Hot News

9वीं में हुई फेल, तीन बार घर से भागी… मुस्कान के कारनामे जानकार उड़ जाएगा होश

Meerut Murder Accused Muskan Rastogi: गाजियाबाद में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मुस्कान की सच्चाई परत-दर-परत सामने आ रही है. अब एक समाचार सामने आ रही है जिसमें पता चला है कि मुस्कान घर से पहले तीन बार भाग भी चुकी है.

तीन बार घर से भाग चुकी थी मुस्कान

मुस्कान की जिंदगी विवादों से भरी रही है. बताया जा रहा है कि वह सौरभ से शादी से पहले ही तीन बार घर छोड़कर भाग चुकी थी. जब वह सिर्फ 18 साल की थी, तब उसने सौरभ से शादी कर ली थी. लेकिन उसकी पुरानी मोहब्बत साहिल से रिश्ता टूट नहीं पाया. सौरभ की बहन के मुताबिक मुस्कान का सपना हीरोइन बनने का था. उसने गाजियाबाद में एक फिल्म में काम करने की बात कहकर घर छोड़ दिया था. लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका और उसकी जिंदगी गलत राह पर भटक गई.

स्कूली दिनों से ही साहिल से थी नजदीकियां

मुस्कान और साहिल आठवीं कक्षा तक एक ही स्कूल में पढ़े थे. उस वक्त दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए. कुछ साल बाद 2019 में एक स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनकी फिर से मुलाकात हुई और दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया.

पति विदेश में मुस्कान साहिल के रंग में

सौरभ की नौकरी विदेश में थी और मुस्कान अकेलेपन का बहाना बनाकर साहिल की ओर खिंचती चली गई. साहिल भी किसी भी हालत में मुस्कान को पाना चाहता था, इसलिए उसने उसे नशे की लत लगा दी. मुस्कान की बेटी पीहू ज्यादातर अपनी नानी के पास रहती थी, जिससे मुस्कान को पूरी आजादी मिल गई। धीरे-धीरे साहिल ने पूरी तरह से उसे अपने जाल में फंसा लिया.

यह भी पढ़ें.. Meerut Murder: कर्ण पिशाचनी तंत्र से हुई सौरभ की हत्या? पुलिस के इस खुलासे ने सबको कर दिया हैरान

The post 9वीं में हुई फेल, तीन बार घर से भागी… मुस्कान के कारनामे जानकार उड़ जाएगा होश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top