Hot News

प्रयागराज: अनुप्रिया पटेल के पार्टी के विधायक वाचस्पति पर मुकदमा दर्ज,अवैध कब्जा एवं रंगदारी मांगने का लगा आरोप

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस के विधायक वाचस्पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने वाले पीड़ित ने अब अपनी जान माल का खतरा बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित शाह फैसल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक वाचस्पति और माफिया अतीक अहमद के गुर्गों का गैंग मुकदमा के लिए कोर्ट में केस दाखिल करने के बाद से ही लगातार उन्हें धमकियां दे रहा है और गलत अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है. पीड़ित शाह फैसल ने बताया कि अगर उसके या उसके परिवार के सदस्यों के साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए विधायक वाचस्पति और उसके साथ नामजद किए गए माफिया अतीक अहमद के गुर्गे जिम्मेदार होंगे.

वाचस्पति का नेतृत्व करियर
वाचस्पति 2004 में बीएसपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2007 में बीएसपी के टिकट से विधायक बने थे. इसके बाद सपा में शामिल हुए. 2014 में केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई सिराथू सीट पर उपचुनाव में सपा से टिकट लेकर जीत भी हासिल की. इससे पहले 2012 विधानसभा चुनाव में सोरांव सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 30 हजार से ज्यादा मत हासिल किए थे.2022 विधानसभा चुनाव के बीच वह अपना दल में शामिल हो गए. एवं कौशांबी की सिराथू सीट से दो बार विधायक भी रहे.

जांच में लगी है पुलिस
एफआईआर में जिक्र है कि यह लोग दबंग भूमाफिया व अतीक अहमद गैंग के सदस्य हैं. एफआईआर वाचस्पति, फहीम ज़ैद, जसीम अहमद, अरविंद, प्रमोद केसरवानी, अमित शुक्ला, विकास व उदय यादव समेत एक अज्ञात पर दर्ज हुआ है. धूमनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में लग गई है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 192, 193, 308(3), 319(2), 318(4), 316(2), 329(3), 332(c), 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्रयागराज शहर के थाना धूमनगंज में दर्ज कराई गई है.

The post प्रयागराज: अनुप्रिया पटेल के पार्टी के विधायक वाचस्पति पर मुकदमा दर्ज,अवैध कब्जा एवं रंगदारी मांगने का लगा आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top