Hot News

JEE Mains City Intimation Slip 2025: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains City Intimation Slip 2025 in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है. जेईई मेन सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होने वाली थी और एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाना था. हालांकि, अभी तक जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- IBPS SO Mains Scorecard 2025: IBPS SO मेन्स स्कोरकार्ड जारी, यहां देखें स्कोर

2 अप्रैल से होगी परीक्षा (JEE Main 2025 in Hindi)

जेईई मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. बीई/बीटेक के लिए पेपर 1 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को होंगे जबकि बी.आर्क/बी.प्लान के पेपर 2 की परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को होगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से 6 बजे तक.

जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

  • चरण 1: कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं 
  • चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध JEE Main 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें
  • चरण 4: JEE Main 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • चरण 5: पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें
  • चरण 6: परीक्षा के लिए इसे सुरक्षित रखें.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड (JEE Main in Hindi)

JEE Main 2025 Exam City जारी होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. परीक्षा की सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के दूसरे सप्ताह में और एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- SSC JHT Paper II Exam City: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां देखें

The post JEE Mains City Intimation Slip 2025: जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top