Hot News

Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली

Bihar Crime: बेगूसराय: बेगूसराय में बदमाशों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद के मामा हमला किया है. अपराधियों ने उनकी दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और केंद्रीय मंत्री के मामा को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना कुंभी गांव के भगवती स्थान चौक की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

दुकान बंद करते वक्त हुआ हमला

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात, जब मालिक सहनी अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए. उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा मालिक सहनी को गोली मार दी. इस घटना में भरत सहनी के 48 वर्षीय पुत्र मालिक सहनी के पैर में दो गोलियां लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने घायल मालिक सहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है.

ग्राहक से झगड़ा होने की सामने आयी बात

घायल मालिक सहनी ने बताया कि दो दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके बेटे के साथ दुकान पर सामान लेने के दौरान झगड़ा किया था. उन्हें शक है कि उन्हीं बदमाशों ने दुकान पर आकर फायरिंग की है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जायेगी. आसपास के इलाकों में छापेमारी चल रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

The post Bihar Crime: बेगूसराय में दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय मंत्री के मामा को लगी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top