Hot News

September 12, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

12 सितंबर की टॉप 20 खबरें: भारत मंडपम में मिले मोदी-पुतिन, बिहार विधान परिषद चुनाव- RJD ने जारी की पहली सूची

1. BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली वैश्विक नेताओं की मौजूदगी से कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा समेत कई नेता 12-13 सितंबर के शिखर सम्मेलन के लिए हिंदुस्तान पहुंच चुके हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. BRICS Summit 2026: दुनिया की 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज्यादा ट्रेड, बोले पीएम मोदी- दिख रही BRICS की रफ्तार BRICS Summit 2026: वैश्विक वित्तीय स्थिति में BRICS की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े आंकड़े सामने रखे. उन्होंने कहा कि BRICS देश आज दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. साथ ही ये देश नवाचार और समाधानों के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. PM Modi-Putin Meeting: गले मिले, हाथ मिलाया, पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट किया ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद PM Modi-Putin Meeting: ब्रिक्स समिट से पहले हिंदुस्तान-रूस रिश्तों की गर्मजोशी एक खास तोहफे में भी नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. Video : कार डिप्लोमेसी से दुनिया को क्या संकेत देते हैं पीएम मोदी? पुतिन के साथ क्यों खास है ये कैमिस्ट्री Brics Summit : पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की कार डिप्लोमेसी फिर चर्चा में है. जानिए क्या है कार डिप्लोमेसी और हिंदुस्तान-रूस रिश्तों के लिए इसका क्या संदेश है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: पटना से डॉ. संजीव और दिलीप पर भरोसा, RJD ने जारी की 6 उम्मीदवारों की पहली सूची बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल आठ में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा यह सूची जारी की गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. Bihar Politics: तेजस्वी की मांग में रामविलास, शरद और रघुवंश, जानिए कैसे एक साथ साधे कई निशाने Bihar Politics: चिराग पासवान ने रामविलास पासवान के नाम पर प्रतिमा और गोलंबर की मांग की, तो तेजस्वी यादव ने शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान को भी इस बहस में शामिल कर दिया. आइये समझते हैं तेजस्वी की मांग के मायने क्या हैं? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. अमित शाह से मिले सुदेश महतो, कुड़मी को एसटी दर्जा देने की मांग आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुड़मी समुदाय को एसटी दर्जा देने, JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली और खनिज मामलों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान झारखंड प्रशासन अपने राजस्व लक्ष्य से फिलहाल 6% पीछे चल रही है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र प्रशासन की नीतियों के कारण 22,000 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है. फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर सख्ती की तैयारी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुट पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. ऐसे में, टीएमसी के बागी गुट ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का खुला प्रस्ताव दिया है. यह फैसला बीजेपी विरोधी वोटों को एकजुट रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. बोले नितिन गडकरी- टोल बूथ पर रुकने का झंझट खत्म, मार्च 2027 तक बदल जाएगी व्यवस्था केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग को पूरी तरह लागू करने से प्रशासन को हर साल 25,000 करोड़ रुपये तक का फायदा हो सकता है. उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक