Hot News

Education News : रांची वीमेंस कॉलेज में विश्व मौसम दिवस की पूर्व संध्या पर व्याख्यान

रांची (विशेष संवाददाता). केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन किसी स्थान की दीर्घकालीन दशाओं को कहते हैं. किसी भी स्थान में धीरे-धीरे जल और वायु में बदलाव आने को जलवायु परिवर्तन कहते हैं. श्री आनंद शुक्रवार को रांची वीमेंस कॉलेज में भूगोल विभाग व आइक्वेएससी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मौसम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे. आटर्स ब्लॉक के मैत्रयी सभागार में आयोजित इस व्याख्यान का विषय जलवायु परिवर्तन और ऊष्मा तरंगें था.

श्री आनंद ने कहा कि वैसे तो सभी जगह थोड़े-थोड़े बदलाव होते रहते हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन में मुख्य रूप से उन बदलावों पर ध्यान दिया जाता है, जिससे प्रकृति को हानि होती है. कहा कि असामान्य रूप से गर्म दिन और हीट वेव की घटनाएं मौसम में दिन-प्रतिदिन होने वाले बदलाव का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं. हालांकि, जैसे-जैसे पृथ्वी की जलवायु गर्म होती है, वैसे-वैसे सामान्य से ज्यादा गर्म दिन और रातें आम होती जा रही हैं. हीट वेव के लंबे समय तक चलने और अधिक बार और तीव्र होने की उम्मीद है. परिवर्तन वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों के जुड़ने के कारण जलवायु प्रणाली में अतिरिक्त गर्मी के कारण होते हैं. ये अतिरिक्त ग्रीनहाउस गैसें मुख्य रूप से मानवीय गतिविधियों जैसे जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस) के जलने, वनों की कटाई, कृषि और भूमि-उपयोग में बदलाव के कारण आती हैं..जलवायु परिवर्तन से तापमान में वृद्धि, अधिक बार भारी बारिश तथा तूफानों के प्रभाव के माध्यम से मौसमी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. स्वास्थ्य प्रभावों में दस्त जैसी बीमारियां, शरीर के तंत्रिका और श्वसन तंत्र पर प्रभाव या यकृत और गुर्दे की क्षति शामिल हो सकती हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनिता सिंह ने की. इस अवसर पर कॉलेज की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Education News : रांची वीमेंस कॉलेज में विश्व मौसम दिवस की पूर्व संध्या पर व्याख्यान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top