Hot News

पप्पू यादव के बयान पर भड़के विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता

पूर्णिया. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बयान पर विश्व हिन्दू परिषद् एवं उसके युवा आयाम बजरंगदल ने कड़ी आपत्ति की है. विहिप नेताओं ने कहा है कि अगर सांसद अपने बयान कप वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन के साथ-साथ उनका पुतला दहन किया जाएगा. नेताओं ने कहा है कि विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल हिन्दू समाज का प्रतिनिधित्व करता है. जबकि बजरंगदल सेवा सुरक्षा और संस्कार के ध्येय वाक्य के तहत कार्य करता है. विहिप किसी दूसरे धर्मों का विरोध नहीं करता है बल्कि अपने धर्म और संस्कृति में आयी विकृतियों को दूर करने के लिए सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे सन्तू निरामया के साथ कार्य करती है. विहिप कोई नेतृत्वक संगठन नहीं है बल्कि यह एक विश्वव्यापी और हिंदुस्तान का सबसे बड़ा सांस्कृतिक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने सनातन विरोधी और संगठन विरोधी बयान पर खेद व्यक्त करते हुए हिन्दू समाज और विहिप बजरंगदल से क्षमा याचना करें अन्यथा उनके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा. यादव के विवादित बयान पर आक्रोश व्यक्त करने वालों में विहिप बजरंगदल के मृत्युंजय महान, रंजन कुणाल, निलाभ रंजन झा, विनीत भदोरिया,मंतोष कुमार झा, मुकेश कुमार आदि प्रमुख हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पप्पू यादव के बयान पर भड़के विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top