नेशनल हाईवे के सभी टोल बूथ बिना रुकावट के काम करने लगेंगे. इससे टोल भुगतान आसान और तेज होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से हिंदुस्तान को क्या मिलेगा? UPI, कारोबार, तेल और टेक्नोलॉजी पर समझें असर नई दिल्ली में होने वाली BRICS समिट पर दुनिया की नजर है. जानिए इस बैठक से हिंदुस्तान को व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और आम आदमी को क्या फायदे मिल सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. अब मोबाइल जेब में, AI कान और कलाई पर: नए गैजेट्स क्या स्मार्टफोन की जरूरत बदलने वाले हैं? AI ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेज अब सिर्फ एक्सेसरीज नहीं रहे, बल्कि पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करने लगे हैं. आने वाले समय में ये गैजेट्स फोन की स्क्रीन पर आसरा कम कर सकते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं कैसे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. BMW ने लॉन्च की नई 7 Series और i7, कार के अंदर मिलेगी 31.3 इंच की बड़ी 8K स्क्रीन, कितनी है कीमत? BMW ने हिंदुस्तान में नई 7 Series और इलेक्ट्रिक i7 के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए हैं. इनमें नया डिजाइन, फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इनकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे जेलेंस्की, PM मोदी के हवाई सफर के लिए क्या होता है बैकअप प्लान? 8 सितंबर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एक ड्रोन उनके विमान के काफी करीब आ गया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से विमान बाल-बाल ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया. दुनिया के बड़े नेताओं पर हवाई हमले की यह पहली घटना नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. देश में MBBS की 3275 सीटें बढ़ीं, NMC ने जारी किया नया सीट मैट्रिक्स NEET UG 2026: देश में मेडिकल सीटों में इजाफा हो

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश में नमक हो जाता है गीला? डिब्बे में बस ये छोटा सा जुगाड़ करें, नहीं बनेगी गांठ

How to Keep Salt Dry: रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों का आसान समाधान बताने के लिए शुरू की गई ‘काम की बात’ सीरीज में हम ऐसी रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी लेकर आते हैं, जो आपके रोज के काम को थोड़ा आसान बनाएं. इसी कड़ी में आज बात किचन में इस्तेमाल होने वाले नमक की है. बारिश और उमस के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से नमक के दाने आपस में चिपकने लगते हैं और डिब्बे में गांठें बन जाती हैं. अगर आपके नमक में भी नमी आ गई है, तो इसे सूखा रखने और दोबारा नमी से बचाने के लिए कुछ आसान तरीके काम आ सकते हैं. नमक में नमी क्यों आ जाती है? बारिश और उमस के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है. नमक ऐसी नमी को अपनी तरफ खींच सकता है, जिसकी वजह से उसके दाने आपस में चिपकने (How to Keep Salt Dry) लगते हैं और डिब्बे में गांठें बनने लगती हैं. खासकर अगर नमक का डिब्बा गैस चूल्हे, सिंक या भाप वाली जगह के पास रखा हो, तो समस्या ज्यादा हो सकती है. नमक गीला हो गया है तो सबसे पहले क्या करें? सबसे पहले नमक के डिब्बे को गैस, सिंक और भाप वाली जगह से हटाकर किसी सूखी जगह पर रखें. अगर नमक में सिर्फ हल्की नमी आई है, तो उसे एक साफ और पूरी तरह सूखे कंटेनर में डाल दें. नमक निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें, क्योंकि गीली चम्मच से डिब्बे में और नमी जा सकती है. क्या नमक के डिब्बे में चावल डाल सकते हैं? हां, घरों में नमक को कम चिपचिपा रखने के लिए कुछ सूखे कच्चे चावल के दाने डालने का तरीका इस्तेमाल किया जाता है. आप नमकदानी में थोड़े से साफ और सूखे चावल डाल सकते हैं. इससे नमक के आसपास मौजूद नमी को कम करने