Hot News

होर्मुज की खाड़ी से हटाई गईं बारूदी सुरंगें, ट्रंप की ईरान को चेतावनी- दोबारा बिछाईं तो होगा ‘तुरंत विनाश’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (25 अगस्त) को एक खास तरह का दावा किया. उन्होंने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने उन्हें इसकी जानकारी दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर कोई जहाज होर्मुज की खाड़ी में नई बारूदी सुरंगें बिछाते मिला, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा.

“मुझे अभी अमेरिकी नौसेना से जानकारी मिली है कि होर्मुज की अंतरराष्ट्रीय जल सीमा से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. ईरान को भी साफ बता दिया गया है कि अगर कोई जहाज या नाव नई सुरंगें बिछाती मिली, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा.”- डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की पैनी नजर

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज की खाड़ी और ईरान के परमाणु ठिकानों पर पूरी नजर रख रहा है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका स्पेस फोर्स के जरिए होर्मुज के “एक-एक इंच” पर नजर रख रहा है. साथ ही, ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर भी निगरानी की जा रही है. यह नतांज परमाणु केंद्र के पास पहाड़ के नीचे बनाया जा रहा परमाणु ठिकाना है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के उन तीन परमाणु ठिकानों पर भी नजर रख रही है, जिन पर पहले हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि बारूदी सुरंग बिछाने को लेकर अमेरिका की “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू है.

ईरान की प्रशासन अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रही : ट्रंप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की प्रशासन अपनी सेना के बड़े हिस्से को वेतन नहीं दे रही है. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि ईरान में प्रदर्शन नहीं कर रहे लोगों को भी मारा जा रहा है. ट्रंप ने इसे बेहद गंभीर मानवीय संकट बताया और इसे तुरंत रोकने की मांग की.

The post होर्मुज की खाड़ी से हटाई गईं बारूदी सुरंगें, ट्रंप की ईरान को चेतावनी- दोबारा बिछाईं तो होगा ‘तुरंत विनाश’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top