Hot News

Dhanbad News: बिजली संबंधी समस्याओं के लिए करें व्हाट्सएप्प

धनबाद.

जेबीवीएनएल के धनबाद समेत राज्य के विभिन्न एरिया बोर्ड अंतर्गत कार्यालयों में बिजली संबंधित शिकायतें बढ़ी हैं. वर्तमान में सभी एरिया बोर्ड कार्यालयों में मैनपावर की घोर कमी है. ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है. बिजली दर निर्धारण को लेकर विभिन्न जिलों में चल रहे नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी और उनके समाधान का मुद्दा उठाया है. इसपर आयोग ने जेबीवीएनएल के अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई का सुझाव दिया था. ऐसे में जेबीवीएनएल की ओर से शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप्प व टोल फ्री नंबर जारी किया है. इन नंबरों के माध्यम से नया बिजली कनेक्शन, बिल में गड़बड़ी, सुधार समेत अन्य तरह की शिकायतें दर्ज की जायेंगी. उपभोक्ता व्हाट्सएप्प नंबर 9431135503 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहीं जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 व 18003456570 पर भी शिकायतें दर्ज होंगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: बिजली संबंधी समस्याओं के लिए करें व्हाट्सएप्प appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top