में मदद मिल सकती है और दाने आपस में चिपकने से बच सकते हैं. हालांकि, अगर नमक बहुत ज्यादा गीला हो चुका है, तो केवल चावल डालना पर्याप्त उपाय नहीं है. ऐसी स्थिति में नमक को साफ, सूखे और अच्छी तरह बंद होने वाले कंटेनर में रखना ज्यादा जरूरी है. PC: AI Generated क्या करें क्या न करें नमक को हमेशा सूखी जगह पर रखें नमक के डिब्बे को गैस के ठीक पास न रखें नमक के लिए एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें नमक के डिब्बे का ढक्कन कभी खुला न छोड़ें नमक निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें नमक के डिब्बे में कभी गीली चम्मच न डालें केवल जरूरत के समय ही नमक का डिब्बा खोलें नमक को भाप वाली जगह या नमी के संपर्क में न रखें रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली ऐसी ही छोटी-सी लेकिन जरूरी जानकारी के साथ ‘काम की बात’ की अगली कड़ी में फिर मिलेंगे. यह भी पढ़ें: बारिश में जूते भीगते ही आती है बदबू? सिर्फ धूप में रखना नहीं है इलाज, ऐसे करें ड्राई The post बारिश में नमक हो जाता है गीला? डिब्बे में बस ये छोटा सा जुगाड़ करें, नहीं बनेगी गांठ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मरीज की मौत के बाद खुली SNMMCH की पोल, 6 वेंटिलेटर का इंटरनल बैट्री बैकअप सहित 4 के बटन मिले खराब; प्रबंधन पर उठे सवाल

धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की इमरजेंसी में वेंटिलेटर व्यवस्था की बड़ी खामी सामने आयी है. मरीज की मौत के बाद गठित जांच कमेटी ने शुक्रवार को इमरजेंसी में लगे सभी छह वेंटिलेटरों और एसआइसीयू में उपलब्ध उपकरणों की जांच की. जांच के दौरान सभी छह वेंटिलेटरों का इंटरनल बैट्री बैकअप सिस्टम खराब मिला. वहीं चार वेंटिलेटरों के विभिन्न बटन काम नहीं कर रहे थे. एक वेंटिलेटर का फ्लोमीटर भी खराब पाया गया. तकनीकी खामियां सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी में लगे सभी छह वेंटिलेटरों के इस्तेमाल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. अब तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत के बाद ही इनके इस्तेमाल पर निर्णय लिया जायेगा. गौरतलब है कि इमरजेंसी में वेंटिलेटर बंद होने के बाद गिरिडीह के डुमरी निवासी एक मरीज की मौत हो गयी थी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी. बिजली जाने पर बैट्री बैकअप भी नहीं करेगा काम वेंटिलेटर का इंटरनल बैट्री बैकअप बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है. जांच में सभी छह वेंटिलेटरों का बैकअप सिस्टम खराब मिलने से इमरजेंसी की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गये हैं. ये भी पढ़ें: SNMMCH के डॉक्टरों ने की जटिल ईएनटी सर्जरी, तालू का छेद ठीक कर निकाले इंप्लांट इसके अलावा चार वेंटिलेटरों के अलग-अलग बटन खराब मिले. इससे मशीनों के संचालन में भी परेशानी सामने आयी. जांच के दौरान वेंटिलेटरों की तकनीकी स्थिति के साथ बिजली आपूर्ति, जनरेटर व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही वेंटिलेटर सेवा से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की गयी. जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन को सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर वेंटिलेटरों की मरम्मत और आगे के इस्तेमाल को लेकर निर्णय लिया जायेगा. एसआइसीयू के आधे हाइड्रोलिक बेड खराब जांच कमेटी ने एसआइसीयू में उपलब्ध अन्य उपकरणों की भी स्थिति देखी. यहां कुल 12 हाइड्रोलिक बेड में से छह खराब मिले. यानी एसआइसीयू के आधे हाइड्रोलिक बेड फिलहाल उपयोग की स्थिति में नहीं हैं. गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बनाये गये एसआइसीयू में छह हाइड्रोलिक बेड के खराब मिलने से अस्पताल की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं. जांच कमेटी ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटायी है. ये भी पढ़ें: