Hot News

UPSC NDA 1 Admit Card 2025 Out: यूपीएससी एनडीए 1 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक यहां

UPSC NDA 1 Admit Card 2025 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार (3 अप्रैल 2025) को यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो वे upsc.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है. 

अप्रैल में इस दिन हैं परीक्षा (UPSC NDA 1 Admit Card 2025 Out)

यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी. 13 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा के लिए जो भी कैंडिडेट तैयारी कर रहे थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि) की जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख

UPSC NDA परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड

UPSC NDA भर्ती प्रक्रिया 2025 के तहत कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होगा – लिखित परीक्षा और SSB साक्षात्कार. अंतिम परिणाम दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.

यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी एनडीए हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. वहां “e-Admit Card” सेक्शन में “UPSC NDA & NA (I) Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपने रजिस्ट्रेशन ID/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  4. सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा
  5. परीक्षा के लिए पीडीएफ का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

UPSC NDA परीक्षा 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

The post UPSC NDA 1 Admit Card 2025 Out: यूपीएससी एनडीए 1 एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक यहां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top