Hot News

जिसे समझा अपना उन्होंने दे दिया दगा, राजीव सिंह ने आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो, अब हो रहा वायरल

धनबाद, प्रतीक पोपट : धनबाद के राजीव सिंह सुसाइड मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें राजीव सिंह ने आत्महत्या की वजह बताई है. वीडियो फुटेज में उन्होंने खुदकुशी का जिम्मेवार अपनी पत्नी, चचेरा भाई ससुर और पत्नी के भाई को बताया है. इस वीडियो में वे इन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में वे कहते हैं कि उक्त सभी को उन्होंने अपना समझा था लेकिन उन्होंने उन्हें दगा दे दिया. जिंदगी के हर मोड़ पर उन्हें प्रताड़ित किया. वीडियो फुटेज के अलावे राजीव सिंह ने खुदखुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. सभी कारणों को मेल के माध्यम से जानकारी दी थी.

पुलिस ने बरामद सभी चीजों की जांच के लिए भेजा है एफएसएल को

राजीव सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने बरामद सभी चीजों की जांच के लिए एफएसएल को भेज दी है. बता दें कि पिछले दिनों मृतक के भाई संजीव कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी, चचेरे भाई समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने सुसाइड के लिए इन सभी को जिम्मेदार बताया.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Jaipal Singh Munda : जिसने नेहरू को झुकाया, गांधी से अलग राह चुनी और अंबेडकर को नकारा, लेकिन पत्नी के निर्णय से हार गए

मृतक के भाई पहले ही दर्ज करा चुके हैं प्राथमिकी

मृतक के भाई संजीव सिंह पहले ही बता चुके हैं कि उनके भाई राजीव सिंह काफी तनाव में थे. परिवार के लोगों को एक साथ करने का उन्होंने भरसक प्रयास किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. उनका जीवन अंधकार में था. वे हताश हो चुके थे. जिसके बाद उन्हें यह बड़ा कदम उठाना पड़ा. पहले भी मृतक के भाई ने उनकी पत्नी और चचेरे भाई के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसकी जांच जारी है.

क्या कहा डीएसपी नौशाद आलम ने

डीएसपी नौशाद आलम ने इस संबंध में बताया कि राजीव सिंह ने खुदखुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था. जिसमें पत्नी, चचेरे भाई समेत परिवार के ही पांच लोगों को सुसाइड करने के लिए जिम्मेवार ठहराया है. पूर्व में भी पत्नी और चचेरे भाई के विरुद्ध थाना में राजीव सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी जो अभी अनुसंधान में है. बरामद सुसाइड नोट राजीव सिंह की है या नहीं इसकी जांच के लिए सुसाइड नोट को एफएसएल में भेजा जा रहा है. परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. राजीव सिंह का शव सोमवार को बरटांड स्थित सीपी सिंह इंक्लेव में फंदे से झूलता मिला.

Also Read: कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, चल रही ठंडी हवाएं, हो रही बारिश

The post जिसे समझा अपना उन्होंने दे दिया दगा, राजीव सिंह ने आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो, अब हो रहा वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top