Hot News

शहरों के 19% लोग अिनद्रा से हैं परेशान

वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी व इसकी कोलकाता इकाई के संयुक्त शोध में हुआ खुलासा

संवाददाता, कोलकातातनाव मुक्त रहने व स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर नींद जरूरी है. हालांकि, शहरी क्षेत्रों में रहनेवाले लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं. एक शोध रिपोर्ट के अनुसार देश के शहरी क्षेत्रों में तनाव व आरामदायक जीवनशैली के कारण 19 फीसदी लोग सही ढंग से नींद नहीं ले पा रहे हैं. इस कारण शहरी क्षेत्रों के लोग मोटापे के भी शिकार हो रहे हैं. वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी व इसकी इकाई कोलकाता स्लीप सोसाइटी के एक संयुक्त शोध में यह खुलासा हुआ है. शोध के अनुसार, शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के लोग बेहतर नींद लेते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 11.2% लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं. सोमनोस स्लीप क्लिनिक के वरिष्ठ स्लीप मेडिसिन स्पेशलिस्ट और वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी के क्षेत्रीय समन्वयक व कलकत्ता स्लीप सोसाइटी के सचिव डॉ सौरभ दास ने कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. मौके पर कोलकाता स्लीप सोसाइटी के अध्यक्ष और स्लीप एपनिया व ईएनटी सर्जन डॉ उत्तम अग्रवाल भी उपस्थित थे. डॉ सौरभ दास ने बताया कि समग्र स्वास्थ्य में नींद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने बताया कि तनाव व अति व्यस्त जीवनशैली से नींद बाधित हो रही है, इसलिए अच्छी नींद पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गयी है.

स्त्रीओं में नींद संबंधी समस्या ज्यादा :

पुरुषों की तुलना में स्त्रीएं नींद संबंधित समस्याओं से ज्यादा जूझ रही हैं. रजोनिवृत्ति के बाद की स्त्रीओं को अधिक जोखिम का सामना करना पड़ता है. ऐसे में चिकित्सकों ने खासकर स्त्रीओं व बुजुर्गों में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और स्लीप एपनिया प्रबंधन पर जोर दिया है. क्या है स्लीप एपनिया : स्लीप एपनिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती और फिर शुरू होती है, जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है और दिन के समय थकान महसूस होती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शहरों के 19% लोग अिनद्रा से हैं परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top