बोकारो, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा के एच-1एन-1 सैंपल भी पहुंचेंगे SNMMCH, जल्द मिलेगी जांच रिपोर्ट चार सदस्यीय कमेटी ने की जांच अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया की ओर से गठित जांच कमेटी में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ विनित और डॉ मृत्युंजय, मेडिसिन विभाग की डॉ पूर्णिमा केरकेट्टा तथा सर्जरी विभाग के डॉ जितेंद्र कुमार रंजन शामिल हैं. कमेटी ने इमरजेंसी और एसआइसीयू में उपलब्ध उपकरणों की तकनीकी स्थिति की जांच की. The post मरीज की मौत के बाद खुली SNMMCH की पोल, 6 वेंटिलेटर का इंटरनल बैट्री बैकअप सहित 4 के बटन मिले खराब; प्रबंधन पर उठे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NIT में मिला 1.16 करोड़ का प्लेसमेंट, Google समेत 350 कंपनियों से जॉब ऑफर

NIT Jalandhar Placement 2026: NIT जालंधर देश के उन कॉलेजों में शामिल है जहां Google, Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर करने आती हैं. डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर (NIT Jalandhar) ने अपने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026-27 का ऐलान कर दिया है. इस बार के आंकड़े सच में दिलचस्प हैं. पैरामीटर आंकड़ा कैंपस में आई कंपनियां 350+ औसत पैकेज 11.14 LPA प्लेसमेंट पर्सेंटेज 88.9% सबसे बड़ा पैकेज 1.16 करोड़ रुपये अब जरा सोचिए, 350 से ज्यादा कंपनियां मतलब हर हफ्ते लगभग 7 कंपनियां कैंपस में दस्तक दे रही थीं. ये कोई मजाक नहीं, ये असली “शादी का सीजन” है, बस यहां रिश्ता जॉब का बंध रहा है. NIT Jalandhar कोर्स वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड BTech फाइनल ईयर (2027 बैच): छात्रों को सीधे फुल टाइम रोल मिलेगा और जून 2027 से जॉइनिंग होगी. BTech फाइनल ईयर (2027 बैच) के दूसरे ग्रुप: छात्रों को जनवरी से जुलाई तक 6 महीने की इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. इसके बाद PPO या FTE का विकल्प दिया जाएगा. BTech प्री-फाइनल ईयर (2028 बैच): छात्रों के लिए 6 से 8 हफ्तों की समर इंटर्नशिप का अवसर होगा. MTech फाइनल ईयर (2027 बैच): छात्रों को फुल टाइम रोल या अधिकतम 11 महीने की लॉन्ग टर्म इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. MTech प्री-फाइनल ईयर (2028 बैच): छात्रों को 11 महीने तक की लॉन्ग टर्म इंटर्नशिप के लिए मौका दिया जाएगा. MSc और MBA फाइनल ईयर (2027 बैच): छात्रों को सीधे फुल टाइम रोल मिलेगा और जून 2027 से जॉइनिंग होगी. NIT Jalandhar Placement 2026 Check Here BTech में कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग से लेकर टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी तक कुल 13 प्रोग्राम्स हैं. M.Tech वालों के लिए तो और भी मजेदार लिस्ट है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल डिजाइन, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग जैसे मॉडर्न कोर्सेज भी शामिल हैं. और जो लोग MBA या MSc कर रहे हैं, उनके लिए फाइनेंस, HR, मार्केटिंग से लेकर केमिस्ट्री और फिजिक्स तक के रास्ते खुले हैं. ये भी पढ़ें: BTech CSE को झटका, इस ब्रांच को मिले सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर कंपनियों की लिस्ट देखकर आंखें फटी रह जाएंगी गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, एपल, एनवीडिया, एडोबी, सैमसंग, गोल्डमैन सैक्स से लेकर सिटी, इंफोसिस, विप्रो, डेलॉइट, EY, केपीएमजी, IBM, TCS, कैपजेमिनी, फ्लिपकार्ट, ICICI बैंक, HDFC बैंक जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां रिक्रूटमेंट पार्टनर की लिस्ट में शामिल हैं. टेक से लेकर बैंकिंग, कंसल्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग तक, हर सेक्टर का दरवाजा खुला है. NIT जालंधर का रैंक भी बोलता है अगर आपको लगता है कि ये सब सिर्फ बातें हैं, तो बता दें कि NIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग 