Hot News

बेटा जेल में, पति फरार… बिहार में इस सीट से चुनाव लड़ेगी Neet paper leak के मास्टरमाइंड की पत्नी…

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब भी फरार है. आरोपी संजीव मुखिया नीट पेपर लीक प्रकरण में सुर्खियों में रहा. अब उसकी पत्नी ममता देवी आगामी विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरी हैं. ममता देवी चुनाव के लिए फिर एकबार सक्रिय हुई हैं. हरनौत में उनके कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हो चुका है. जनता के बीच जाकर ममता देवी समर्थन भी मांग रही हैं.

पिछली बार भी चुनाव लड़ चुकी हैं ममता देवी

ममता देवी पिछली बार भी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतरी थीं. उन्हें तब हार का सामना करना पड़ा था. सोमवार को उन्होंने हरनौत में कार्यालय का उद्घाटन किया तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे. इस दौरान ममता देवी ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में उन्हें जो समर्थन मिला था, वो बेहद प्रेरणादायक रहा. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो लगा रहता है. लेकिन उन्होंने हारकर भी हार नहीं मानी है. कार्यकर्ताओं को उन्होंने अपनी ताकत बताया. क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का वादा उन्होंने किया.

ALSO READ: आखिर राहुल गांधी ने मान ली बात, बोले- बिहार में गठबंधन के बिना चुनाव जीतना मुश्किल!

संजीव मुखिया को ढूंढ रही जांच एजेंसी

ममता देवी के पति संजीव मुखिया को आर्थिक अपराध इकाई पिछले कई महीनों से ढूंढ रही है. नीट पेपर लीक मामले में उसे मास्टरमाइंड माना जा रहा है. संजीव मुखिया के घर पर पिछले महीने इश्तेहार भी चिपकाया गया था. इससे पहले संजीव मुखिया के बेटे को गिरफ्तार किया गया था.

नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड है संजीव मुखिया

नीट पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी थी. इस केस में सीबीआई और बिहार की आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई कर रही है. बिहार, झारखंड और यूपी समेत अनेकों जगहों पर छापेमारी करके करीब तीन दर्जन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच एजेंसियों ने संजीव मुखिया पर भी नकेल कसी है. संजीव मुखिया के कई ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है. संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था. नीट पेपर लीक केस में नाम आने के बाद से वो फरार है.

The post बेटा जेल में, पति फरार… बिहार में इस सीट से चुनाव लड़ेगी Neet paper leak के मास्टरमाइंड की पत्नी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top