Hot News

Bihar Cabinet : बिहार में बढ़ा MLA और MLC का वेतन भत्ता, नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: पटना. मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है. कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. प्रशासन ने कृषि, नगर विकास एवं आवास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग और उद्योग विभाग के 27 अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे दी है.

वेतन-भत्तों में भारी बढ़ोतरी

कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन-भत्तों में भारी बढ़ोतरी की है. प्रशासन के इस निर्णय के बाद मंत्रीगण अब पहले से कहीं अधिक आर्थिक रूप से सशक्त होंगे. राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के लिए अनुमन्य वेतन और भत्तों में किए गए संशोधन में वेतन और भत्तों दोनों में भारी बढ़ोत्तरी की गई है. सीएम नीतीश ने यात्रा भत्ता में भी बढ़ोत्तरी किया है. राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों अब प्रशासनी कर्तव्य के लिए ₹15 प्रति किलोमीटर की जगह ₹25 प्रति किलोमीटर मिलेगा.

दैनिक भत्ते में भी हुई बढोतरी

राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के मासिक वेतन ₹50,000 से बढ़ाकर ₹65,000 किया गया है. इसी तरह क्षेत्रीय भत्ता ₹55,000 से बढ़ाकर ₹70,000 किया गया. दैनिक भत्ता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,500 कर दिया गया। आतिथ्य भत्ता में हुई बढ़ोत्तरी के तहत राज्य मंत्री के लिए इसे ₹24,000 से बढ़ाकर ₹29,500 और उप मंत्री के लिए ₹23,500 से बढ़ाकर ₹29,000 किया गया है. हालांकि प्रशासन का दावा है कि यह कदम कार्यकारी जिम्मेदारियों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत

The post Bihar Cabinet : बिहार में बढ़ा MLA और MLC का वेतन भत्ता, नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top