Hot News

Laughter Chefs: निया शर्मा ने शो में अपनी री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- किचन पागलपन के लिए…

Laughter Chefs: कलर्स का हिट रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 दर्शकों को जबरदस्त तरीके से एंटरटेन कर रहा है. रियालिटी शो में कई स्टार्स हैं, जो अपनी कुकिंग स्कील से चार चांद लगाते हैं. हाल ही में अब्दू रोजिक ने शो को अलविदा कहा था. उनकी जगह करण कुंद्रा ने ली थी. फिर मन्नारा चोपड़ा ने कहा कि वह भी अब लाफ्टर शेफ्स में नजर नहीं आएंगी. जिसके बाद निया शर्मा की किस्मत चमकी और वह अब सुदेश लहरी संग नजर आएंगी.

लाफ्टर शेफ्स में अपनी वापसी को लेकर क्या बोली निया शर्मा

निया ने लाफ्टर शेफ्स में अपनी धमाकेदार वापसी को लेकर कहा, “मुझे लाफ्टर शेफ्स की बहुत याद आ रही है. लगभग हर दिन कोई न कोई या तो वह फैन होते हैं, या कोई अजनबी, मुझसे पूछता था कि मैं कब वापस आ रही हूं. इस तरह का प्यार दुर्लभ है. सुदेश जी के साथ मेरा रिश्ता इतना हिट हो गया कि लोग आज भी मुझे उन मजेदार पलों में टैग करते हैं. इसलिए वापस आना मेरे लिए आसान था. मैं ओरिजिनल लाफ्टर शेफ्स परिवार के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं. चटपटापन, मसाला और किचन पागलपन के लिए तैयार हो जाइए!”

लाफ्टर शेफ्स में ये कलाकार मचा रहे हैं धमाल

निया शर्मा शो में अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सुदेश लेहरी के साथ उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है. उनकी कुकिंग स्कील भी कमाल की है. एक्ट्रेस को कई स्टार्स भी मिले हैं. फिलहाल लाफ्टर शेफ्स में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, करण कुंद्रा और सुदेश लेहरी जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: दुनिया भर में सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, नहीं तोड़ पाई एम्पुरान का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

The post Laughter Chefs: निया शर्मा ने शो में अपनी री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- किचन पागलपन के लिए… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top