Hot News

Sugar Price: 64 रुपये किलो पहुंचा चीनी का भाव, झारखंड-बिहार समेत देखें अपने राज्य का रेट

Sugar Price: खुदरा बाजार में चीनी की कीमत लगातार बढ़ रही है. मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को चीनी का अखिल हिंदुस्तानीय औसत खुदरा भाव 63.97 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. सोमवार को यह 63.05 रुपये प्रति किलो था. यानी एक दिन में चीनी की कीमत करीब 92 पैसे प्रति किलो बढ़ी है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के Price Monitoring System के अनुसार, 25 अगस्त को चीनी का औसत खुदरा भाव 63.97 रुपये प्रति किलो रहा.

एक महीने में 31 फीसदी महंगी हुई चीनी

उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को चीनी का अखिल हिंदुस्तानीय औसत खुदरा भाव 63.97 रुपये प्रति किलो रहा. एक महीने पहले यह करीब 48.73 रुपये प्रति किलो था. इस हिसाब से एक महीने में चीनी की कीमत में करीब 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

चीनी का थोक भाव कितना है?

25 अगस्त को चीनी का अखिल हिंदुस्तानीय औसत थोक भाव 5,923.88 रुपये प्रति क्विंटल रहा. यानी प्रति किलोग्राम के हिसाब से चीनी का थोक भाव करीब 59.24 रुपये है.

लद्दाख में चीनी सबसे सस्ती, कई राज्यों में 70 रुपये के करीब भाव

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, 25 अगस्त को लद्दाख में चीनी का खुदरा भाव 49 रुपये प्रति किलो रहा, जो सबसे कम है. वहीं गोवा और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव में चीनी का भाव 71 रुपये प्रति किलो रहा.

झारखंड-बिहार में चीनी का क्या है रेट?

झारखंड में 25 अगस्त को चीनी का औसत खुदरा भाव 64.61 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं बिहार में चीनी की कीमत 64.53 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.

राज्यवार देखें चीनी का भाव

25 अगस्त 2026 को उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चीनी का औसत खुदरा भाव नीचे दिया गया है.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चीनी का भाव (₹/किलो)
अंडमान और निकोबार 66.67
अरुणाचल प्रदेश 58.00
असम 61.11
आंध्र प्रदेश 55.12
ओडिशा 67.12
उत्तर प्रदेश 64.64
उत्तराखंड 63.25
कर्नाटक 68.03
गुजरात 68.27
गोवा 71.00
चंडीगढ़ 63.00
छत्तीसगढ़ 55.29
जम्मू और कश्मीर 64.50
झारखंड 64.61
तमिलनाडु 66.37
त्रिपुरा 69.40
तेलंगाना 58.82
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव 71.00
दिल्ली 65.00
नागालैंड 54.20
पंजाब 66.20
पश्चिम बंगाल 68.85
बिहार 64.53
मेघालय 66.00
मणिपुर 61.00
मध्य प्रदेश 67.18
महाराष्ट्र 67.63
मिजोरम 53.60
राजस्थान 58.90
लद्दाख 49.00
सिक्किम 70.00
हरियाणा 67.50
हिमाचल प्रदेश 62.75

ये भी पढ़ें: Onion Price: 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, जानिए कहां से खरीदें

The post Sugar Price: 64 रुपये किलो पहुंचा चीनी का भाव, झारखंड-बिहार समेत देखें अपने राज्य का रेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top