. Also Read: Video : दिल्ली में इमारत गिरी, प्रत्यक्षदर्शी बोला- लगा जैसे भूकंप आ गया हो, मेरा दोस्त मलबे में फंसा है The post Delhi Building Collapse: 1 की मौत, 2 गंभीर; मालिक आनंद बंसल पर FIR, कैसे ढही 15 कमरों वाली बिल्डिंग? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Duleep Trophy Final: वैभव के आउट होंने के बाद नंबर 3 पर खेलने उतरे शिखर, फाइनल में खेली 85 रन की पारी

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए 21 साल के शिखर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन की पारी स्पोर्ट्सी. वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शिखर ने 120 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. नंबर-3 पर उतरे शिखर ईस्ट जोन ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पारी की शुरुआत 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी की. वैभव के 44 रन बनाकर आउट होने के बाद शिखर मोहन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. शिखर ने क्रीज पर आते ही संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपनी पारी को लगातार आगे बढ़ाया. उन्होंने 120 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले. उनकी पारी ने ईस्ट जोन को फाइनल में मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाने में मदद की. शतक से 15 रन दूर रह गए शिखर शिखर जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे उनके शतक की उम्मीद बढ़ गई थी. हालांकि, वह सेंचुरी पूरी करने से 15 रन दूर रह गए. पारी के 53वें ओवर की दूसरी गेंद पर चामा वी मिलिंद ने शिखर को बोल्ड कर दिया. मिलिंद की गेंद ने शिखर के डिफेंस को भेदते हुए स्टंप्स बिखेर दिए. इस तरह शिखर 85 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सकर पवेलियन लौटे. फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनकी यह पारी घरेलू क्रिकेट में उनकी बढ़ती पहचान को दिखाती है. ये भी पढ़ें: Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिराज की गेंद पर जड़े लगातार तीन बाउंड्री, एक ओवर में बटोरे 14 रन विराट सिंह की जगह मिली टीम में जगह शिखर मोहन को दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन में विराट सिंह की जगह शामिल किया गया था. उनके लिए यह बड़ा मौका था और उन्होंने नंबर-3 पर उतरकर इसका पूरा फायदा उठाया. फाइनल में 85 रन की पारी स्पोर्ट्सने के बाद शिखर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी क्षमता का एक और मजबूत उदाहरण पेश किया है. कौन हैं शिखर मोहन? शिखर मोहन झारखंड के रांची से आने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उनका जन्म 18 मई 2005 को रांची में हुआ था. घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले शिखर ने 15 अक्टूबर 2025 को तमिलनाडु के खिलाफ कोयंबटूर में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने झारखंड के लिए पारी की शुरुआत की और 25 गेंदों में 10 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान मजबूत की. ये भी पढ़ें: Cricket Brothers: मैदान पर धमाल मचा रही हैं भाइयों की ये जोड़ियां, जानिए कौन-कौन हैं शामिल पहले रणजी सीजन में बनाए 613 रन शिखर ने अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में झारखंड के लिए 8 मैच स्पोर्ट्से. इस दौरान 12 पारियों में उनके बल्ले से 613 रन निकले. उन्होंने एक दोहरा शतक, एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए. हालांकि, 2025-26 रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. जमशेदपुर में स्पोर्ट्से गए इस मुकाबले में शिखर ने दोनों पारियों में क्रमशः 4 और 2 रन बनाए थे. फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में भी शानदार रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी के अलावा शिखर मोहन ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. वह अब तक 7 लिस्ट ए मुकाबले स्पोर्ट्स चुके हैं और उनके नाम 391 रन दर्ज हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 55 से ज्यादा का है, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनका औसत करीब 56 रन है. दलीप ट्रॉफी फाइनल में 85 रन की पारी उनके घरेलू करियर में एक और अहम प्रदर्शन के रूप में जुड़ गई है. ये भी पढ़ें: EZ vs SZ Duleep Trophy Final Day 1: वैभव-ईश्वरन की अच्छी शुरुआत के बाद ईशान किशन ने जड़ा शतक, पहले दिन ईस्ट जोन 385/4 The post Duleep Trophy Final: वैभव के आउट होंने के बाद नंबर 3 पर स्पोर्ट्सने उतरे शिखर, फाइनल में स्पोर्ट्सी 