Hot News

VIDEO : पटना छात्र आंदोलन में छाया 6 साल का आदित्य, बस की छत पर तिरंगा लेकर ‘बोला- सत्ता बदलेगी तो…’

BPSC Student Protest : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच एक छह साल के शिशु ने सबका ध्यान खींच लिया. पहली कक्षा में पढ़ने वाला आदित्य कुमार अपने माता-पिता के साथ छात्र आंदोलन में पहुंचा था. प्रदर्शन के दौरान वह बस की छत पर तिरंगा लेकर खड़ा हो गया. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे थे छात्र

BPSC TRE-4 अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए गांधी मैदान के पास जुटे थे. पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की. हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गये. यहां पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार की गयी और लाठीचार्ज भी किया गया. इस दौरान कुछ छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आयी.

View on Instagram

बस की छत पर तिरंगा लेकर खड़ा हो गया आदित्य

प्रदर्शन के दौरान पुलिस कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर बस से ले जा रही थी. इसी दौरान कई प्रदर्शनकारी बस के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे. कुछ छात्र बस की छत पर चढ़कर तिरंगा लेकर नारेबाजी करने लगे. इसी बीच छह साल का आदित्य भी तिरंगा लेकर बस की छत पर पहुंच गया. उसका अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर चला गया.

पूछा- क्यों आये हो, शिशु ने दिया बेबाक जवाब

जब आदित्य से पूछा गया कि वह प्रदर्शन में क्यों आया है, तो उसने कहा, “भ्रष्टाचारी प्रशासन को उखाड़ फेंकने के लिए आए हैं.” डर लगने के सवाल पर उसने कहा कि वह डरने वाला नहीं है. उसने कहा कि देश के भविष्य का माथा फोड़ा गया है और उसके साथ भी ऐसा हो सकता है. इसी वजह से वह अपने माता-पिता को जिद करके प्रदर्शन में लेकर आया.

पुलिस की वर्दी को लेकर भी कही बड़ी बात

आदित्य ने पुलिसकर्मियों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की. उसने कहा, “जिस दिन सत्ता बदलेगी तो वर्दी का भी ध्यान रखिएगा.” बाद में पुलिस आदित्य और उसकी मां को गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गयी.

पहले भी प्रदर्शन में पहुंच चुका है आदित्य

आदित्य पहली बार किसी आंदोलन में नजर नहीं आया है. पेपर लीक और सिवान में AK-47 मामले को लेकर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में भी वह शामिल हुआ था. इसके अलावा गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच भी वह पहुंचा था. वहां उसने कहा था कि वह भी छात्र है और भविष्य में उसके साथ भी ऐसी समस्या हो सकती है. उसने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग भी की थी.

इसे भी पढ़ें : Patna BPSC Protest : प्रदर्शनकारियों की टीम मुख्य सचिव से मिलने गई, SSP बोले- पत्थराव करने वालों पर होगी कार्रवाई

The post VIDEO : पटना छात्र आंदोलन में छाया 6 साल का आदित्य, बस की छत पर तिरंगा लेकर ‘बोला- सत्ता बदलेगी तो…’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top