Jharkhand Naxal News: चाईबासा-नक्सलियों की साजिश आज फिर झारखंड में नाकाम हो गयी. पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही गोला-बारूद समेत अन्य दैनिक सामग्री भी बरामद की गयी. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने जंगल में ही विस्फोटकों को नष्ट कर दिया. सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम दिरीबुरू के आसपास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में एक नक्सल डंप को ध्वस्त किया. रविवार को भी पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिली थी. भाकपा माओवादी के खिलाफ पुलिस के ऑपरेशन जारी है.
वर्ष 2022 से नक्सलियों के खिलाफ चल रहा अभियान
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी के खिलाफ वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायवेडा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र के टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरु, लुईया के सीमा क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है. इस क्रम में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है.
The post Video: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, नक्सली डंप ध्वस्त, गोला-बारूद बरामद appeared first on Naya Vichar.