Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गढ़वा समेत तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और गढ़वा जिले में कुछ ही देर में मौसम में बदलाव दिखेगा. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम रहने पर सतर्क रहें. बारिश के दौरान भूलकर भी पेड़ के नीचे नहीं रुकें. बिजली के खंभों से दूर रहें.
तीन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ ही देर में बदलनेवाला है. गढ़वा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
The post झारखंड में कुछ ही देर में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.