85 रन की पारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 20 LIVE: बस कुछ घंटे और… फिर शुरू होगा बिग बॉस 20 का जबरदस्त खेल, किचन-बेड ड्यूटीज पर भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20 LIVE: बस कुछ घंटे और फिर शुरू होने वाली है, किचन, बेड और बाथरूम ड्यूटीज को लेकर लड़ाईयां… घर में जब एक साथ कई सेलेब्स पहुंचेंगे, तो क्लैश होना नॉर्मल है और फैंस इस देखकर एंजॉय करेंगे. इस सीजन में कई फेमस स्टार्स आने वाले है, जिसमें कनिका मान, आम्रपाली दुबे, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, आसिफ खान, अरिश्फा खान, माही विज, ईशा रिखी, लव गिल, रिया अहीर शामिल है. बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर LIVE देखें यहां. The post Bigg Boss 20 LIVE: बस कुछ घंटे और… फिर शुरू होगा बिग बॉस 20 का जबरदस्त स्पोर्ट्स, किचन-बेड ड्यूटीज पर भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 सितंबर को बदला रहेगा मौसम, उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दक्षिण में आंधी-तूफान का अलर्ट

West Bengal Weather Forecast 6-13 September 2026: हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र (अलीपुर, कोलकाता) ने अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है. रविवार को जारी स्पेशल बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area), बांकुड़ा से गुजर रहे मानसून ट्रफ और गुजरात से बांग्लादेश तक फैली ट्रफ रेखा के कारण बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी आ रही है. इसके प्रभाव से 7 से 9 सितंबर के दौरान दक्षिण बंगाल और 6 से 8 सितंबर के दौरान उत्तर बंगाल में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है. दक्षिण बंगाल में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? 6-7 सितंबर को पूर्वी बर्धमान, पश्चिमी बर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, नदिया, कोलकाता, हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 7-8 सितंबर को बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) की चेतावनी दी गयी है. बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिले में तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. 8-9 सितंबर को पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, हुगली, नदिया और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश हो सकती है. मुर्शिदाबाद, नदिया, बर्धमान और बीरभूम में तेज आंधी-तूफान का असर देखने को मिलेगा. 9-10 सितंबर को पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में भारी बारिश और पूरे दक्षिण बंगाल में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 10 से 13 सितंबर तक दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. ये भी पढ़ें: कल का मौसम : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट उत्तर बंगाल के लिए भारी वर्षा की चेतावनी 6-7 सितंबर को अलीपुरदुआर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (07-20 सेमी) हो सकती है. कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में भारी बारिश (07-11 सेमी) होने की संभावना है. पूरे उत्तर बंगाल में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 7-8 सितंबर को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग और कूचबिहार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. 8-9 सितंबर को जलपाईगुड़ी, मालदा और अलीपुरदुआर जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 9 से 11 सितंबर तक उत्तर बंगाल के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. 11 से 13 सितंबर तक जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में फिर भारी बारिश (07-11 सेमी) का दौर लौट सकता है. ये भी पढ़ें: मौसम विभाग का अलर्ट : दक्षिण बंगाल में कमजोर पड़ा डीप डिप्रेशन, फिर भी जारी रहेगा बारिश का दौर भारी वर्षा का असर और सुरक्षा की सलाह संभावित खतरे : खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका, निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव (Waterlogging) के साथ-साथ फसलों एवं बागवानी को नुकसान पहुंचने की संभावना है. वर्षा-वज्रपात के समय क्या करें, क्या न करें? खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों (पक्के मकानों) में शरण लें. पेड़ों, बिजली के खंभों, कच्चे मकानों और जल निकायों के पास रुकने से बचें. यात्रा करते समय यातायात नियमों और सलाह का पालन करें. ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! समुद्र में उठ सकती हैं ऊंची लहरें, जानें कोलकाता का मौसम The post 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 सितंबर को बदला रहेगा मौसम, उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दक्षिण में आंधी-तूफान का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रीतलाल यादव की जमानत याचिका अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- ट्रायल कोर्ट जल्द आरोप तय करें