2025 में NIT जालंधर को 55वां रैंक मिला है. यानी ये सिर्फ एक साधारण इंस्टीट्यूट नहीं, बल्कि देश के भरोसेमंद टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में शुमार है. ये भी पढ़ें: 20 स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, Google Microsoft में मिला प्लेसमेंट, 1.2 करोड़ का पैकेज देकर छा गया ये कॉलेज The post NIT में मिला 1.16 करोड़ का प्लेसमेंट, Google समेत 350 कंपनियों से जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vishnu Ansh Avatar: ब्रह्मा जी के 2 वरदान क्यों नहीं आए काम, पढ़ें ‘नरसिंह अवतार’ की कहानी

Narasimha Avatar Story: क्या आप जानते हैं किस युग में भगवान विष्णु को आधे मनुष्य और आधे सिंह के रूप में प्रकट होना पड़ा? हिरण्यकश्यप किस ऋषि का पुत्र था और दिन-रात, जमीन-आसमान में न मरने का वरदान किसने दिया था? पढ़िए भगवान विष्णु के अंश नरसिंह अवतार की पौराणिक कथा. किस युग में हुआ था नरसिंह अवतार? श्रीमद्भागवत महापुराण और पौराणिक कथा के अनुसार, सतयुग में भगवान विष्णु के चार अवतार हुए. नरसिंह, भगवान विष्णु के 10 प्रमुख अंशावतारों में से एक है. भगवान विष्णु ने इस अवतार में राक्षस हिरण्यकश्यप का वध किया. विष्णु पुराण के अनुसार, सतयुग में राजा दक्ष की पुत्री दिति की कोख से हिरण्यकश्यप का जन्म हुआ था. उनके पिता महर्षि कश्यप 7 ऋषियों (वसिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और ऋषि भरद्वाज) में एक थे. पहाड़ से फेंके जाने पर प्रहलाद को किसने बताया पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप का बेटा प्रहलाद भगवान विष्णु का परम (सबसे बड़ा) भक्त था. उसके पिता नहीं चाहते थे कि प्रहलाद भगवान विष्णु की भक्ति करे. पिता के मना करने के बावजूद भी प्रहलाद हमेशा भगवान विष्णु की भक्ति में लगा रहता था. प्रहलाद भगवान विष्णु की भक्ति न करे, इसके लिए उसके पिता ने उसे पहाड़ से गिरा दिया. रास्ते में भगवान विष्णु ने अदृश्य शक्ति से भक्त प्रहलाद के लिए फूलों का बिस्तर बना दिया, जिससे उसे एक खरोंच भी नहीं आई. वह भगवान विष्णु नाम का नाम जपते हुए सुरक्षित धरती पर पहुंच गया. ये भी पढ़ें: Varaha Avatar: ब्रह्मा जी की नाक से क्यों प्रकट हुए भगवान विष्णु, पढ़ें हरि के अंश ‘वराह अवतार’ की कहानी धधकती आग में कैसे सुरक्षित बचे प्रहलाद जब हिरण्यकश्यप को पता चला कि उसका बेटा प्रहलाद सुरक्षित है, तो उसने उसे मारने का दूसरा तरीका निकाला. हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को आदेश किया कि वह प्रहलाद को गोद में लेकर जलती आग में बैठ जाए. श्रीमद्भागवत महापुराण 7वें स्कंध में वर्णित कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी ने होलिका को विशेष वस्त्र (चादरनुमा) दिया, जिसे ओढ़ने के बाद वह आग में जल नहीं सकती थी. होलिका ने अपने भाई के कहने पर उस चादर को ओढ़ लिया. इसके बाद प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर धधकती हुई आग में बैठ गई. भक्त प्रहलाद भीषण आग में भी भगवान विष्णु के नाम का जाप करता रहा. इस बीच हवा का एक झोंका आया, जिससे होलिका की चादर प्रहलाद के शरीर से पलट गई. इस तरह भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद दूसरी बार भी जिंदा रहा. खंभे से कैसे हुआ नरसिंह अवतार प्रहलाद को जिंदा देख हिरण्यकश्यप क्रोधित हो उठा और उसे खंभे में बांधकर पूछा- “बताओ तुम्हारे भगवान कहां हैं?” तब प्रहलाद ने कहा हर जगह. फिर हिरण्यकश्यप ने पूछा क्या खंभे में भी? इस प्रश्न के जवाब में प्रहलाद ने कहा- “हां, इसमें भी उनका वास है.” हिरण्यकश्यप ने ताने मारते हुए प्रहलाद से बोला अगर तुम्हारा भगवान इस खंभे में है, तो दिखता क्यों नहीं. इसके बाद हिरण्यकश्यप ने जैसे ही प्रहलाद को मारने के लिए खंभे पर वार किया, तो भगवान विष्णु नरसिंह रूप में प्रकट हुए. विष्णु अंश ‘नरसिंह’ इस अवतार में आधे इंसान और आधे सिंह के रूप में प्रकट हुए. भगवान नरसिंह