Hot News

प्रशिक्षण शिविर से लौटे एनसीसी कैडेटों को मिला प्रमाण-पत्र

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर में 12 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-9 से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे विद्यालय के आठ जूनियर डिवीजन एवं सात जूनियर विंग कैडेटों के सम्मान में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले सभी 15 कैडेटों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

समारोह में एनसीसी प्रशिक्षक निपुल बैमारी एवं रामा हरि सिंह तथा प्रशिक्षित कैडेट अधिकारी रामनंदन शर्मा ने कैडेटों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास, टीम भावना, राष्ट्रप्रेम और सेवा-भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सीमा कुमारी ने कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेटों से प्रशिक्षण शिविर में सीखे अनुशासन एवं जीवन-मूल्यों को दैनिक जीवन में उतारने तथा अन्य विद्यार्थियों को भी एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कैडेटों ने प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए। विद्यालय परिवार ने सभी कैडेटों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मियों ने भी कैडेटों का उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top