Hot News

एफआरएस के विरोध में सेविकाओं ने जताया विरोध

-13-प्रतिनिधि, नरपतगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय नरपतगंज में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. जिसमें कई महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श किया गया. जबकि बैठक के दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविका आक्रोश प्रकट करते हुए एकजुट होकर तकनीकी समस्या होने के कारण एफआरएस सिस्टम के विरोध में सीडीपीओ को एक मांग पत्र सौंपा. सेविका ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के सुविधा को देखते हुए एफआरएस सिस्टम बंद होना चाहिए. जबकि इसके कारण काफी तकनीकी समस्या आंगनबाड़ी सेविकाओं को झेलना पड़ती है. इतना ही नहीं सेविकाओं को विभाग द्वारा 6 वर्ष पूर्व मोबाइल दिया गया है. जो मोबाइल पूरी तरह खराब हो चुका है. पोषक क्षेत्र के लोगों का केवाईसी करना काफी कठिन समस्या है. साथी रिचार्ज का पैसा बहुत कम दिया जा रहा है. प्रतिवर्ष 05 हजार रिचार्ज का पैसा विभाग को देने की मांग सहित कई तरह का मांग किया. मौके पर सेविकाओं में किरण कुमारी, सुमन देवी ,ललिता कुमारी, रिभा देवी ,गीता कुमारी, मिनी कुमारी ,कंचन कुमारी ,बीबी रोशन आरा, रीना कुमारी ,रूबी कुमारी, लक्ष्मी देवी के अलावा दर्जनों सेविका मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एफआरएस के विरोध में सेविकाओं ने जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top