अवतार (Image- AI) हिरण्यकश्यप ने ब्रह्मा जी से कौन-कौन से वरदान मांगे थे पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप ने तपस्या से प्रसन्न कर वरदान मांगा था कि उसको न तो कोई दिन में मार सके और न ही रात में. इसके अलावा उसको न तो कोई मनुष्य मारे और न ही पशु. हिरण्यकश्यप ने ब्रह्मा जी से यह भी वरदान मांग लिया था कि उसे न तो कोई जमीन पर मारे और न ही दिन या आसमान में और न अंदर मारे न बाहर. कहा जाता है कि इसी वरदान के अहंकार में आकर उसने पहले इंद्र का राज छीना, फिर तीनों लोक में रहने वाले लोगों पर अत्याचार करने लगा. साथ ही, लोगों को कहने लगा कि वे भगवान की भक्ति न करके उसकी पूजा करें. ये भी पढ़ें: Parshuram Ansh: परशुराम कैसे बने चिरंजीवी? माता के वध से कर्ण को श्राप देने तक, जानें पूरी कहानी The post Vishnu Ansh Avatar: ब्रह्मा जी के 2 वरदान क्यों नहीं आए काम, पढ़ें ‘नरसिंह अवतार’ की कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: गुजरात-बंगाल समेत आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल

Weather Forecast 12 September: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग IMD के 11 सितंबर के अपडेट के मुताबिक 12 सितंबर को गुजरात क्षेत्र, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और असम-मेघालय समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं कुछ राज्यों में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. 12 सितंबर को कहां भारी बारिश? IMD के अहमदाबाद केंद्र ने 12 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को यहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. सौराष्ट्र और कच्छ में 12 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि 13-14 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. गुजरात में दक्षिणी हिस्से के कई जिले इस बारिश के दौर की जद में रहेंगे. IMD से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार 12 सितंबर को वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड समेत दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. ये भी पढ़ें: Video: दौड़ा-दौड़ाकर बैंककर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नागपुर में SBI की शाखा से 4.53 लाख लूटकर भागा बदमाश पश्चिम बंगाल और सिक्किम: IMD के मुताबिक 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी है. 13 सितंबर को भी यहां भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. असम और मेघालय: 12 सितंबर को दोनों राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. IMD ने 13 और 14 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट रखा है. बारिश की कितनी मात्रा होगी? IMD की भाषा में 64.5 से 115.5 मिमी बारिश को भारी बारिश, 115.6 से 204.4 मिमी को बहुत भारी बारिश और 204.5 मिमी या उससे अधिक को अत्यंत भारी बारिश माना जाता है. ये भी पढ़ें: Jaipur Crime news: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या, वारदात के बाद पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ आरोपी हालांकि 12 सितंबर के लिए IMD के सार्वजनिक जिला-वार चेतावनी पेज पर प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग अनुमानित mm आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इसलिए किसी जिले के सामने निश्चित 100, 150 या 200 मिमी लिखना फिलहाल आधिकारिक पूर्वानुमान से ज्यादा दावा होगा. ओडिशा में क्या रहेगा हाल? ओडिशा में 10-11 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का दौर रहा है. IMD के 10 सितंबर के राष्ट्रीय मौसम अपडेट में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 10 और 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई थी. The post Heavy Rain Alert: गुजरात-बंगाल समेत आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top