Hot News

बाली में वैन पलटने से चार लोगों की मौत

निवेदिता सेतु के टोल प्लाजा के पास वैन पलटने से 35 फीट नीचे गिरे छह श्रमिक

संवाददाता, हावड़ाहावड़ा जिले के बाली थाना अंतर्गत निवेदिता सेतु के टोल प्लाजा के पास एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो बुरी तरह से जख्मी हो गये. ये सभी वैन में सामान लादकर उत्तर 24 परगना के हाबरा से डोमजूर के अंकुरहाटी जा रहे थे. मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद कबीर अट्टा (25), कैयम अट्टा (50), अलील मंडल (40) और प्रशांत पाल (47) के रूप में हुई है. घायलों के नाम राकेश साहा व शिवम साहा हैं. राकेश को गोलाबाड़ी के एक निजी अस्पताल व शिवम को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सभी उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के रहने वाले हैं. ये लोग गुरुवार की रात अंकुरहाटी के एक हाट में सामान बेचने के लिए वैन से रवाना हुए थे. शुक्रवार तड़के 3.30 बजे निवेदिता सेतु के टोल प्लाजा के पास वैन अचानक पलट गया और ये लोग करीब 35 फीट नीचे पंचान्नतला रोड पर गिर गये. मौके पर पुलिस पहुंची. घायलों को उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया.

और दो जख्मी को अन्य जगह रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि गाड़ी में क्षमता से अधिक सामान लदा था. टोल प्लाजा के पास ढलान होने के कारण गाड़ी एक तरफ झुककर पलट गयी और वैन में सवार लोग काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े. मालूम रहे कि पिछले दिनों बागनान थाना अंतर्गत लाइब्रेरी मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना में एक संन्यासी सहित दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि पांच घायल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बाली में वैन पलटने से चार लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top