Hot News

KKR vs LSG Pitch Report: ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे अजिंक्य-ऋषभ, मैच से पहले देखें पिच रिपोर्ट

IPL 2025 KKR vs LSG Pitch Report: आमतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डबल हेडर मुकाबले शनिवार और रविवार को ही देखने को मिलते हैं. खासकर रविवार को दो मैच होना लगभग तय माना जाता है. लेकिन बीते रविवार यानी 6 अप्रैल को सिर्फ एक ही मुकाबला स्पोर्ट्सा गया, जिसकी वजह से आज यानी मंगलवार, 8 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले स्पोर्ट्से जाएंगे. दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच जो मुकाबला पहले रविवार को होना था, उसे रामनवमी की वजह से मंगलवार को शिफ्ट कर दिया गया था. यही वजह है कि आज IPL के दो मुकाबले स्पोर्ट्से जाएंगे. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हिंदुस्तानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से स्पोर्ट्सा जाएगा. ऐसे में आइए मैच से पहले ईडन गार्डन्स के पिच का हाल जानते हैं.

KKR vs LSG Pitch Report ईडन गार्डन्स की पिच का हाल

कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम IPL का सबसे ऐतिहासिक और रोमांचक वेन्यू माना जाता है. यहां की पिच सपाट और उछाल भरी होती है, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर स्पोर्ट्सने का मौका मिलता है. इस वजह से अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, स्पोर्ट्स जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगती है और यहीं से स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है. खासकर दूसरी पारी में स्पिनर्स को यहां अच्छा टर्न और ग्रिप मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें- KKR vs LSG Head to Head Record: कोलकाता-लखनऊ में होगी भिड़ंत, मैच से पहले देखें दोनों टीमों के बीच आंकड़े

यह भी पढ़ें- IPL का नंबर 1 बॉलर, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

ईडन गार्डन्स की पिच पर IPL के आंकड़े

अगर आंकड़ों की बात करें, तो ईडन गार्डन्स में कुल 95 IPL मुकाबले स्पोर्ट्से जा चुके हैं. इनमें से 39 बार पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 56 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी है. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 से 170 रन के बीच रहता है.

KKR vs LSG Weather Report मौसम का हाल

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मुकाबले के खत्म होते-होते यह घटकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. हालांकि तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन ह्यूमिडिटी यानी उमस का स्तर 60% से 79% के बीच रहेगा, जो खिलाड़ियों को थोड़ा चुनौतीपूर्ण माहौल दे सकता है. पसीना जरूर बहेगा, लेकिन फैंस को राहत की बात यह है कि आसमान साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि मौसम भले गर्म और उमस भरा हो, लेकिन मैच में किसी भी तरह की रुकावट नहीं आएगी और दर्शकों को पूरे 20-20 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- ‘एक ही पांड्या जीत सकता है’, मैच जिताऊ गेंदबाजी के बाद बोले क्रुणाल, लास्ट ओवर की स्ट्रेटजी का किया खुलासा

The post KKR vs LSG Pitch Report: ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे अजिंक्य-ऋषभ, मैच से पहले देखें पिच रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top