Supreme Court rejected Reetlal Yadav’s bail plea : दानापुर के पूर्व राजद विधायक रीतलाल यादव की जमानत याचिका पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके बाद जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी पूर्व विधायक की जमानत खारिज कर दी. ट्रायल कोर्ट को जल्द आरोप तय करने का निर्देश दिया. पटना हाईकोर्ट के आदेश में दे सकता दखल तीन सितंबर 2026 को रीतलाल यादव से जुड़े मामले में सुनवायी हुई. पूर्व विधायक की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में पक्ष रखा. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मामले की सुनवाई की. कोर्ट ने कहा, ‘पटना हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल नहीं दे सकते हैं, जिसमें रीतलाल यादव की जमानत याचिका खारिज की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रीतलाल यादव की विशेष जमानत याचिका खारिज कर दी. जमानत खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया.कहा इस मामले में जल्द आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करें. आगे कहा कि आरोप तय होने की तारीख से अलगे एक साल में अगर ट्रायल में कोई प्रगति नहीं दिखेगी, तो रीतलाल यादव दोबारा पटना हाईकोर्ट से जमानत की याचिका मांग सकते हैं. फिलहाल राहत नहीं, ट्रायल में करना होगा सहयोग सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की अगली संभावना के साथ एक शर्त भी रखी है. अगर रीतलाल यादव एक साल बाद हाईकोर्ट में जमानत की मांग करते हैं, तो उन्हें ट्रायल को जल्द आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करना होगा. यानी अभी उन्हें जमानत नहीं मिली है, लेकिन अगर आरोप तय होने के बाद एक साल तक मुकदमे में पर्याप्त प्रगति नहीं होती है, तो उनके पास दोबारा हाईकोर्ट जाने का रास्ता खुला रहेगा. कपिल सिब्बल ने रखा रीतलाल यादव का पक्ष सुनवाई के दौरान रीतलाल यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं. कोर्ट की सुनवाई से जुड़ी रिपोर्ट में सिब्बल की ओर से पीठ के सामने अपनी बात रखने का भी जिक्र है. रिपोर्ट में उनकी एक टिप्पणी का हिस्सा सामने आया है, लेकिन उसका पूरा संदर्भ उपलब्ध नहीं है. जानिए क्या है पूरा मामला राजद के पूर्व विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ संगठित अपराध और रंगदारी के आरोपों से जुड़ा मामला है. अभियोजन पक्ष का आरोप है कि रीतलाल यादव अन्य लोगों के साथ एक संगठित गिरोह का हिस्सा रहे हैं. आरोप है कि रियल एस्टेट कारोबारियों और व्यवसायियों से को धमकाकर पैसे की मांग करते है. रंगदारी वसूलते हैं. जांच एजेंसियों ने यह आरोप भी लगाया है कि इन गतिविधियों के जरिए ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. हालांकि, ये सभी आरोप हैं और मामले में अंतिम फैसला ट्रायल के दौरान होना है. इस कंपनी से रंगदारी मांगने का आरोप मामला भवन निर्माण कंपनी जेनेक्स इको इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड से कथित रंगदारी मांगने से जुड़ा है. कंपनी ने 2023 में खगौल-दानापुर के कोठवा गांव में प्रोजेक्ट शुरू किया था. आरोप है कि बाद में कंपनी के साझेदार को बुलाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी. शिकायतकर्ता ने चार लाख रुपये देने और 30 लाख रुपये का लिखित नोट तैयार कराये जाने का भी आरोप लगाया है. हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे पूर्व विधायक पटना हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद रीतलाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के जमानत से जुड़े आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया है. अब मामले की अगली दिशा ट्रायल कोर्ट में आरोप तय होने और उसके बाद मुकदमे की गति पर निर्भर करेगी. इसे भी पढ़ें : RJD के पूर्व विधायक रीतलाल यादव का बेल नामंजूर, राज्य ने कहा- डर से गवाही नहीं देते गवाह The post रीतलाल यादव की जमानत याचिका अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- ट्रायल कोर्ट जल्द आरोप तय करें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top