Hot News

जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को मिली स्वीकृति

तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में व्यय करने की दी स्वीकृति सहरसा .नगर विकास व आवास विभाग ने नगर निगम सहरसा क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए करीब 138 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को स्वीकृति प्रदान की है. विभाग ने तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में वित्त वर्ष 2024-25 में व्यय की स्वीकृति भी दे दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि सहरसा शहर के पुराने नाले जर्जर हो चुके हैं. इन नालों को दुरुस्त करने व लोगों को जल-जमाव की समस्या से मुक्त करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. इस समस्या को दूर करने के लिए तत्काल दस करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में व्यय करने की स्वीकृति दी जा रही है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सहरसा नगर निगम क्षेत्र में जल-जमाव की समस्या के समाधान के लिए स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना की घोषणा की थी. योजना का कार्यान्वयन ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर बुडको द्वारा कराया जायेगा. मंत्री ने कहा कि पानी से जलमग्न होने वाले लगभग सभी मोहल्ले को जल-जमाव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है. सात निश्चय योजना पार्ट दो के तहत शहरों में जमे बारिश के गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने विस्तृत योजना तैयार की है. इसे अमलीजामा पहनाने के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है. मौके पर नगर विकास आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव सह प्रबंध निदेशक बुडको अनिमेष कुमार पराशर, अपर सचिव वर्षा सिंह, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए सहरसा स्टाॅर्म वाटर ड्रेनेज योजना को मिली स्वीकृति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top